एक्सप्लोरर

शराब पीने से मना करने पर रेलकर्मी ने पत्नी को मारी गोली, हुई मौत

घायल अवस्था में रश्मि को ट्रामा सेंटर लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने बंदूक को अपने कब्जे में ले लिया है.

लखनऊ: पारा स्थित जलालपुर बलिया के रहने वाले रेलकर्मी अरविंद मिश्रा ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की सुबह पत्नी रश्मि मिश्रा (35) की गोली मारकर हत्या कर दी. अरविंद नशे का लती है और रविवार सुबह से शराब पी रहा था. पत्नी के मना करने पर उसने झगड़ा किया और फिर अपनी लाइसेंसी बंदूक से उसके सिर पर गोली मार दी. पुलिस ने अरविंद को गिरफ्तार कर के बंदूक जब्त कर ली है.

पुलिस ने बताया कि अरविंद अपनी पत्नी रश्मि और 3 बच्चे देवा, आदित्य, साक्षी के साथ रहता था. वह रेलवे में नौकरी करता है कुछ दिन पहले ही उसकी तैनाती ऊंचाहार रायबरेली में हुई थी. रविवार की छुट्टी के चलते शनिवार को वह अपने घर आया था. परिवार के लोगों के मुताबिक रविवार सुबह से ही वह घर में अपने बेडरूम में शराब पीने लगा जिसके चलते उसकी अपनी पत्नी से कई बार नोकझोंक हुई.

पुलिस ने बंदूक को अपने कब्जे में ले लिया है

सोमवार सुबह उसका बड़ा बेटा देवा स्कूल गया हुआ था. आदित्य और साक्षी घर पर थे. इसी बीच उन्हें बेडरूम से गोली चलने की आवाज आई. दोनों भाग कर वहां पहुंचे तो रश्मि को खून से लथपथ बेड पर पड़ा देख चीख पड़े. घर में हाहाकार मच गया. मोहल्ले वालों और आसपास के लोगों की मदद से घायल अवस्था में रश्मि को ट्रामा सेंटर लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. अरविंद मिश्रा के पास सिंगल बैरल बंदूक है. गोली रश्मि के सिर पर दाएं तरफ लगी है. पुलिस ने बंदूक को अपने कब्जे में ले लिया है.

ये भी पढ़ें-

मुसीबत का सबब बन गई है पुलिसवालों की तोंद, एडीजी अखिल कुमार ने दिए खास टिप्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का राजधानी में बड़ा कार्यक्रम, असली-नकली संतों की होगी पहचान
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का राजधानी में बड़ा कार्यक्रम, असली-नकली संतों की होगी पहचान
उत्तराखंड: गैरसैंण में उग्र हुए UKD कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़े तो पुलिस ने पानी की बौछार कर रोका
उत्तराखंड: गैरसैंण में उग्र हुए UKD कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़े तो पुलिस ने पानी की बौछार कर रोका
Dehradun News: देहरादून के विकासनगर में लाखों रुपये की चोरी, शातिर चोरों ने बंद घर को बनाया निशाना
देहरादून के विकासनगर में लाखों रुपये की चोरी, शातिर चोरों ने बंद घर को बनाया निशाना
उत्तराखंड: चुनावी साल में धामी सरकार का बजट होगा खास, महिलाओं-युवाओं और किसानों पर रहेगा फोकस
उत्तराखंड: चुनावी साल में धामी सरकार का बजट होगा खास, महिलाओं-युवाओं और किसानों पर रहेगा फोकस

वीडियोज

Khamenei की मौत के बाद Mojtaba के Supreme Leader बनने का खुला राज! | Iran-Israel War
Mojtaba Khamenei: तेल के खेल में फंसने वाली है जनता ! | Israel Iran War Updates
Iran Vs US-Israel War: ईरान के इजरायल पर हमले को लेकर पूर्व राजनयिक ने क्या बताया? | Donald Trump
Iran में Israel ने बरसाए बम..मचा दी जबरदस्त तबाही! | Iran Vs US-Israel War Update | Donald Trump
Iran हो रहे ताबड़तोड़ हमले..Mojtaba के Supreme Leader बनते ही भारी तबाही | Iran Vs US-Israel War

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्यों जैन समुदाय को ठेस पहुंचाना चाहते हैं? प्याज और लहसुन को लेकर वकील की ये मांग सुन CJI को आया गुस्सा
क्यों जैन समुदाय को ठेस पहुंचाना चाहते हैं? प्याज और लहसुन को लेकर वकील की ये मांग सुन CJI को आया गुस्सा
लखनऊ: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का राजधानी में बड़ा कार्यक्रम, असली-नकली संतों की होगी पहचान
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का राजधानी में बड़ा कार्यक्रम, असली-नकली संतों की होगी पहचान
शाहिद कपूर की पत्नी मीरा संग कैसा है सुप्रिया पाठक का रिश्ता? बोलीं- कभी लगा ही नहीं कि मेरी बहू है
शाहिद कपूर की पत्नी मीरा संग कैसा है सुप्रिया पाठक का रिश्ता? बोलीं- कभी लगा ही नहीं कि मेरी बहू है
ईशान किशन पर टूटा था गमों का पहाड़, दो दिन पहले परिवार में हुईं 2 मौतें; फिर भी देश को जिताया वर्ल्ड कप
ईशान पर टूटा था गमों का पहाड़, परिवार में हुईं 2 मौतें; फिर भी देश को जिताया वर्ल्ड कप
टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद टीम इंडिया का जश्न, स्टेडियम से वायरल हुए 5 डांस वीडियो
टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद टीम इंडिया का जश्न, स्टेडियम से वायरल हुए 5 डांस वीडियो
जेईई एडवांस के लिए 23 अप्रैल से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन, 17 मई को होगी परीक्षा
जेईई एडवांस के लिए 23 अप्रैल से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन, 17 मई को होगी परीक्षा
Patola Lehenga Bridal Look: अंबानी परिवार की नई बहू ने पहना 900 साल पुराना पटोला, होश उड़ा देगा शवियाना का श्रृंगार
अंबानी परिवार की नई बहू ने पहना 900 साल पुराना पटोला, होश उड़ा देगा शवियाना का श्रृंगार
'देश की 65 करोड़ माताओं, बहनों और बेटियों को लगना चाहिए कि...', CJI की कौन सी बात सुनकर महिला वकीलों ने जोर से बजाईं तालियां?
'देश की 65 करोड़ माताओं, बहनों और बेटियों को लगना चाहिए कि...', CJI की कौन सी बात सुनकर महिला वकीलों ने जोर से बजाईं तालियां?
Embed widget