एक्सप्लोरर

UPSRTC के कर्मचारियों की सैलरी काटने के दिए गए निर्देश, जानें- क्या है वजह?

UP News: मंडलायुक्त डा. रोशन जैकब ने कचहरी के आसपास जाम से राहत के लिए ARM को पत्र लिखकर कैसरबाग बस स्टेशन से सीतापुर की तरफ आने जाने वाली बसों के डायवर्जन के निर्देश दिए थे.

UPSRTC News? राजधानी लखनऊ में जाम की समस्या से निपटने के लिए परिवहन विभाग ने कैसरबाग आने वाली बसों का डायवर्जन किया था. बसों का संचालन निर्धारित रूट पर हो इसके लिए दो कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगाई गई थी. मंगलवार को मंडलायुक्त डा. रोशन जैकब निरीक्षण पर निकलीं तो प्रतिबंधित मार्ग पर बसों का संचालन होता पाया. इसके अलावा बसों के डायवर्जन के लिए चौराहों पर तैनात कोई भी कर्मचारी ड्यूटी पर नहीं मिला. इस पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई.

मंडलायुक्त ने इस मामले में जिम्मेदार कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक को दिए. साथ ही कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई से अवगत कराने और भविष्य में ऐसा दोबारा होते पाए जाने पर सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक के खिलाफ कार्रवाई करने की चेतावनी दी है. मंडलायुक्त की चेतावनी के बाद परिवहन विभाग के अफसरों ने सक्रियता दिखाई. इस मामले में क्षेत्रीय प्रबंधक आरके त्रिपाठी ने कैसरबाग के एआरएम अरविंद कुमार को चैतावनी दी. साथ ही दोबारा इस तरह की गलती नहीं होने के निर्देश दिए. आरएम आरके त्रिपाठी ने प्रतिबंधित मार्ग पर बसों के संचालन के लिए डालीगंज चौराहे और क्लार्क अवध तिराहे पर तैनात कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए.

मंडलायुक्त ने दिए थे ये निर्देश
गौरतलब है कि, मंडलायुक्त डा. रोशन जैकब ने कचहरी के आसपास जाम से राहत के लिए ARM को पत्र लिखकर कैसरबाग बस स्टेशन से सीतापुर की तरफ आने जाने वाली बसों को डालीगंज चौराहे से सिटी स्टेशन होकर तथा फैजाबाद रोड से आने जाने वाली बसों को कैसरबाग कोतवाली से परिवर्तन चौक होते हुए शनि मंदिर की तरफ से जाने के निर्देश दिए थे. ये बसें अपने डायवर्ट रूट से चलेंगी, इसके लिए कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगाई गई थी. मंगलवार को मंडलायुक्त के निरीक्षण के दौरान प्रतिबंधित डालीगंज से स्वास्थ्य भवन के रूट पर बसों का संचालन पाया गया, जिस पर उन्होंने नाराजगी जताई.

ये भी पढ़ें: इरफान सोलंकी का जिक्र कर इकरा हसन ने बीजेपी सरकार पर किया बड़ा हमला, सीसामऊ में किया ये दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वकील इंद्रदेव सिंह हत्याकांड में बड़ा फैसला, नोएडा कमिश्नर के पिता के कातिलों को उम्रकैद की सजा
वकील इंद्रदेव सिंह हत्याकांड में बड़ा फैसला, नोएडा कमिश्नर के पिता के कातिलों को उम्रकैद की सजा
बाराबंकी में रेलवे का स्क्रैप चोरी मामले में बड़ी कार्रवाई, RPF ने 7 के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा
बाराबंकी में रेलवे का स्क्रैप चोरी मामले में बड़ी कार्रवाई, RPF ने 7 के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा
काशी विश्वनाथ मंदिर में अलग द्वार से दर्शन कर सकेंगे बनारस वाले, सावन को लेकर प्रशासन की तैयारी
काशी विश्वनाथ मंदिर में अलग द्वार से दर्शन कर सकेंगे बनारस वाले, सावन को लेकर प्रशासन की तैयारी
क्या इस्तीफे के बाद भी ट्रस्ट के सदस्य हैं चंपत राय और अनिल मिश्रा? गोविंद देव गिरि ने बताई सच्चाई
क्या इस्तीफे के बाद भी ट्रस्ट के सदस्य हैं चंपत राय और अनिल मिश्रा? गोविंद देव गिरि ने बताई सच्चाई

वीडियोज

Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी
Maharashtra Rain Live: भारी बारिश में मुंबई की 2 झीलें ओवरफ्लो, गोदावरी का जलस्तर बढ़ा, वसई में रेल सेवा बाधित
Live: भारी बारिश में मुंबई की 2 झीलें ओवरफ्लो, गोदावरी का जलस्तर बढ़ा, वसई में रेल सेवा बाधित
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
टीम इंडिया की हार के बीच छाए एमएस धोनी, मैच के बाद फैंस ने घेरा; VIDEO वायरल
टीम इंडिया की हार के बीच छाए एमएस धोनी, मैच के बाद फैंस ने घेरा; VIDEO वायरल
ईरान नहीं बेच पाएगा दुनिया को तेल, गुस्से में ट्रंप ने लिया बड़ा फैसला, फिर लगाया प्रतिबंध
ईरान नहीं बेच पाएगा दुनिया को तेल, गुस्से में ट्रंप ने लिया बड़ा फैसला, फिर लगाया प्रतिबंध
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी और मांग टीका लगाए रेखा ने लूटी महफिल
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी में रेखा ने लूटी महफिल
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
500 KM से ज्यादा रेंज, महाराष्ट्र सरकार ने एक साथ खरीदीं 57 इलेक्ट्रिक कारें, ये है प्लान
500 KM से ज्यादा रेंज, महाराष्ट्र सरकार ने एक साथ खरीदीं 57 इलेक्ट्रिक कारें, ये है प्लान
Embed widget