एक्सप्लोरर

पत्नी को सिंगर बनाने के लिए की थी दिन-रात मेहनत, अब फेम मिलते ही पति को छोड़ा और...

UP News: लखनऊ के रहने वाले अरविंद बताते हैं कि वह अपनी पत्नी को सिंगर बनाने के लिए खूब मेहनत की, लेकिन जब वह सिंगर बन गईं तो पति को छोड़ दिया. पति ने महिला आयोग और सीएम से शिकायत की है.

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक रोचक मामला सामने आया है. एक पति ने दावा किया है कि उसने अपनी पत्नी को सिंगर बनाने के लिए अपनी पाई पाई जोड़कर के खूब मेहनत की और फिर जब उसकी पत्नी फेमस हो गई, सिंगर बन गई तब पत्नी ने पति को छोड़ दिया.

राजधानी लखनऊ निवासी अरविंद कुमार पांडेय का कहना है कि कोविड के समय में उनकी पत्नी ने सिंगर बनने की इच्छा जाहिर की थी, जिसके लिए उन्होंने कठिन परिश्रम कर अलग-अलग जगह पर ले जाकर अपनी पत्नी से लोगों को मिलवाया और उसको काम दिलवाया पर अब 4 साल बाद उसकी पत्नी कामयाब हो गई है, सको काम मिलने लगे हैं. पत्नी को यूट्यूब और तमाम जगहों से पैसे मिलने लगे हैं तो पत्नी ने पति को ही छोड़ दिया है. लाचार पति अपनी पत्नी को वापस लाने के लिए दर दर की ठोकरे खा रहा है.

''प्रेमी के साथ लिव इन में रहती है पत्नी''

पति अरविंद कुमार पांडे का कहना है कि उनकी पत्नी ज्योति को सिंगर बनने के लिए उन्होंने बहुत मेहनत की. स्टूडियो तक बनवाया इसके बाद अलग-अलग जगह पर उसे काम मिलने लगा और इसी कड़ी में धर्मेंद्र नाम के युवक के वह संपर्क में आ गई और उसके साथ वह अपना काम करने लगी. पति का कहना है कि सब कुछ ठीक चल ही रहा था तभी ज्योति ने उससे दूरी बना ली करीब 3 महीने से अधिक का समय हो चुका है अब वह घर नहीं आती. धर्मेंद्र नाम के युवक के साथ लीव इन में रहती है.

अपने पति के घर नहीं आती पत्नी 

अरविंद का कहना है कि वह ड्राइवरी करता है और कई कई दिनों तक बाहर रहता है. पिछले कुछ दिनो से जब वह पत्नी से उसके बारे में पूछता था तो पत्नी अलग-अलग जगह पर शूटिंग की बात कहते हुए कभी दिल्ली, कभी मुंबई होने की बात कहती थी और जब उसका पति लखनऊ भी आता था तब भी ज्योति उसे अपने बाहर होने का बहाना कर कर नहीं मिलती थी.

महिला आयोग और सीएम से की शिकायत 

पिछले दिनों जब उसने अपने लोगों से पता लगवाया तो पता चला कि पत्नी ज्योति गोमती नगर में कहीं रहती है, फिर एक दिन लखनऊ आने पर जब वो उसके घर गया तो उस घर में धर्मेंद्र भी मिला. इस दौरान धर्मेंद्र ने उसके साथ मारपीट की. अरविंद का आरोप है कि धर्मेंद्र ने बरगला कर उसकी पत्नी ज्योति को अपने साथ रखा हुआ है. उसके साथ उसकी छोटी बिटिया भी है. इस मारपीट के बाद अरविंद ने धर्मेंद्र के खिलाफ एफआईआर भी कराई है. उसका कहना है कि वो अपनी बेटी की खातिर बेटी और पत्नी दोनों को वापस घर लाना चाहता है. उसने इसके लिए पुलिस अधिकारियों के साथ महिला आयोग और सीएम से शिकायत की है.

ये भी पढ़ें: Anant Radhika Wedding: अनंत-राधिका की शादी में शामिल होने के लिए मुंबई पहुंचे अखिलेश यादव, सामने आया पहला वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बदरीनाथ धाम चढ़ावा विवाद: CM धामी के निर्देश पर जांच समिति गठित, आरोपी कर्मचारी पर FIR
बदरीनाथ धाम चढ़ावा विवाद: CM धामी के निर्देश पर जांच समिति गठित, आरोपी कर्मचारी पर FIR
Gorakhpur News: CM योगी की बड़ी सौगात, 697 करोड़ की सड़क परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास
गोरखपुर को CM योगी की बड़ी सौगात, 697 करोड़ की सड़क परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: विपक्ष पर भड़के CM योगी, 'लगता है कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने पूरे...'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: विपक्ष पर भड़के CM योगी, 'लगता है कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने पूरे...'
Basti News: मुंबई में उजड़ गया पूरा परिवार, इमारत गिरने से मां समेत 4 मासूम बच्चों की मौत, गांव में पसरा मातम
मुंबई में उजड़ गया पूरा परिवार, इमारत गिरने से मां समेत 4 मासूम बच्चों की मौत, बस्ती में पसरा मातम

वीडियोज

Bollywood News: इंटेंस रोमांस से छाया 'तबाही', कियारा-तारा संग यश की केमिस्ट्री ने बढ़ाया सस्पेंस (08.07.26)
DR. Aarambhi: Avantika का दांव पड़ा उल्टा! नशीली खीर खाकर घर वालों के सामने किया नागिन डांस!
Tata Sierra EV QWD first look and interior, features | #tata #tatasierraev #autolive #sierraev
Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
US-Iran War LIVE: 'आज रात फिर करेंगे बड़ा हमला', तनाव के बीच ट्रंप ने ईरान पर अटैक की दी नई धमकी
Live: 'आज रात फिर करेंगे बड़ा हमला', तनाव के बीच ट्रंप ने ईरान पर अटैक की दी नई धमकी
चोर-चोर के नारे, फेंके गए अंडे और भिड़े BJP-TMC समर्थक, ममता की रैली में क्या-क्या हुआ, देखें- Video
चोर-चोर के नारे, फेंके गए अंडे और भिड़े BJP-TMC समर्थक, ममता की रैली में क्या-क्या हुआ, देखें- Video
Embed widget