एक्सप्लोरर

Sapna Choudhary News: फिर बढ़ी सपना चौधरी की मुश्किलें, जल्द गिरफ्तार कर सकती है यूपी पुलिस, जानिए- पूरा मामला

Lucknow News: फेमस डांसर सपना चौधरी के खिलाफ एक बार फिर कोर्ट ने दोबारा गैर जमानती वारंट जारी कर दिया. अब अगर सपना खुद कोर्ट में हाजिर नहीं होती हैं तो लखनऊ पुलिस उन्हें गिरफ्तार करेगी.

UP News: हरियाणा (Haryana) की फेमस डांसर और सिंगर सपना चौधरी (Sapna Choudhary) एक बार फिर मुश्किलों में घिरी हुई नजर आ रही हैं. दऱअसल कुछ दिन पहले ही कोर्ट की नाराजगी झेल चुकी सपना ने एक बार फिर से कोर्ट की अनदेखी कर मुसीबत मोल ले ली है. दरअसल, धोखाधड़ी के मामले में कोर्ट के बार-बार बुलाने के बाद भी सपना चौधरी पेश नहीं हो रही हैं. हाल ही में कोर्ट ने सपना चौधरी के खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी किया.

सपना के खिलाफ जारी हुआ वारंट

वहीं वारंट जारी होने के बाद सपना चौधरी कोर्ट पहुंची और जमानत के लिए गुहार लगाई. कोर्ट ने उन्हें अंतरिम जमानत दी लेकिन सपना का रवैया नहीं सुधरा. अब वो फिर से कोर्ट की तारीखों से गायब रहने लगीं. सोमवार को कोर्ट ने सपना चौधरी के खिलाफ दोबारा गैर जमानती वारंट जारी कर दिया. अब लखनऊ पुलिस सपना चौधरी की तलाश कर रही है. सपना चौधरी अगर खुद कोर्ट में हाजिर नहीं होती हैं तो पुलिस उन्हें गिरफ्तार करके लाएगी.

Bulandshahr: दिए हुए पैसे मांगने पर डांटकर भगाया, नाबालिग ने गुस्से में महिला का मोबाइल चार्जर से घोंट दिया गला

सपना के नहीं पहुंचने पर भड़के दर्शक

पूरा मामला 13 अक्टूबर 2018 का है जब आशियाना के एक निजी क्लब में सपना चौधरी का शो आयोजित कराया गया था. शो के टिकट ऑनलाइन और ऑफलाइन बेचे गए. सपना को दोपहर 3 बजे कार्यक्रम में आना था और रात को 10 बजे तक चलना था. सपना चौधरी का शो जुनैद अहमद, नवीन शर्मा, अमित पांडे, रत्नाकर उपाध्याय और पहल इंस्टिट्यूट के इवाद अली ने आयोजित कराया था. लेकिन वो इस शो में नहीं पहुंची. जिसको लेकर सपना को देखने की हसरत लेकर आए हजारों दर्शक भड़क गए और उन्होंने जमकर हंगामा किया. साथ ही टिकट के पैसे वापस करने की मांग की.

दर्शकों ने लगाया धोखाधड़ी का आरोप  

इस दौरान दर्शकों ने आयोजकों पर धोखाधड़ी का आरोप भी लगाया और जमकर तोड़फोड़ भी की. मौके पर पहुंचे पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों ने लोगों को समझाकर शांत कराया. इसके बाद आशियाना थाने के दरोगा फिरोज खान की तरफ से सपना चौधरी समेत 6 लोगों के खिलाफ नामजद और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई गई.

Mathura News: मंदिर में महिला के साथ अश्लील हरकत करने वाला पुलिसकर्मी गिरफ्तार, वायरल हो रहा था वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी मामले पर कांग्रेस ने सरकार को घेरा, BKTC अध्यक्ष के इस्तीफे की मांग तेज
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी मामले पर कांग्रेस ने सरकार को घेरा, BKTC अध्यक्ष के इस्तीफे की मांग तेज
दिल्ली में डिंपल यादव को किया डिटेन, लखनऊ में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
दिल्ली में डिंपल यादव को किया डिटेन, लखनऊ में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
मेरठ जेल की एक बैरक में 5 कातिल पत्नियां, मुस्कान पढ़ रही रामायण तो दामिनी को बेटे से मिलने की इच्छा
मेरठ जेल की एक बैरक में 5 कातिल पत्नियां, मुस्कान पढ़ रही रामायण तो दामिनी को बेटे से मिलने की इच्छा
महोबा में SDM पर वकील से अभद्रता का आरोप, बार एसोसिएशन का प्रदर्शन; कोर्ट बहिष्कार की चेतावनी
महोबा में SDM पर वकील से अभद्रता का आरोप, बार एसोसिएशन का प्रदर्शन; कोर्ट बहिष्कार की चेतावनी

वीडियोज

Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!
Ramayan में पहले रिजेक्ट हुए थे Arun Govil, बाद में बने करोड़ों लोगों के Shri Ram

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या धर्मेंद्र प्रधान देंगे इस्तीफा? CJP के प्रदर्शन के बीच गृहमंत्री अमित शाह से मिलने पहुंचे शिक्षा मंत्री
क्या धर्मेंद्र प्रधान देंगे इस्तीफा? CJP के प्रदर्शन के बीच गृहमंत्री अमित शाह से मिलने पहुंचे शिक्षा मंत्री
Explained: 'वंदे मातरम बिल' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
'वंदे मातरम' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
Tripura DGP Death: त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
दिल्ली में डिंपल यादव को किया डिटेन, लखनऊ में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
दिल्ली में डिंपल यादव को किया डिटेन, लखनऊ में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम; उपकप्तान बना ये खिलाड़ी
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम
CJP Protest: लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
CJP का अनशन और मार्च: आमने-सामने पुलिस-प्रदर्शनकारी, केजरीवाल से प्रियंका तक… सरकार पर ‘हल्लाबोल’
CJP का अनशन और मार्च: आमने-सामने पुलिस-प्रदर्शनकारी, केजरीवाल से प्रियंका तक… सरकार पर ‘हल्लाबोल’
How Long Does Cooking Oil Last: क्या रसोई में रखा तेल भी हो सकता है खराब, जानिए कितने दिनों तक इस्तेमाल करना सुरक्षित?
क्या रसोई में रखा तेल भी हो सकता है खराब, जानिए कितने दिनों तक इस्तेमाल करना सुरक्षित?
Embed widget