एक्सप्लोरर

लखनऊ में एक बार फिर ट्रेन को पटरी से उतारने की साजिश, रेलवे ट्रैक पर रखा लकड़ी का मोटा टुकड़ा

UP News: रेलवे ट्रैकों पर इस तरह की घटनाएं गंभीर खतरे की ओर इशारा करती हैं. जानकारों का मानना है कि अगर समय रहते ट्रेन चालक सतर्क न होता, तो बड़ा हादसा हो सकता था.

Lucknow News: राजधानी लखनऊ के पास एक बार फिर ट्रेन दुर्घटना कराने की साजिश सामने आई है. रहीमाबाद रेलवे स्टेशन के पास दिलावरनगर के नजदीक अराजक तत्वों ने ट्रेन की पटरी पर लकड़ी का मोटा गुटका (तना) रख दिया. गाड़ी संख्या 05577 जब वहां से गुजरी, तो वह लकड़ी से टकरा गई. गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ. मामले की सूचना स्टेशन मास्टर ने तुरंत आरपीएफ को दी, जिसके बाद जांच शुरू की गई. फिलहाल आरपीएफ ने अज्ञात लोगों के खिलाफ रहीमाबाद थाने में एफआईआर दर्ज कराई है.

मौके पर पहुंची टीम को पटरी की उत्तर दिशा में दोनों लाइनों के बीच करीब ढाई फीट लंबा और छह इंच से ज़्यादा मोटा सूखा लकड़ी का तना मिला. इसके साथ आम के पेड़ की हरी डालियां और एक नारंगी रंग का कपड़ा भी रखा गया था, जिस पर ‘राम नाम’ लिखा हुआ था. घटनास्थल से थोड़ी ही दूरी पर आम की और भी लकड़ियां बिखरी पड़ी थीं. रेलवे और आरपीएफ की टीम ने तुरंत सारी लकड़ियों को हटाकर ट्रेन संचालन को सुरक्षित बनाया.

जानकारी के मुताबिक यह पहली बार नहीं है जब दिलावरनगर क्षेत्र में इस तरह की हरकत हुई हो. इसके पहले भी इसी इलाके में ट्रेन की पटरियों पर लकड़ी का तना रखा गया था. उस मामले की जांच एटीएस समेत कई एजेंसियों ने की थी और तब भी इसे ट्रेन पलटाने की साजिश माना गया था. हालांकि, बाद में मलिहाबाद पुलिस ने उस मामले में फाइनल रिपोर्ट लगाकर केस बंद कर दिया था.

खतरे में पड़ सकती थी सैकड़ों यात्रियों की जान 

रेलवे ट्रैकों पर इस तरह की घटनाएं गंभीर खतरे की ओर इशारा करती हैं. जानकारों का मानना है कि अगर समय रहते ट्रेन चालक सतर्क न होता, तो बड़ा हादसा हो सकता था. ट्रेन की रफ्तार तेज होती तो इंजन और डिब्बे पटरी से उतर सकते थे, जिससे सैकड़ों यात्रियों की जान खतरे में पड़ सकती थी.

स्थानीय लोगों से हो रही पूछताछ

फिलहाल पुलिस की कई टीमें जांच में जुट गई हैं. आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है. आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीमें इस बात की तह तक जाने की कोशिश कर रही हैं कि आखिर इस तरह की साजिश के पीछे कौन लोग हो सकते हैं. रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों से सतर्कता बरतने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत रेलवे हेल्पलाइन या नजदीकी पुलिस को देने की अपील की है. घटना के बाद इलाके में रेलवे सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी बढ़ा दी गई है.

वाह रे सिस्टम! यूपी के बदायूं में पोस्टमार्टम हाउस के बाहर लावारिस शव को कुत्ते ने नोच-नोचकर खाया

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Election 2027: रामपुर मनिहारन में BJP की राह मुश्किल? 2 साल में बदल गए समीकरण, 2027 में सपा मारेगी बाजी!
रामपुर मनिहारन में BJP की राह मुश्किल? 2 साल में बदल गए समीकरण, 2027 में सपा मारेगी बाजी!
देवबंद में सपा-बीजेपी के साथ BSP भी बदलेगी सियासी समीकरण, जानें इस सीट का पूरा विश्लेषण
देवबंद में सपा-बीजेपी के साथ BSP भी बदलेगी सियासी समीकरण, जानें इस सीट का पूरा विश्लेषण
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
'अब क्या नाव चलेगी?' जेवर एयरपोर्ट पर पानी भरा तो अखिलेश यादव ने कसा तंज
'अब क्या नाव चलेगी?' जेवर एयरपोर्ट पर पानी भरा तो अखिलेश यादव ने कसा तंज

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले- 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM बोले- 'महिला आरक्षण जोड़ने से देरी होगी'
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
अभिषेक पोरेल से यश दयाल तक, इन किकेटरों पर लग चुका है रेप का आरोप
अभिषेक पोरेल से यश दयाल तक, इन किकेटरों पर लग चुका है रेप का आरोप
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट... आसमान में भारतीय एविएशन लापरवाही!
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट... आसमान में भारतीय एविएशन लापरवाही!
गजब...चोरों ने डिपो से चुरा ली पूरी बस, फिर हुआ मजेदार किस्सा
गजब...चोरों ने डिपो से चुरा ली पूरी बस, फिर हुआ मजेदार किस्सा
बजट रखिए तैयार, इस महीने लॉन्च होने जा रहीं ये शानदार गाड़ियां
बजट रखिए तैयार, इस महीने लॉन्च होने जा रहीं ये शानदार गाड़ियां
Embed widget