एक्सप्लोरर

Dengue Cases in UP: कोविड के केस कम होने के बाद यूपी में बढ़ा डेंगू और वायरल का कहर, सरकार ने कसी कमर 

UP Dengue Cases: यूपी (Uttar Pradesh) में डेंगू (Dengue) और वायरल कहर बरपा रहा है. शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में गहन स्वच्छता और जागरूकता अभियान (Awareness Campaign) चलाने के निर्देश भी दिए गए हैं. 

Dengue Cases in UP: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में कोविड संक्रमण (Coronavirus) का प्रकोप काम हुआ तो अब डेंगू (Dengue) और वायरल कहर बरपा रहा है. इन हालात पर सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने स्वास्थ्य मंत्री (Health Minister) और संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर जरूरी निर्देश दिए हैं. डेंगू के बढ़ते केस को देखते हुए शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में गहन स्वच्छता और जागरूकता अभियान (Awareness Campaign) चलाने के निर्देश भी दिए गए हैं. 

बीमारियों का प्रकोप बढ़ने की संभावना 
सीएम योगी ने टीम 9 की बैठक में कहा कि बदलते मौसम को देखते हुए बीमारियों का प्रकोप भी बढ़ने की संभावना है. कई जिलों में लोग वायरल बुखार से प्रभावित हो रहे हैं. ऐसे में सर्विलांस को और बेहतर किए जाने की जरूरत है. सीएम ने आगामी 7 से 16 सितंबर तक प्रदेश व्यापी सर्विलांस कार्यक्रम आयोजित करने को कहा है. इस दौरान स्वास्थ्यकर्मी घर-घर जाकर बुखार से पीड़ित या कोविड के लक्षण वाले लोगों की पहचान करेंगे. 45 वर्ष से अधिक आयु के जिन लोगों ने अब तक कोविड वैक्सीन (Covid Vaccine) की एक भी डोज नहीं ली है, उनकी सूची बनाई जाएगी. इस संबंध में सर्विलांस कर्मियों का विधिवत प्रशिक्षण कराने के भी निर्देश दिए गए हैं.

बेड की संख्या बढ़ाने के निर्देश
स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह (Jai Pratap Singh) ने बताया कि मथुरा में जो केस आए थे उनमे डेंगू नहीं निकला है, बल्कि स्क्रब टाइफस बीमारी मिली है. फिरोजाबाद के सैंपल की रिपोर्ट आज शाम या कल तक आएगी. फिलहाल फिरोजाबाद में 19 रैपिड रिस्पांस टीम बनाकर काम कर रहे हैं. फिरोजाबाद में स्वास्थ्य विभाग 24 घंटे नजर रखे हुए है. स्वास्थ्य विशेषज्ञों की टीम जिले में कैम्प कर रही है. स्थानीय जरूरत के अनुसार चिकित्सक/पैरामेडिकल स्टाफ की व्यवस्था तत्काल सुनिश्चित करने के निर्देश सीएम ने दिए हैं. सरकारी अस्पताल, मेडिकल कॉलेज में बेड की संख्या बढ़ाने को भी कहा गया है. लखनऊ के फैजुल्लागंज में डेंगू के जो केस मिले हैं उन्हें लेकर कल बैठक हुई थी और आज से क्षेत्र में कार्रवाई भी शुरू कर दी है. मंत्री ने बताया कि विदेशों में नकली कोविशील्ड (Covishield) वैक्सीन का मामला सामने आने के बाद यहां भी अलर्ट जारी कर दिया है.

क्या कहते हैं आंकड़े

- लखनऊ में इस साल अब तक डेंगू के 54 केस आ चुके हैं.
- इनमे 12 केस तो सिर्फ अगस्त में सामने आए हैं.
- 500 से अधिक लोगों को अब तक डेंगू का लार्वा मिलने पर नोटिस दिया जा चुका है.
- लखनऊ में फैजुल्लागंज, केशव नगर में डेंगू, वायरल का सबसे ज्यादा प्रकोप. 

ये भी पढ़ें: 

यूपी के साढ़े पांच लाख गरीबों को मिली घर की सौगात, CM योगी ने सौंपी चाबी, जानें- क्या है सबसे खास

Uttarakhand Politics: कांग्रेस ने बीजेपी पर देश की संपत्तियों को बेचने का लगाया आरोप, कहा- ये राष्ट्र के लिए खतरनाक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रधानमंत्री मोदी से CM योगी ने की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?
प्रधानमंत्री मोदी से CM योगी ने की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?
राहुल गांधी के प्रयागराज दौरे पर मंत्री मनोज पांडे का तंज, बोले- 'वे यूपी के पर्यटन पर...'
राहुल गांधी के प्रयागराज दौरे पर मंत्री मनोज पांडे का तंज, बोले- 'वे यूपी के पर्यटन पर...'
मथुरा: कृष्ण जन्मभूमि के लिए कार सेवा का ऐलान, भरतपुर से पहुंचे गुलाबी पत्थर
मथुरा: कृष्ण जन्मभूमि के लिए कार सेवा का ऐलान, भरतपुर से पहुंचे गुलाबी पत्थर
उत्तराखंड में 9 लाख लोगों को पहुंचा लाभ, सरकार ने खाते में भेजे 146 करोड़
उत्तराखंड में 9 लाख लोगों को पहुंचा लाभ, सरकार ने खाते में भेजे 146 करोड़

वीडियोज

Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
प्रधानमंत्री मोदी से CM योगी ने की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?
प्रधानमंत्री मोदी से CM योगी ने की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
Video: सांप ने खंभे पर चढ़ किया मेंढ़क का शिकार, दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल
सांप ने खंभे पर चढ़ किया मेंढ़क का शिकार, दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
Embed widget