एक्सप्लोरर

Bulandshahr: दिए हुए पैसे मांगने पर डांटकर भगाया, नाबालिग ने गुस्से में महिला का मोबाइल चार्जर से घोंट दिया गला

बुलंदशहर में पलक शर्मा हत्याकांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि उसकी हत्या एक नाबालिग लड़के ने की है. हत्या करने की वजह लिए हुए पैसे वापस न करना और फटकारना है.

UP News: बुलंदशहर (Bulandshahr) की पहासू पुलिस ने पलक शर्मा (Palak Sharma) उर्फ शानू शर्मा हत्याकांड में चौंकाने वाला बेहद सनसनीखेज खुलासा किया है. पुलिस का दावा है कि तलाकशुदा महिला पलक की हत्या पैसे वापस न लौटाने के कारण की गई थी. जिस नाबालिग ने हत्या की इस खौफ़नाक वारदात को अंजाम दिया उसकी उम्र महज 14 साल है. बीते 21 अगस्त को पुलिस ने पलक (26) का शव उसके घर से करीब 150 मीटर दूर स्थित एक नाले से बरामद किया था, उसके गले में मोबाइल की चार्जिंग केबल थी जबकि उसके चेहरे को ईंट से कुचला गया था, लाश को देखकर लग रहा था कि पहले उसका गला घोंटकर हत्या की गई है और फिर उसकी पहचान मिटाने के लिए चेहरे को ईंट से कुचला गया है.

पैसा मांगने पर फटकारा तो कर दी हत्या

 घटना के 24 घंटे बाद पुलिस ने 14 वर्षीय नाबालिग को हिरासत में ले लिया है. पुलिस ने बताया कि आरोपी का महिला के घर आना-जाना था. पलक सिलाई का काम करके अपना गुजारा कर रही थी. आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसने महिला के कहने पर उसे 500 रुपये और गैस सिलेंडर भी दिया था, लेकिन महिला ने मामूली बात पर उसे एक थप्पड़ जड़ दिया था. वह जब भी दिए हुए पैसे मांगता वह डांटकर भगा देती थी.  इसी वजह से 21 अगस्त की रात जब पलक गहरी नींद में सोई थी तो उसने उसके सिर पर ईंट से हमला कर दिया. उसके बाद चार्जिंग केबल से गला घोंट दिया. क़त्ल की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी महिला के शव को वहां से घसीटते हुए पास के नाले तक ले गया और महिला की लाश को वहां फेंककर फरार हो गया. लड़के की तलाशी पर उसके पास से खून से सने कपड़े बरामद किए गए हैं. 

Almora: पूर्व सीएम हरीश रावत अल्मोड़ा में बीजेपी के खिलाफ धरने पर बैठे, शिल्पकारों के अपमान का लगाया आरोप

एकतरफा प्यार के दावे पर यह बोली पुलिस

उधऱ इस मामले में एकतरफा प्यार का दावा भी किया जा रहा है. ऐसी बातें कही जा रही हैं कि नाबालिग महिला से एकतरफा प्यार करता था. महिला का दूसरों से फोन पर बात करना उसे पसंद नहीं था. बुलंदशहर देहात के एसपी बजरंगबली चौरसिया ने एकतरफा प्यार की बात पर कहा कि हो सकता है कि ऐसा मामला हो लेकिन हत्या की मुख्य वजह पैसे की लेन-देन है. जब वह रुपये मांगता था तो वह डांटकर भगा देती थी और उसने एक दिन चांटा भी मारा था जिससे आक्रोश में आकर उसने घटना को अंजाम दिया. 

ये भी पढ़ें -

Kasganj News: कासगंज में दो पक्षों के मामूली विवाद ने लिया बड़े झगड़े का रूप, बाद में हुई जमकर फायरिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कानपुर के मार्ट में ऑफर सुनते ही उमड़ी भीड़, पुल‍िस ने संभाला मोर्चो
कानपुर के मार्ट में ऑफर सुनते ही उमड़ी भीड़, पुल‍िस ने संभाला मोर्चो
सीमा हैदर ने परिवार संग मनाया स्वतंत्रता दिवस, पाकिस्तान पर जमकर बरसीं
सीमा हैदर ने परिवार संग मनाया स्वतंत्रता दिवस, पाकिस्तान पर जमकर बरसीं
विभाजनकारी साजिशें होगी नाकाम? मनुस्मृति में संशोधन की तैयारी
विभाजनकारी साजिशें होगी नाकाम? मनुस्मृति में संशोधन की तैयारी
अखिलेश के विधायक बोले- सपा ने की थी महिला आरक्षण की शुरूआत
अखिलेश के विधायक बोले- सपा ने की थी महिला आरक्षण की शुरूआत

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Video: महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
Embed widget