एक्सप्लोरर

लखनऊ की हवा में घुल रहा जहर, 6.5 साल घटी उम्र, स्वच्छ सर्वेक्षण में 15वें स्थान पर लुढ़की रैंकिंग

Lucknow News: राजधानी लखनऊ प्रदूषित हवा मामले में देश में 15वें स्थान पर पहुंच गई है. एक रिपोर्ट के मुताबिक हवा में प्रदूषण का असर यहां के निवासियों के स्वास्थ्य पर भी पड़ रहा है.

राजधानी लखनऊ में हवा में प्रदूषण तेजी से बढ़ रहा है. आलम ये हैं कि कभी स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में पहला स्थान पाने वाली राजधानी इस साल 15वें स्थान पर पहुंच गई है. जिसका सीधा असर यहां रहने वाले लोगों पर दिखाई दे रहा है. एक लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक़ वायु प्रदूषण की वजह से लखनऊ के निवासियों की उम्र औसतन 6.5 साल तक कम हो रही है. 

लखनऊ को साल 2022 में स्वच्छ हवा की रैंकिंग में पूरे देश में पहला स्थान मिला था. लेकिन इसके अगले ही साल 2023 में लखनऊ 26वें स्थान पर पहुंच गया. साल 2024 में लखनऊ चौथे स्थान पर रहा और इस साल 2025 में लखनऊ 15वें नंबर पर पहुंच गया है. जबकि आगरा, मुरादाबाद और झांसी जैसे शहर भी आगे निकल गए हैं. 

इन वजहों से प्रदूषित हो रही हवा

जानकारों के मुताबिक लखनऊ की हवा बिगड़ने की सबसे बड़ी वजह यहां किए कंस्ट्रक्शन के काम और नगर निगम की सुस्ती को माना जा रहा है. निगम का कुप्रबंधन ऐसा है कि   टूटी हुई सड़कों से धूल फांकती रहती है. ना मरम्मत कराई जाती है और न ही पानी का छिड़काव किया जा रहा है. 

राजधानी में जगह-जगह कूड़े के ढेर देखे जा सकते हैं और सफ़ाई व्यवस्था की हालत बदतर हो चुकी है. नगर निगम के तमाम दावे कागजी साबित हो रहे हैं. शहर में पेड़-पौधे लगाने में भी लापरवाही बरती जा रही है. इन तमाम वजहों के चलते लखनऊ की हवा में जहर घुलता जा रहा है. 

नगर निगम की लापरवाही पड़ेगी भारी!

स्वच्छ हवा में लखनऊ की रैंकिंग गिरने का असर शहर के बजट पर भी पड़ेगा. केंद्र सरकार 16वें वित्त आयोग से मिलने वाले बजट में कटौती कर सकती है. वहीं अब नगर निगम ने इस मामले में चुप्पी साध ली है. अधिकारियों को जवाब नहीं मिल रहा है. उनका कहना है कि वो हवा में सुधार के लिए काम करेंगे. 

6.5 साल कम हो रही आयु

लखनऊ की प्रदूषित हवा यहां के रहवासियों के लिए भी खतरा बन गई है. एक रिपोर्ट के मुताबिक ख़राब हवा के चलते यहां रहने वाले लोगों की औसतन आयु 6.5 साल तक घट गई है. 

'ग्रिडलॉक से ग्रीन समावेशी गतिशीलता तक- लखनऊ में यातायात वायु गुणवत्ता और सार्वजनिक परिवहन अवसरों का विश्लेषण' रिपोर्ट में नए वाहन पंजीकरण, यातायात भीड़ और वायु प्रदूषण के सामाजिक-आर्थिक प्रभाव का विश्लेषण किया गया है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aligarh News: नमाज पढ़ रही पत्नी पर पति ने डाला तेजाब, काम को लेकर होता था विवाद
नमाज पढ़ रही पत्नी पर पति ने डाला तेजाब, काम को लेकर होता था विवाद
हापुड़ में दबंगों के हमले में घायल बुजुर्ग की मौत, 8 दिन बाद तोड़ा दम
हापुड़ में दबंगों के हमले में घायल बुजुर्ग की मौत, 8 दिन बाद तोड़ा दम
गैस सिलेंडर हुआ सस्ता तो दुकानदारों को राहत, जानें क्या कहा?
गैस सिलेंडर हुआ सस्ता तो दुकानदारों को राहत, जानें क्या कहा?
बलरामपुर में पति-पत्नी सहित 4 लोगों की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस
बलरामपुर में पति-पत्नी सहित 4 लोगों की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महाराष्ट्र में बारिश का कहर, रेड अलर्ट के बीच उफान पर नदियां; स्कूल बंद
महाराष्ट्र में बारिश का कहर, रेड अलर्ट के बीच उफान पर नदियां; स्कूल बंद
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
World Cup टीम में भुवनेश्वर के चयन पर अश्विन का बड़ा बयान, पढ़िये
World Cup टीम में भुवनेश्वर के चयन पर अश्विन का बड़ा बयान, पढ़िये
'आई लव यू बाबा...,' सलमान खान ने 'बड़े भाई' संजय दत्त को गले लगाते हुए शेयर की तस्वीर, फैंस बोले- 'कुछ रिश्ते खास होते हैं'
'आई लव यू बाबा...',सलमान खान ने 'बड़े भाई' संजय दत्त को गले लगाते हुए शेयर की तस्वीर
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
Carpenter Tool Haircut Viral Video : हेयरकट के लिए चला दिया बढ़ई का औजार! लोग बोले- रोंगटे खड़े हो गए
हेयरकट के लिए चला दिया बढ़ई का औजार! लोग बोले- रोंगटे खड़े हो गए
Fridge Storage Tips: भूलकर भी फ्रिज में न रखें ये 10 चीजें, स्वाद और सेहत पर पड़ेगा असर
भूलकर भी फ्रिज में न रखें ये 10 चीजें, स्वाद और सेहत पर पड़ेगा असर
Embed widget