लखनऊ वालों को अक्टूबर में कब मिलेगा फ्री राशन? यहां करें चेक, आ गई डेट
लखनऊ में राशन कार्ड धारियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है. जिला आपूर्ति अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी प्रेस नोट के मुताबिक राशन कार्ड धारी 25 अक्टूबर तक मुफ्त राशन ले सकते हैं.

लखनऊ में राशन कार्ड धारियों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है. अक्टूबर महीने की मुफ्त राशन वितरण की डेट जिला आपूर्ति कार्यालय की तरफ से जारी कर दी गई है. शासन की तरफ से अक्टूबर महीने के मुफ्त राशन का वितरण दिनांक 10.10.2026 से 25.10.2026 के मध्य कराने हेतु निर्देश दिया गया है. यानी राशन कार्ड धारी 10 अक्टूब से 25 अक्टूबर के मध्य राशन ले सकते हैं.
जिला आपूर्ति अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि समस्त अन्त्योदय एवं पात्र गृहस्थी राशन कार्डधारकों को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के अंतर्गत माह-अक्टूबर 2026 के खाद्यान्न का निःशुल्क वितरण दिनांक 10.10.2026 से 25.10.2026 के मध्य कराने हेतु निर्देशित किया गया है.
मुख्यमंत्री योगी और असम के मुख्यमंत्री हिमंता ने काशी कोतवाल और बाबा विश्वनाथ का किया दर्शन-पूजन
10 से 25 अक्टूबर तक ले सकते हैं मुफ्त का राशन
प्रेस नोट में यह भी बताया गया है कि खाद्यायुक्त के निर्देश पर जनपद के समस्त अन्त्योदय एवं पात्र गृहस्थी खाद्यान्त्र का निःशुल्क वितरण दिनांक- 10.10.2026 से 25.10.2026 के मध्य किया जाएगा. योजना के तहत अन्त्योदय कार्डधारकों को प्रति अन्त्योदय कार्ड 35KG राशन दिया जाएगा, जिसमें 14KG गेंहू और 21KG फोर्टिफाईड चावल निशुल्क दिया जाएगा.इसी तरह पात्र-गृहस्थी कार्डधारक को कुल 5KG राशन दिया जाएगा जिसमें 2 किलो गेंहू और 3 किलो चावल मुफ्त में दिया जाएगा.
मोबाइल ओटीपी वेरिफिकेश से मिलेगा राशन
प्रेस नोट मे बताया गया कि, "इसके साथ ही सूचित किया जाता है कि वितरण की अंतिम तिथि दिनांक-25 अक्टूबर 2026 है और आधार प्रमाणीकरण के माध्यम से खाद्यान्न प्राप्त न कर सकने वाले लाभार्थी वितरकी अंतिम तिम तिथि दिनांक-25.10.2026 को मोबाईल ओ.टी.पी. वेरिफिकेशन के माध्यम से निःशुल्क खाद्यान्न प्राप्त कर सकते हैं."
हालांकि, यहां पर स्पष्ट करना आवश्यक है कि सिर्फ लखनऊ ही नहीं बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश में 10 अक्टूबर से 25 अक्टूबर के मध्य राशन कार्ड धारियों को मुफ्त राशन का वितरण किया जाएगा. लाभार्थियों से अनुरोध किया गया है कि वह समय राशन प्राप्त कर शासन की योजना का फायदा उठाएं.
CM योगी ने रामविलास पासवान की छठी पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि, भक्तिमय हुआ माहौल






















