एक्सप्लोरर

लखनऊ: पीली साड़ी पहनकर सड़कों पर उतरे किन्नर, यातायात नियमों के साथ-साथ कोरोना से बचाव का पढ़ाया पाठ

लखनऊ के हजरतगंज समेत तमाम चौराहों पर मंगलवार को किन्नरों की टोली ने लोगों को ट्रैफिक नियमों के साथ-साथ कोरोना से बचाव का पाठ अपने ही अंदाज में पढ़ाया.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की सड़कों पर लोगों को यातायात नियमों के साथ-साथ कोरोना से बचाव के लिए मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग के पालन का पाठ पढ़ाने के लिए किन्नर सड़कों पर उतरे हैं. राजधानी लखनऊ के हजरतगंज समेत तमाम चौराहों पर मंगलवार को किन्नरों की टोली ने लोगों को ट्रैफिक नियमों के साथ-साथ कोरोना से बचाव का पाठ अपने ही अंदाज में पढ़ाया.

हेलमेट पहनने और सीट बेल्ट लगाने का पढ़ाया पाठ लखनऊ के हजरतगंज चौराहे पर पीली साड़ी पहने हुए, अपने ही अंदाज में मास्क पहनने की अपील करते ये किन्नर लोगों को जागरूक कर रहे हैं. परिवहन विभाग की मदद से लखनऊ की सड़कों पर जागरूक अभियान भी चलाया गया. राजधानी के सभी प्रमुख चौराहों, आलमबाग, पॉलिटेक्निक जैसे चौराहों पर जाकर किन्नरों की इस टोली ने लोगों से कोरोना से बचाव अपील की. इतना ही नहीं किन्नरों ने अपने ही अंदाज में लाउडस्पीकर से लोगों को हेलमेट पहनने और सीट बेल्ट लगाने का पाठ भी पढ़ाया.

क्या कहते हैं आंकड़े गौरतलब है कि, उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 2,274 नये मामले सामने आये जबकि 2,032 लोग संक्रमण से ठीक हुए हैं. राज्य के अपर मुख्य सचिव (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य) अमित मोहन प्रसाद ने मंगलवार को बताया कि प्रदेश में सोमवार को एक दिन में कुल 1,60,232 नमूनों की जांच की गयी. प्रदेश में अब तक कुल 1,82,92,131 नमूनों की जांच की जा चुकी है .उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 2,274 नये मामले सामने आये हैं. प्रदेश में अब तक कुल 4,99,507 लोग इस महामारी से ठीक हो चुके हैं.

ये भी पढ़ें:

Love Jihad Ordinance Passed: कैबिनेट की बैठक में पास हुआ प्रस्ताव, लव जिहाद के कानून पर लगी मुहर

लव जिहाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, जीवन साथी चुनना मौलिक अधिकार, हिंदू-मुस्लिम के आधार पर नहीं हो सकता विरोध

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड: चमोली में टनल पहुंचे गणेश गोदियाल, मुआवजे पर उठाए सवाल
उत्तराखंड: चमोली में टनल पहुंचे गणेश गोदियाल, मुआवजे पर उठाए सवाल
आगरा: पहले फोटो सेशन... फिर 11 महीने की बेटी को पिता ने यमुना में फेंका
आगरा: पहले फोटो सेशन... फिर 11 महीने की बेटी को पिता ने यमुना में फेंका
पहाड़ में इंडस्ट्रियल पार्क से युवा आयोग तक, CM धामी के 7 बड़े ऐलान
पहाड़ में इंडस्ट्रियल पार्क से युवा आयोग तक, CM धामी के 7 बड़े ऐलान
लखनऊ में 'मिनी इंडिया', राम-सीता झांकी से लेकर लोकनृत्यों तक बिखरी संस्कृति की छटा
लखनऊ में 'मिनी इंडिया', राम-सीता झांकी से लेकर लोकनृत्यों तक बिखरी संस्कृति की छटा

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Embed widget