एक्सप्लोरर

मुसीबत का सबब बन गई है पुलिसवालों की तोंद, एडीजी अखिल कुमार ने दिए खास टिप्स

एडीजी अखिल कुमार ने तोंद वाले पुलिसवालों को समझाया कि फिट रहने से वो बीमारी से बचेंगे और उनकी आयु भी बढ़ेगी. उन्‍होंने पुलिसवालों को नियमित व्‍यायाम के साथ संतुलित भोजन लेने की भी सलाह दी.

गोरखपुर: उभरी हुई भद्दी सी दिखने वाली तोंद पुलिसवालों के लिए मुसीबत का सबब बन गई है. वो चाहकर भी आखिर इसे क्‍यों अंदर कर फिट नहीं दिख पा रहे हैं. ये अपने आप में एक बड़ा सवाल है. ऐसे में गोरखपुर के एडीजी जोन अखिल कुमार की नजर कुछ ऐसे पुलिसकर्मियों पर पड़ी. उन्‍होंने उनसे तोंद बाहर निकलने की वजह जानी और उन्‍हें तोंद अंदर करने के लिए 10 दिन का समय दिया. उन्‍होंने सिपाहियों को फिटनेस का महत्‍व बताते हुए तोंद को अंदर करने के निर्देश भी दिए हैं.

10 दिन का दिया समय गोरखपुर के अपर पुलिस महानिदेशक अखिल कुमार तेज तर्रार होने के साथ ही फिटनेस को लेकर खासे सतर्क हैं. ऐसे में वो चाहते हैं कि लॉ एंड आर्डर संभालने वाला पुलिस महकमा भी चुस्‍त नजर आए. कुछ दिन पहले जब वो सर्किट हाउस जाने के लिए रामगढ़ ताल रोड पर निकले, तो रास्‍ते में उनकी नजर ड्यूटी पर तैनात कुछ सिपाहियों पर पड़ी. उन्‍होंने अलग-अलग जगहों पर अपनी कार रुकवाई. गाड़ी से उतरे और सिपाहियों से तोंद निकलने की वजह पूछने लगे. उन्‍होंने तोंद अंदर करने के लिए उन्‍हें 10 दिन का समय दिया है.

फिट रहने से नहीं होगी बीमारी एडीजी अखिल कुमार ने तोंद वाले पुलिसवालों को समझाया कि फिट रहने से वो बीमारी से बचेंगे और उनकी आयु भी बढ़ेगी. उन्‍होंने पुलिसवालों को नियमित व्‍यायाम के साथ संतुलित भोजन लेने की भी सलाह दी. उन्‍होंने कहा कि खुद को फिट रखने से बीमारियों से तो बचाव होगा ही ड्यूटी भी अच्‍छे ढंग से कर सकेंगे. रास्‍ते में एक हेड कांस्‍टेबल के पास जाकर उन्‍होंने उससे पूछा कि इतनी तोंद क्‍यों निकली है. बीमार हैं या फिर खाना अधिक खाते हैं.

हेड कांस्‍टेबल को दिए टिप्स हेड कांस्‍टेबल ने उन्‍हें जानकारी दी कि वो ब्‍लड प्रेशर और शुगर के मरीज हैं. भोजन और अनियमित ड्यूटी करने की वजह से उनकी ऐसी हालत है. इस पर एडीजी ने उन्‍हें भोजन कम करने और पेट अंदर करने की सलाह दी. उन्‍होंने कहा कि अपनी फिटनेस पर ध्‍यान देंगे तो शरीर स्‍वस्‍थ रहेगा. अधिक दिनों तक जीवित रहेंगे. यही नहीं ड्यूटी पर अच्‍छा प्रदर्शन भी करेंगे.

समझाया फिटनेस का महत्व अखिल कुमार ने हेड कांस्‍टेबल को 10 दिन में तोंद कम करके दिखाने का लक्ष्‍य दिया. इसके बाद सर्किट हाउस से लौटते वक्‍त पैडलेगंज चौकी के पास भी उनकी नजर तोंद वाले एक पुलिसकर्मी पर पड़ गई. एडीजी ने उनसे पूछा तो तो हेड कांस्‍टेबल ने अनियमित ड्यूटी की बात कही. इस पर एडीजी ने उनकी ड्यूटी में कुछ परिवर्तन कराने की बात कही और 10 दिन का लक्ष्‍य देते हुए कहा कि तोंद अंदर करके दिखाएं. इसके बाद करीब दो घंटे तक एडीजी ने शहर का निरीक्षण कर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों का जायजा लिया. जहां कहीं उन्‍हें तोंद वाले पुलिसकर्मी दिखाई दिए, उन्‍हें फिटनेस का महत्‍व बताते हुए तोंद अंदर करने को कहा है.

हाई ब्‍लडप्रेशर और शुगर के मरीज एडीजी अखिल कुमार ने कहा कि ड्यूटी का समय निर्धारित नहीं होने वजह से कई पुलिसकर्मियों का वजन अधिक दिखाई दिया है. अनियमित दिनचर्या और उल्‍टा-सीधा खाना भी एक वजह है. इनमें से कई पुलिसवालों ने बताया है कि वो हाई ब्‍लडप्रेशर और शुगर के मरीज भी है. उन्‍होंने जोन के सभी ऐसे पुलिसकर्मियों की ड्यूटी में बदलाव के साथ नियमित दिनचर्या और व्‍यायाम कर 10 दिन के अंदर वजन को नियंत्रित करने के लिए कहा है.

हम फिट तो इंडिया फिट एडीजी अखिल कुमार ने बताया कि ऐसे पुलिसकर्मियों को चिन्हित करने के साथ नियमित ड्यूटी में लगाने के निर्देश दिए गए हैं. इस बात के लिए काउंसिलिंग भी की जाए कि कैसे वे खुद को फिट रख सकते हैं. व्‍यायाम के साथ-साथ टहलने से वजन कम किया जा सकता है. पुलिसकर्मी बीमारी के शिकार हो रहे हैं. इनके लिए विशेष कार्यशाला आयोजित‍ कर चिकित्‍सक और न्‍यूट्रीशियन से सलाह ली जाए. पुलिसकर्मी फिट रहेंगे, तो ठीक से ड्यूटी कर पाएंगे. उन्‍होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने भी नारा दिया है कि 'हम फिट तो इंडिया फिट'. पुलिस तो जनता की सेवा के लिए है. अपराधियों से उन्‍हें लोहा लेना है. वो स्‍वस्‍थ नहीं रहेंगे, तो जनता की सेवा कैसे कर पाएंगे.

ये भी पढ़ें:

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत को हटाने की अटकलें तेज, जानें- सीएम की रेस में कौन हैं आगे?

सीएम योगी ने दी महिला दिवस की शुभकामनाएं, कहा- यूपी के विकास में महिलाओं की भूमिका महत्वपूर्ण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन का लव मैरिज पर बड़ा बयान, 'कभी-कभी लड़के और लड़कियां...'
यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन का लव मैरिज पर बड़ा बयान, 'कभी-कभी लड़के और लड़कियां...'
चंपत राय ने अनिल मिश्रा और बैंक मैनेजर पर उठाए सवाल, SIT को दिए बयान में और क्या-क्या कहा?
चंपत राय ने अनिल मिश्रा और बैंक मैनेजर पर उठाए सवाल, SIT को दिए बयान में और क्या-क्या कहा?
धामी सरकार का बड़ा फैसला, 9.80 लाख लाभार्थियों को DBT से पेंशन, योजनाओं पर 25 साल का विजन
धामी सरकार का बड़ा फैसला, 9.80 लाख लाभार्थियों को DBT से पेंशन, योजनाओं पर 25 साल का विजन
बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ी कार्रवाई, कमेटी अध्यक्ष का निजी सचिव निलंबित
बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ी कार्रवाई, कमेटी अध्यक्ष का निजी सचिव निलंबित

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
खत्म नहीं हो रहे विजय थलापति की राह में बिछे कांटे, अब हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका! क्या जाएगी CM की कुर्सी?
विजय थलापति की जाएगी CM पद की कुर्सी? मद्रास हाई कोर्ट ने दिया बड़ा झटका!
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर- वीडियो वायरल
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर
Embed widget