एक्सप्लोरर

आतंकी संगठनों से जुड़े धर्मांतरण के आरोपियों के तार, एटीएस समेत देश की सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

उमर गौतम और जहांगीर को एटीएस ने बीते दिनों गिरफ्तार करके पूछताछ के लिए 7 दिन की रिमांड पर लिया है. एटीएस की पूछताछ में उमर में जो जानकारियां दी हैं, उसके मुताबिक धर्मांतरण का काम देश के 24 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में चल रहा था.

लखनऊ: धर्म परिवर्तन मामले की जांच कर रही है एटीएस को कुछ ऐसी जानकारियां मिली हैं जिससे यह पूरा प्रकरण आतंकवाद से जुड़ता हुआ नजर आ रहा है. एटीएस की पूछताछ में उमर गौतम और मुफ़्ती जहांगीर ने कई संवेदनशील चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. इस मामले में आईएसआई के शामिल होने और विदेशी फंडिंग के प्रमाण पहले ही एटीएस को मिल चुके हैं. अब धर्मांतरण करने वालों के आतंकी संगठनों से जुड़े होने की बातें सामने आने के बाद देश की खुफिया एजेंसियां सतर्क हो गई हैं. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी देश की सुरक्षा और आस्था के खिलाफ साजिश करने वालों से सख्ती से निपटने के निर्देश दिए हैं. इसी क्रम में यूपी पुलिस एक ऐसा फोन नंबर जारी करने जा रही है जिसमें जबरन धर्मांतरण के पीड़ित संपर्क कर सकेंगे. एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार का कहना है कि फोन नंबर पर सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान और नाम गोपनीय रखा जाएगा.

उमर गौतम और जहांगीर को एटीएस ने बीते दिनों गिरफ्तार करके पूछताछ के लिए 7 दिन की रिमांड पर लिया है. रिमांड का आज दूसरा दिन है और उमर व जहांगीर ने पूछताछ में कई अहम खुलासे किए हैं. उमर और जहांगीर से मिली जानकारियों के आधार पर धर्मांतरण कराने वाले गिरोह के तार आतंकी संगठनों से जुड़ते नजर आ रहे हैं. एटीएस सूत्रों के मुताबिक उमर ने जहांगीर की मदद से नई दिल्ली स्थित अपनी संस्था इस्लामिक दावाह फाउंडेशन में देश-विदेश की तमाम संस्थाओं, ट्रस्ट और फाउंडेशन से आर्थिक सहायता लेने की बात कुबूली है. सोशल मीडिया में वायरल वीडियो में उमर खुद इंग्लैंड, पोलैंड और सिंगापुर समेत अन्य देशों में धर्मांतरण कराने की बात कुबूल कर रहा है. उसे यह भी स्वीकार किया है कि विदेशों से उसकी फाउंडेशन को आर्थिक मदद मिलती है. एटीएस की पूछताछ में उमर में जो जानकारियां दी हैं, उसके मुताबिक धर्मांतरण का काम देश के 24 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में चल रहा था. हिंदू के अलावा ईसाई, जैन और सिख परिवार के बच्चों का भी धर्म धर्मांतरण कराने की बात उसने कुबूल की है.

धर्मान्तरण प्रकरण में पल-पल के अपडेट ले रहे सीएम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने धर्मांतरण गिरोह के देश विरोधी गतिविधियों में शामिल होने की जानकारी के बाद सख्त रुख अपनाया है. उन्होंने एटीएस और अन्य खुफिया एजेंसियों को देश की सुरक्षा और आस्था के खिलाफ साजिश रचने वालों से सख्ती से निपटने के निर्देश दिए हैं. वह पुलिस अफसरों से पल-पल के अपडेट ले रहे हैं. मुख्यमंत्री धर्मांतरण के पूरे प्रकरण की खुद मानिटरिंग कर रहे हैं.

जाकिर नाइक की इस्लामिक रिसर्च फाऊंडेशन से भी संपर्क में था उमर

धर्मांतरण के मामले की जांच में एक और सनसनीखेज खुलासा हुआ है. एटीएस की पूछताछ में उमर और जहांगीर ने देश छोड़कर भाग चुके जाकिर नाइक की संस्था इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन के लोगों से संपर्क में होने की बात कही है. एटीएस सूत्रों ने बताया कि उमर के संबंध इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन से जुड़े वकील फैज सैयद से थे. अब एटीएस इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन के अन्य पदाधिकारियों और सदस्यों के बारे में जानकारी जुटा रही है.

मूक-बधिर बच्चों को जिहादी बनाने की थी तैयारी

एटीएस की जानकारी में आया है की धर्मांतरण कराने वाले उमर और जहांगीर ने मूक बधिर बच्चों और किशोरों को खास तौर पर इसलिए निशाना बनाया था कि उन्हें जिहादी गतिविधियों के लिए तैयार किया जा सके. इन बच्चों को सिखाने पढ़ाने के लिए धर्मांतरण गिरोह ने अपने शिक्षक लगा रखे थे. यह शिक्षक ही मूक-बधिर बच्चों को उनके मूल धर्म के प्रति गुमराह करते थे और गलत जानकारियां देकर उन्हें नफरत का भाव पैदा करते थे.

यह भी पढ़ें-

यूपी चुनाव: पुराने और भरोसेमंद नेताओं को अपने पाले में लाने में जुटी समाजवादी पार्टी, ये है रणनीति

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'यह पैसों की नहीं, आस्था की लूट', राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर बोले आचार्य प्रमोद कृष्णम
'यह पैसों की नहीं, आस्था की लूट', राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर बोले आचार्य प्रमोद कृष्णम
कुशीनगर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने सपा पर बोला बड़ा हमला, कहा- युवाओं का रोजगार खा गए
कुशीनगर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने सपा पर बोला बड़ा हमला, कहा- युवाओं का रोजगार खा गए
नोएडा: खुले नाले में गिरकर युवक की मौत, फिर कटघरे में प्राधिकरण; पहले भी हो चुका है हादसा
नोएडा: खुले नाले में गिरकर युवक की मौत, फिर कटघरे में प्राधिकरण; पहले भी हो चुका है हादसा
राम मंदिर में CEO पद के लिए तय हुआ क्राइटेरिया, ये होनी चाहिए योग्यता; 18 जुलाई तक करें आवेदन
राम मंदिर में CEO पद के लिए तय हुआ क्राइटेरिया, ये होनी चाहिए योग्यता; 18 जुलाई तक करें आवेदन

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
Datia By Election: आशुतोष तिवारी को टिकट देने पर बोले नरोत्तम मिश्रा, 'ये पार्टी का...', समर्थकों से कहा- धैर्य रखें
दतिया: आशुतोष तिवारी को टिकट देने पर बोले नरोत्तम मिश्रा, 'ये पार्टी का...', समर्थकों से कहा- धैर्य रखें
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
'शादी के दूसरे महीने ही...', एक्स वाइफ धनश्री ने युजवेंद्र चहल पर लगाए गंभीर आरोप; जानें पूरा मामला
'शादी के दूसरे महीने ही', एक्स वाइफ धनश्री ने युजवेंद्र चहल पर लगाए गंभीर आरोप; जानें पूरा मामला
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
मंदिर दर्शन करने जा रहे भक्तों के सामने अचानक आ गया तेंदुआ, फिर मची भगदड़- वीडियो वायरल
मंदिर दर्शन करने जा रहे भक्तों के सामने अचानक आ गया तेंदुआ, फिर मची भगदड़- वीडियो वायरल
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Embed widget