एक्सप्लोरर

कोविड वैक्सीन की हर एक डोज का देना होगा हिसाब, गिनकर वापस होंगे खाली वॉयल

कोरोना वैक्सीन की पहली खेप लखनऊ पहुंच चुकी है. कोविड वैक्सीन की एक-एक डोज का हिसाब रखा जाएगा. वैक्सीन के खाली वॉयल गिनकर वापस होंगे और वेस्टेज का भी पूरा ब्योरा देना होगा.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मकर संक्रांति के बाद 16 जनवरी से कोरोना वैक्सीनशन की शुरुआत होगी. पहले चरण में करीब 9 लाख हेल्थ वर्कर्स को वैक्सीन दी जानी है. यूपी को पहले चरण के लिए कुल 11 लाख वैक्सीन मिलनी हैं. लेकिन, इस बीच कोविड वैक्सीन की एक-एक डोज का हिसाब देना होगा. वैक्सीन के खाली वॉयल गिनकर वापस होंगे और वेस्टेज का भी पूरा ब्योरा देना होगा. इतना ही नहीं कोविड पोर्टल पर हर डोज की एंट्री भी की जाएगी.

की गई है निगरानी की व्यवस्था डीजी फैमिली वेलफेयर ने खास बातचीत में बताया कि लखनऊ मंडल के सभी सीएमओ को लखनऊ स्थित स्टेट स्टोर से वैक्सीन मंगाने के निर्देश दिए गए हैं. स्टेट स्टोर से डिस्ट्रिक्ट और फिर ब्लॉक के स्टोर तक वैक्सीन जाएगी. डीजी फैमिली वेलफेयर ने बताया कि लखनऊ मंडल में सभी ब्लॉक पर कल तक वैक्सीन पहुंचेगी, इसके बाद सेशन साइट यानी जहां वैक्सीनशन होना है वहां सेम डे वैक्सीन भेजी जाएगी. हर कोल्ड चेन प्वाइंट और वैक्सीन मूवमेंट पर निगरानी की व्यवस्था भी की गई है.

वैक्सीनेशन के लिए पंजीकरण अनिवार्य है योगी सरकार की ओर से कोरोना वैक्सीनशन को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं. सरकार के आदेश के मुताबिक, कोरोना वैक्सीनेशन के लिए पंजीकरण अनिवार्य है. पंजीकरण के बाद ही सत्र स्थल और समय की जानकारी दी जाएगी. इसके अलावा फोटो आईडी का सत्यापन भी जरूरी है. कोविड -19 वैक्सीनेशन का काम भारत सरकार की ओर से जारी गाइडलाइंस को ध्यान में रखकर किया जाएगा.

लखनऊ पहुंची वैक्सीन की पहली खेप कोरोना वैक्सीन की पहली खेप उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ पहुंच चुकी है. प्रदेश में 16 जनवरी को वैक्सीनशन के लिए 852 केंद्र बनाए गए हैं. वैक्सीन स्टोरेज के लिए प्रदेश में 18 स्टेट स्टोर बनाए गए हैं. अभी इनमें से 9 स्टेट स्टोर पर वैक्सीन जाएगी. फिलहाल लखनऊ, आगरा, बरेली, वाराणसी, गोरखपुर, अयोध्या, झांसी, मेरठ, कानपुर के स्टेट स्टोर पर वैक्सीन जाएगी.

ये भी पढ़ें:

मकर संक्रांति के बाद शुरू हो रहा है कोरोना वैक्सीनेशन कार्यक्रम, अपनी बारी का करें इंतजार: योगी आदित्यनाथ

बाहुबली अतीक के चचेरे भाई का मकान भी सरकारी बुलडोजरों के ज़रिए जमींदोज, 3 करोड़ थी लागत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी के सभी पार्क, खेल मैदान और खुली जगहों की लिस्ट तैयार हो, HC ने क्यों दिया निर्देश?
यूपी के सभी पार्क, खेल मैदान और खुली जगहों की लिस्ट तैयार हो, HC ने क्यों दिया निर्देश?
19 मार्च को अयोध्या दौरे पर रहेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, ADG ने की तैयारियों की समीक्षा
19 मार्च को अयोध्या दौरे पर रहेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, ADG ने की तैयारियों की समीक्षा
'राष्ट्रपति के प्रोटोकॉल का उल्लंघन चूक नहीं, अपराध', BJP सांसद ने की ये बड़ी मांग
'राष्ट्रपति के प्रोटोकॉल का उल्लंघन चूक नहीं, अपराध', BJP सांसद ने की ये बड़ी मांग
यूपी पुलिस भर्ती उम्मीदवारों को फ्री बस सेवा? UPSRTC की ओर से आया ये बयान
यूपी पुलिस भर्ती उम्मीदवारों को फ्री बस सेवा? UPSRTC की ओर से आया ये बयान

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत आ रहे जहाज को ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में उड़ाया, MEA का आया रिएक्शन, जानें क्या कहा?
भारत आ रहे जहाज को ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में उड़ाया, MEA का आया रिएक्शन, जानें क्या कहा?
सिलेंडर की डिलीवरी के समय OTP देना अनिवार्य, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर होगा रिसीव
सिलेंडर की डिलीवरी के समय OTP देना अनिवार्य, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर होगा रिसीव
‘तुम मुझे मना नहीं कर सकते…’ टीम इंडिया का हेड कोच बनने के लिए गौतम गंभीर को किसने किया था 'मजबूर'
‘तुम मुझे मना नहीं कर सकते…’ टीम इंडिया का हेड कोच बनने के लिए गौतम गंभीर को किसने किया था 'मजबूर'
लोकसभा स्पीकर के बाद अब CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ संसद में प्रस्ताव, आजादी के बाद पहली बार होगा ऐसा
स्पीकर के बाद अब CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ संसद में प्रस्ताव, आजादी के बाद पहली बार होगा ऐसा
भारतीय क्रिकेटर ने छुपाए रखा सबसे बड़ा दर्द, बताया टी20 वर्ल्ड कप से पहले ही पापा चल बसे
भारतीय क्रिकेटर ने छुपाए रखा सबसे बड़ा दर्द, बताया टी20 वर्ल्ड कप से पहले ही पापा चल बसे
'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में माइंस बिछाने वाले शिप तबाह', दुनिया में तेल संकट के बीच डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा
'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में माइंस बिछाने वाले शिप तबाह', दुनिया में तेल संकट के बीच ट्रंप का बड़ा दावा
महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा ने की शादी, देश के इस मशहूर मंदिर में खाई साथ जीने मरने की कसम, वीडियो वायरल
महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा ने की शादी, देश के इस मशहूर मंदिर में खाई साथ जीने मरने की कसम
Lalitpur Zari Silk Saree: कारीगरी ऐसी कि देखते रह जाएं, जानें कैसे ललितपुर के करघों पर कैसे उतरती है रेशमी खूबसूरती?
कारीगरी ऐसी कि देखते रह जाएं, जानें कैसे ललितपुर के करघों पर कैसे उतरती है रेशमी खूबसूरती?
Embed widget