एक्सप्लोरर

यूपी के इस जिले में 1.25 लाख लोगों को नहीं मिला राशन, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलती?

UP News: लखनऊ में 1 लाख 25 हजार लाभार्थियों का राशन केवाईसी नहीं होने की वजह से रोक दिया गया है. जिला पूर्ति अधिकारी ने लाभार्थियों को केवाईसी कराने के लिए कहा है.

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मुफ्त राशन वितरण योजना का लाभ उठाने वाले करीब 20 लाख लाभार्थियों में से करीब 1 लाख 25 हजार लाभार्थी ऐसे हैं जिनका राशन इस बार रोका गया है. केवाईसी अपडेट न होन की वजह से इन लाभार्थियों को राशन नहीं दिया गया है.

जिला पूर्ति अधिकारी (डीएसओ) ने ऐसे सभी लाभार्थियों को कोटेदारों से संपर्क कर केवाईसी कराने के निर्देश दिए हैं. बुधवार को राशन वितरण के पहले दिन सुबह सर्वर डाउन रहने से कोटेदार व लाभार्थी, दोनों परेशान हुए हैं.

KYC अपडेट नहीं होने की वजह से नहीं मिला राशन

इस संबंध में ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर एसोसिएशन के विजय पाल सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि, सुबह सर्वर डाउन रहने की वजह से वितरण कार्य धीमा रहा. साथ ही कई लाभार्थियों को खाली हाथ भी लौटना पड़ा है. KYC अपडेट न होने के कारण भी कुछ हितग्राहियों को राशन नहीं मिल सका है.

बच्चों का नहीं रोका गया खाद्यान्न

जानकारी के मुताबिक, जिले में करीब तीन लाख लाभार्थियों की KYC नहीं हुई है. इसमें करीब 1.75 लाख पांच साल तक के बच्चे भी शामिल हैं. हालांकि बच्चों का खाद्यान्न नहीं रोका गया है. बाकी 1लाख 25 हजार वयस्क लाभार्थियों का राशन केवाईसी अपडेट नहीं होने की वजह से रोक दिया गया है. साथ ही कोटेदारों को निर्देशित किया गया कि लाभार्थियों को प्रेरित कर प्रक्रिया को पूरी कराएं.

KYC के लिए करना होगा ये काम

सरकारी योजना के तहत मुफ्त राशन का लाभ उठाने के लिए केवाईसी होना अनिवार्य है. अगर आपको भी केवाईसी अपडेट नहीं होने वजह से राशन नहीं मिला है तो इसके लिए आपको कुछ जरूरी स्टेप्स फॉलो करने होंगे. KYC अपडेट कराने के लिए परिवार के मुखिया को अपना व परिवार के सभी सदस्यों का आधार कार्ड लेकर अपने कोटेदार से संपर्क करना होगा. अगर तब भी दिक्कत आती तो आप जिला पूर्ति कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें: 'परिवार में संवाद की कमी आत्महत्या की वजह', इलाहाबाद HC के जज ने पैरेंट्स को क्यों चेताया?

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महोबा में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, परिवार बोला- बेटी की हत्या की गई
महोबा में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, परिवार बोला- बेटी की हत्या की गई
अलीगढ़ में बेकाबू ऑटो ने वैन में बैठ रहे बच्चों को रौंदा, 7 छात्र घायल
अलीगढ़ में बेकाबू ऑटो ने वैन में बैठ रहे बच्चों को रौंदा, 7 छात्र घायल
देहरादून: NIVH में चौथे दिन भी छात्रों का प्रदर्शन, क्या हैं दृष्टि दिव्यांग छात्रों की मांगें?
देहरादून: NIVH में चौथे दिन भी छात्रों का प्रदर्शन, क्या हैं दृष्टि दिव्यांग छात्रों की मांगें?
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget