लखनऊ में अयातुल्लाह सैयद अली खामेनेई को श्रद्धांजलि, छोटा इमामबाड़ा में जुटा शिया समुदाय
Lucknow News In Hindi: कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ अब्दुल मजीद हकीम रहे जोकि खामनेई के भारत में अधिकारिक प्रतिनिधि हैं. उन्होंने खामनेई को आध्यत्मिक पिता और मार्जा-ए-तकलीद बताते हुए श्रद्धांजलि दी.

- खामनेई की मौत से वैश्विक स्तर पर असर.
उत्तर प्रदेश के लखनऊ में बुधवार शाम छोटा इमाम बड़ा में ईरान के पूर्व नेता अयातुल्ला सैयद अली खामेनेई की याद में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. यह आयोजन हैदरी टास्क फ़ोर्स ने किया, जिसमें बड़ी संख्या में शिया समुदाय के लोग शामिल हुए. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ अब्दुल मजीद हकीम रहे जोकि खामनेई के भारत में अधिकारिक प्रतिनिधि हैं. उन्होंने खामनेई को आध्यत्मिक पिता और मार्जा-ए-तकलीद बताते हुए भावुक श्रद्धांजलि दी.
ईरानी नेता खामनेई की पिछले दिनों अमेरिका-इजरायल हमले में मौत हो गयी थी, जिसके बाद दुनिया भर में उनके चाहने वालों में शोक की लहर दौड़ गयी है. देश में भी कई जगह उन दिनों शोक सभाएं की गयीं थीं. खासकर शिया समुदाय ने खासा रोष प्रकट किया था.
छोटा इमामबाड़ा में जुटा शिया समुदाय
ईरानी नेता की शोक सभा में बड़ी संख्या में शिया समुदाय के लोग इमामबाड़े में जुटे. सभी ने खामनेई को श्रद्धांजलि दी. इस दौरान उनके प्रतिनधि डॉ अब्दुल मजीद हकीम ने कहा कि अमेरिका और इजरायल के आतंकी हमले में हमारे नेता शहीद हुए, उन्होंने इसकी घोर निंदा की. और दुनियाभर के देशों से अमेरिका और इजरायल के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग दोहराई. लखनऊ का इमामबाड़ा शिया समुदाय का गढ़ माना जाता है. सभी ने अपने नेता के लिए दुआ की.
28 फरवरी को हुई थी मौत
यहां बता दें कि ईरान-इजरायल-अमेरिका संघर्ष के दौरान 29 फरवरी को खामनेई की हवाई हमले में मौत हुई थी. जिसके बाद अभी भी लोगों का गम कम नहीं हुआ है. उधर अभी भी ईरान और बाकी दोनों मुल्कों के बीच जंग जारी है. जिसका असर अब पूरी दुनिया में दिखने को मिल रहा है. भारत समेत कई देशों में पेट्रोल-डीजल के साथ ही एलपीजी-पीएनजी की किल्लत बढ़ गयी है. भारत में आज सुबह ही सरकार ने कमर्शियल गैस पर 218 रुपए बढ़ा दिए थे. जिसके बाद महंगाई बढ़ने की संभावना है.




















