एक्सप्लोरर

कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह विवाद मामले में फैसला सुरक्षित, जानें- क्यों अहम है 6 फरवरी की तारीख

मथुरा जिले की अदालत ने शाही ईदगाह मस्जिद को हटाने और कटरा केशव देव मंदिर के आसपास की 13.37 एकड़ की जमीन पर मालिकाना हक के लिए दायर नए दीवानी मामले को स्वीकार करने पर फैसला सुरक्षित रख लिया है.

मथुरा: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले की अदालत ने शाही ईदगाह मस्जिद को हटाने और कटरा केशव देव मंदिर के आसपास की 13.37 एकड़ की जमीन पर मालिकाना हक के लिए दायर नए दीवानी मामले को स्वीकार करने पर बृहस्पतिवार को फैसला सुरक्षित रख लिया. अदालत की तरफ से 6 फरवरी को फैसला सुनाए जाने की संभावना है.

शाही ईदगाह को मौजूदा स्थल से हटाने का अनुरोध पवन कुमार शास्त्री उर्फ पवन कुमार गोस्वामी ने स्वयं को कटरा केशव देव विराजमान का प्रतिनिधि बताते हुए 2 फरवरी को श्रीकृष्ण जन्मभूमि की सम्पूर्ण 13.37 एकड़ भूमि पर दावा जताते हुए भूमि दिलाने और शाही ईदगाह को मौजूदा स्थल से हटाने का अनुरोध किया था.

जमीन का मालिकाना हक मांगा गया जिला शासकीय अधिवक्ता शिवराम सिंह तरकर ने बताया कि ठाकुर केश वदेव महाराज विराजमान मंदिर कटरा केशव देव की तरफ से सेवायत पवन कुमार शास्त्री के माध्यम से सिविल जज (प्रवर वर्ग) की अदालत में वाद दाखिल किया गया है. उन्होंने कहा कि ये चौथा दावा है, इसमें श्रीकृष्ण जन्मभूमि की 13.37 एकड़ जमीन का मालिकाना हक मांगा गया है.

6 फरवरी की तारीख तय बृहस्पतिवार को इस मामले को स्वीकार करने अथवा नहीं करने को लेकर अदालत में बहस होनी थी, लेकिन न्यायाधिकारी छाया शर्मा के अवकाश पर होने के कारण इस मामले की सुनवाई अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश देवकांत शुक्ला की अदालत में की गई. इसमें वादी पवन कुमार के अधिवक्ता आरएस भारद्वाज ने अपने मुवक्किल की ओर से दावा पेश किया. अदालत ने इस मामले में वाद स्वीकार करने अथवा नहीं करने पर फैसला देने के लिए 6 फरवरी की तारीख तय की है.

एक वाद को ही किया गया स्वीकार गौरतलब है कि इससे पूर्व इस प्रकृति के तीन अन्य मामले पेश किए जा चुके हैं, जिनमें से केवल एक वाद ही स्वीकार किया गया है. जिसे श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति आंदोलन समिति के अध्यक्ष महेन्द्र प्रताप सिंह की ओर से दाखिल किया गया था.

ये भी पढ़ें:

वंदे मातरम गाने के विश्व रिकॉर्ड बनाने के अभियान में सीएम योगी भी हुए शामिल

लखनऊ की पौलोमी शुक्ला Forbes की सूची में शामिल, अनाथ बच्चों के लिए करती हैं काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मायावती ने आकाश आनंद को दी बड़ी जिम्मेदारी, अशोक सिद्धार्थ पर क्या कहा?
मायावती ने आकाश आनंद को दी बड़ी जिम्मेदारी, अशोक सिद्धार्थ पर क्या कहा?
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
CM योगी बोले- 'यूपी में माफियाराज खत्म, अब कानून का राज'
CM योगी बोले- 'यूपी में माफियाराज खत्म, अब कानून का राज'
आजमगढ़: प्रेमिका के घर मिलने गए प्रेमी की संदिग्ध मौत, हिरासत में युवती
आजमगढ़: प्रेमिका के घर मिलने गए प्रेमी की संदिग्ध मौत, हिरासत में युवती

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
भारत-वेस्टइंडीज ने 105 छक्के लगाकर रचा इतिहास, टूटा बैटिंग का महारिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज ने 105 छक्के लगाकर रचा इतिहास, टूटा बैटिंग का महारिकॉर्ड
'रामायण' के मुरीद हुए एस.एस. राजामौली, नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा की जमकर की तारीफ
'रामायण' के मुरीद हुए एस.एस. राजामौली, नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा की जमकर की तारीफ
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
एनिमी के गाने पर थिरकी हसीना, मूव्स देख डोला यूजर्स का दिल
एनिमी के गाने पर थिरकी हसीना, मूव्स देख डोला यूजर्स का दिल
Plastic Bucket Cleaning Tips: गंदी और चिपचिपी हो गई है बाल्टी? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं
गंदी और चिपचिपी हो गई है बाल्टी? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं
Embed widget