एक्सप्लोरर

लखनऊ के होटल में विदेशी महिला का शव मिलने से हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

Lucknow News: पुलिस के एक बयान के अनुसार, आपातकालीन हेल्पलाइन 112 पर एक कॉल प्राप्त हुई, जिसमें बताया गया कि विजयंतखंड में होटल अतिथि इन के कमरा 109 में एक महिला बेहोश पड़ी है.

UP News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के विभूतिखंड इलाके में स्थित एक होटल के कमरे में 43 वर्षीय एक विदेशी महिला का शव मिला है. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी. विभूतिखंड थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) सुनील कुमार सिंह ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया कि इस मामले की जांच की जा रही है.

उन्होंने बताया कि उज़्बेकिस्तान की महिला एगंबरडीवा ज़ेबो पिछले दो मार्च को दिल्ली के सतनाम नामक युवक के साथ आई और यहां विजयंतखंड के एक होटल में ठहरी थी. पुलिस अधिकारी ने बताया कि सतनाम बाद में वापस चला गया और उसके बाद वह अकेले ही होटल में थी.

कमरा नंबर 109 में मिला महिला का शव

पुलिस के एक बयान के अनुसार, आपातकालीन हेल्पलाइन 112 पर एक कॉल प्राप्त हुई, जिसमें बताया गया कि विजयंतखंड में होटल अतिथि इन के कमरा 109 में एक महिला बेहोश पड़ी है. बयान में कहा गया है, 'सूचना मिलने पर, पुलिस की एक टीम होटल पहुंची और अचेत महिला को तुरंत राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

कमरे में अकेली ही रह रही थी महिला 

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि ज़ेबो दो मार्च को दिल्ली के सतनाम सिंह (26) नामक एक व्यक्ति के साथ होटल में रुकी थी. सतनाम कथित तौर पर पांच मार्च को होटल से चला गया और इसके बाद महिला कमरे में अकेली ही रह रही थी. विदेशी महिला ने मंगलवार को जब कोई प्रतिक्रिया नहीं दी तो होटल के कर्मचारी उसके कमरे में घुसे और उसे बिस्तर पर बेहोश पाया.

पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव

एसएचओ ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है. एसएचओ ने कहा कि इस मामले के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है.

महाकुंभ भगदड़: नहीं दाखिल हुई जांच की प्रोग्रेस रिपोर्ट, यूपी राज्य मानवाधिकार आयोग ने नाराजगी जताई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

माउंट यूनाम की चोटी पर दिखा PDA का नाम, अखिलेश यादव ने दी बधाई
माउंट यूनाम की चोटी पर दिखा PDA का नाम, अखिलेश यादव ने दी बधाई
'सीजेपी से AAP का कनेक्शन...', अवध ओझा ने बता दी पूरी कहानी
'सीजेपी से AAP का कनेक्शन...', अवध ओझा ने बता दी पूरी कहानी
पूर्व PM अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि आज, CM योगी ने ऐसे किया याद
पूर्व PM अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि आज, CM योगी ने ऐसे किया याद
कानपुर के मार्ट में ऑफर सुनते ही उमड़ी भीड़, पुल‍िस ने संभाला मोर्चो
कानपुर के मार्ट में ऑफर सुनते ही उमड़ी भीड़, पुल‍िस ने संभाला मोर्चो

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Rail Madad App Hack : ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
IOCL Executive Recruitment 2026: IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
Embed widget