एक्सप्लोरर

Lucknow Metro के विस्तार को मिली मंजूरी, सीएम योगी आदित्यनाथ ने पीएम मोदी को कहा - थैंक्स

Lucknow Metro के चरण 1बी से बेहतर यातायात व्यवस्था, जाम की समस्या में कमी, पर्यावरणीय लाभ, आर्थिक विकास और जीवन स्तर में सुधार होगा.

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने उत्तर प्रदेश में लखनऊ मेट्रो रेल परियोजना के फेस-1बी को मगंलवार को मंजूरी दे दी. इस परियोजना का कॉरिडोर 11.165 किलोमीटर लंबा होगा और इस पर 5801 करोड़ रुपये की लागत आएगी. यह जानकरी रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दी. एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, फेस-1बी के चालू होने पर, लखनऊ शहर में कुल 34 किलोमीटर का मेट्रो रेल नेटवर्क संचा‍लित होगा. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक हुई.

केंद्र के इस फैसले पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रसन्नता व्यक्त की. सीएम ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय कैबिनेट द्वारा आज उत्तर प्रदेश में मेट्रो रेल नेटवर्क को विस्तार देने हेतु ₹5,801 करोड़ की लागत से लखनऊ मेट्रो रेल परियोजना के Phase-1B को मिली स्वीकृति अभिनंदनीय है. इस परियोजना की लंबाई 11.165 किलोमीटर होगी और इसमें 7 भूमिगत और 5 एलिवेटेड सहित 12 स्टेशन होंगे. विभिन्न आर्थिक, सामाजिक और व्यावसायिक सुविधाओं को जोड़ते हुए यह मेट्रो न केवल राजधानी की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाएगी, बल्कि रोजगार, पर्यटन और निवेश के नए अवसर भी प्रदान करेगी. हार्दिक आभार.

 लखनऊ के सांसद और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की एक पोस्ट की प्रतिक्रिया में सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यशस्वी मार्गदर्शन एवं आपके सतत सहयोग का ही यह प्रतिफल है कि उत्तर प्रदेश आज अभूतपूर्व विकास यात्रा पर अग्रसर है. लखनऊ मेट्रो रेल परियोजना के Phase-1B को मिली यह स्वीकृति प्रदेश की विकास यात्रा में मील का पत्थर सिद्ध होगी. हार्दिक आभार रक्षा मंत्री!

बुनियादी ढांचे के विकास में एक महत्वपूर्ण कदम- केंद्र

बता दें एक बयान में सरकार ने कहा कि लखनऊ मेट्रो रेल परियोजना का फेस-1बी शहर के बुनियादी ढांचे के विकास में एक महत्वपूर्ण कदम है और यह शहर में मेट्रो रेल नेटवर्क के एक बड़े विस्तार को साकार करता है.

बयान के मुताबिक, नया कॉरिडोर 11.165 किलोमीटर लंबा होगा और कुल 12 स्टेशन होंगे, जिनमें सात भूमिगत और पांच एलिवेटेड स्‍टेशन शामिल हैं. इसमें कहा गया है कि इसमें शहर के पुराने और सबसे घनी आबादी वाले क्षेत्रों में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था में सुधार होगा, जहां वर्तमान में बेहतर आवागमन सुविधा का अभाव है.

इस फेस का उद्देश्य पुराने लखनऊ के प्रमुख क्षेत्रों को निर्बाध रूप से जोड़ना है, जिनमें अमीनाबाद, यहियागंज, पांडेयगंज और चौक जैसे व्यावसायिक केंद्र शामिल हैं.

लखनऊ मेट्रो के फेस 1B को मंजूरी, इस रूट पर अब शुरू होगा काम, 5,801 करोड़ रुपए स्वीकृत

इन रूट्स से गुजरेगा का लखनऊ मेट्रो का फेस 1-बी

वक्तव्य के अनुसार, यह कॉरिडोर महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं, विशेष रूप से किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (मेडिकल कॉलेज), बड़ा इमामबाड़ा, छोटा इमामबाड़ा, भूल-भुलैया, घंटाघर और रूमी दरवाज़ा जैसे अहम पर्यटक केंद्रों, शहर की समृद्ध और ऐतिहासिक खाद्य संस्कृति के लिए प्रसिद्ध पाक-कला स्थलों को भी जोड़ेगा.

इसमें कहा गया है, 'इन महत्वपूर्ण क्षेत्रों को मेट्रो नेटवर्क से जोड़कर, फेस-1बी न केवल यातायात सुविध बढ़ाएगा, बल्कि आर्थिक गतिविधियों एवं पर्यटन को भी बढ़ावा देगा तथा लखनऊवासियों और आगंतुकों दोनों के लिए शहरी आवागमन को आसान बनाएगा.'

बयान में कहा गया है कि प्रमुख शहरी चुनौतियों का समाधान करके और भविष्य के विस्तार के लिए आधार प्रदान करके, फेस-1बी शहर के विकास पथ और स्‍थायित्‍व को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Result 2026: लखनऊ में बढ़े वोट, गोरखपुर में बक्से का सील टूटा? मतगणना के बीच कई शिकायतें
UP MLC Result 2026: लखनऊ में बढ़े वोट, गोरखपुर में बक्से का सील टूटा? मतगणना के बीच कई शिकायतें
बरेली: मुस्लिम बुजुर्ग से लगवाए जय श्रीराम के नारे, बचाने आए हिन्दू युवक को भी पीटा
बरेली: मुस्लिम बुजुर्ग से लगवाए जय श्रीराम के नारे, बचाने आए हिन्दू युवक को भी पीटा
यूपी में 4 लिंक एक्सप्रेसवे को मंजूरी, योगी कैबिनेट में 22 प्रस्तावों पर मुहर
यूपी में 4 लिंक एक्सप्रेसवे को मंजूरी, योगी कैबिनेट में 22 प्रस्तावों पर मुहर
UP MLC Election Results 2026 Live: गोरखपुर में बिना सील वाली मतपेटी पर बवाल, लखनऊ में वोटों की संख्या में गड़बड़ी
Live: गोरखपुर में बिना सील वाली मतपेटी पर बवाल, लखनऊ में वोटों की संख्या में गड़बड़ी

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में नेतन्याहू की टेंशन बढ़ाने वाले हैं वोटर्स, 'तानाशाही से बचाना है, बदलाव चाहते हैं'
इजरायल में नेतन्याहू की टेंशन बढ़ाने वाले हैं वोटर्स, 'तानाशाही से बचाना है, बदलाव चाहते हैं'
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
Instagram पर अब 90 मिनट के वीडियो, YouTube को टक्कर देने की तैयारी
Instagram पर अब 90 मिनट के वीडियो, YouTube को टक्कर देने की तैयारी
Embed widget