एक्सप्लोरर

लखनऊ: विधानसभा के सामने एक परिवार ने की आत्मदाह की कोशिश, पुलिस ने किया ये काम

यूपी की राजधानी लखनऊ में पांच लोगों ने लोकभवन के सामने आत्मदाह का प्रयास किया. पुलिस ने समय रहते परिवार को आत्मदाह करने से रोकते हुए हालात को संभाल लिया.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी के बीचों-बीच हजरतगंज में लोकभवन और विधानसभा के सामने शुक्रवार को एक ही परिवार के पांच लोगों ने आत्मदाह करने की कोशिश की. पुलिस ने समय रहते परिवार को आत्मदाह करने से रोकते हुए हालात को संभाल लिया.

पूछताछ कर रही है पुलिस पुलिस उपायुक्त (मध्य) सोमेन बर्मा ने न्यूज एजेंसी 'भाषा' को बताया कि हरदोई के धन्नूपुरवा के रहने वाले एक परिवार ने शुक्रवार को आत्मदाह का प्रयास किया. मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने एक व्यक्ति को खुद पर तेल डालता देखते ही उसे पकड़ लिया और अन्य को भी रोक दिया. पुलिस मामले को लेकर पूछताछ कर रही है.

कोई जख्मी नहीं हुआ सोमेन बर्मा ने बताया कि परिवार के एक सदस्य ने जैसे ही अपने ऊपर मिट्टी का तेल डाला, वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए उसे पकड़ लिया. शख्स खुद को आग नहीं लगा सका और घटना में कोई जख्मी नहीं हुआ है. उन्होंने बताया कि हरदोई के धन्नूपुरवा के निवासी राजाराम, उमेश यादव, वीरू यादव, उषा देवी, माया लोकभवन पहुंचे. ये सब एक ही परिवार के सदस्य हैं. इसमें से राजाराम ने तेल आत्मदाह की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने समय पर उन्हें रोक लिया.

पुलिस ने नहीं की कार्रवाई पुलिस सूत्रों ने बताया कि राजाराम का आरोप है कि वो जिस मकान में रहते हैं, उस पर कुछ लोग कब्जा करना चाहते हैं. इस संबंध में हरदोई के शहर कोतवाली की पुलिस से शिकायत की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. डीसीपी बर्मा ने बताया कि हरदोई पुलिस के अधिकारियों से बात की गई है और मामले की जांच की जा रही है.

ये भी पढ़ें:

कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह विवाद मामले में फैसला सुरक्षित, जानें- क्यों अहम है 6 फरवरी की तारीख

मलेशिया से नहीं लौटा मर्चेंट नेवी में काम करने वाला मनीष, घरवालों ने पीएम से की फरियाद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मां करती रही बेटे का इंतजार, मौत के बाद भी नहीं आया, इंसानियत ने निभाया धर्म
मां करती रही बेटे का इंतजार, मौत के बाद भी नहीं आया, इंसानियत ने निभाया धर्म
'हमसे वादा किया गया था कि...', सदन की कार्यवाही पर बोलीं सपा सांसद इकरा हसन
'हमसे वादा किया गया था कि...', सदन की कार्यवाही पर बोलीं सपा सांसद इकरा हसन
संभल हिंसा पर आयोग का खुलासा, रिपोर्ट में सपा सांसद का भी जिक्र
संभल हिंसा पर आयोग का खुलासा, रिपोर्ट में सपा सांसद का भी जिक्र
उत्तराखंड BJP का मिशन 2027, हारी हुई 23 सीटों पर बढ़ाया फोकस
उत्तराखंड BJP का मिशन 2027, हारी हुई 23 सीटों पर बढ़ाया फोकस

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
सुप्रीम कोर्ट से आसाराम बापू को झटका, नहीं मिली अंतरिम जमानत
सुप्रीम कोर्ट से आसाराम बापू को झटका, नहीं मिली अंतरिम जमानत
रिटायरमेंट के बाद रहाणे का तीखा बयान, 15 साल के वैभव सूर्यवंशी पर कह गए बड़ी बात
रिटायरमेंट के बाद रहाणे का तीखा बयान, 15 साल के वैभव सूर्यवंशी पर कह गए बड़ी बात
Ramayana Release Date: रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
FCRA बिल पर शशि थरूर सरकार के साथ या खिलाफ? बोले- 'रिश्ता पूरी तरह...'
FCRA बिल पर शशि थरूर सरकार के साथ या खिलाफ? बोले- 'रिश्ता पूरी तरह...'
Xप्लेन: क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम? जानें सबकुछ
क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम?
Embed widget