एक्सप्लोरर

Lucknow: लखनऊ के कैसरबाग कोर्ट परिसर में चली गोली, गैंगस्टर संजीव महेश्वरी जीवा की हत्या

Sanjeev Maheshwari Jeeva Murder: लखनऊ के कैसरबाग कोर्ट के भीतर गैंगस्टर संजीव महेश्वरी जीवा को गोली मारकर हत्या कर दी गई. हमलावर वकील की ड्रेस में था.

Lucknow: लखनऊ के कैसरबाग कोर्ट के भीतर गैंगस्टर संजीव महेश्वरी जीवा को गोली मारकर हत्या कर दी गई. हमलावर वकील की ड्रेस में था. संजीव महेश्वरी मुख्तार अंसारी का करीबी था. वह बीजेपी नेता ब्रह्मदत्त द्विवेदी हत्याकांड का आरोपी था. पेशी के लिए संजीव को कोर्ट में लाया गया था. गोली कांड में चार पांच लोगों की घायल होने की भी खबर है. संजीव महेश्वरी जीवा पश्चिम यूपी का कुख्यात गैंगस्टर था. पुलिस ने एक हमलावर को हिरासत में लिया है. घायल अवस्था में हमलावर को पुलिस अस्पताल ले गई. हत्यारे की पहचान विजय यादव पुत्र श्यामा यादव निवासी केराकत जिला जौनपुर के रूप में हुई है. पुलिस छानबीन में जुटी हुई है.

वकीलों ने सुरक्षा को लेकर चिंता जताई

घटना के बाद वकीलों में आक्रोश है. वकीलों ने सुरक्षा को लेकर चिंता जताई. चश्मदीद ने बताया कि हमलावर ने छह गोलियां चलाई थीं. कोर्ट परिसर में खून के घब्बे गिरे हुए हैं. दीवारों पर भी खून के धब्बे हैं. घटना के बाद पुलिस ने वहां से बॉडी को हटाया.

Kanpur News: कानपुर नगर निगम में नौकरी दिलाने के नाम पर बड़े खेल का खुलासा, मेयर ने दिए कड़ी कार्रवाई के निर्देश

चश्मदीद ने क्या बताया?

एक वकील ने कहा कि मैं यहां ह रदिन आता हूं लेकिन आज जो हुआ वो शर्मनाक है. एक बच्ची को गोली लगी है. उसका पिता अपनी बच्ची के लिए तड़प रहा है. कोर्ट में आने से पहले जांच होती है, हम लोगों की भी जांच होती है. कोर्ट परिसर के भीतर अस्त्र आ रहा है. 

कौन था संजीव जीवा?

संजीव महेश्वरी जीवा शामली जिले के रहने वाला था. अपराध की दुनिया में उसने 90 के शुरुआती दशक से रखी थी. उसके खिलाफ 22 से ज्यादा मामले दर्ज थे. उसे बाहुबली मुख्तार अंसारी का करीबी बताया जाता है. शुरूआती दिनों में दवाखाने में कंपाउडर की नौकरी करता था. नौकरी के समय इसने दवाखाना के संचालक को अगवा कर लिया था. कोलकता में एक कारोबारी के बेटे को भी अगवा कर 2 करोड़ की फिरौती मांगी थी. 10 मई 1997 को इसका नाम बीजेपी के बड़े नेता ब्रह्म दत्त द्विवेदी की हत्या में सामने आया. वो जेल में उम्र कैद की सजा काट रहा था. हाल ही में मुजफ्फरनगर में जीवा की करीब 4 करोड़ रुपये की कीमत की प्रॉपर्टी को जिला प्रशासन ने कुर्क किया था.

कौन थे ब्रम्हादत्त द्विवेदी?

ब्रम्हादत्त द्विवेदी बीजेपी के बड़े नेता थे. वे अटल बिहारी वाजपेयी और  लालकृष्ण आडवाणी के करीबी थे. प्रसिद्ध गेस्ट हाउस घटना के दौरान उन्होंने मायावती को बचाया था. 10 फरवरी 1997 को हत्या कर दी गई थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड में पर्यटन बढ़ा, पहाड़ का दम घुटा, लेकिन सरकार की तैयारी कितनी?
उत्तराखंड में पर्यटन बढ़ा, पहाड़ का दम घुटा, लेकिन सरकार की तैयारी कितनी?
उत्तराखंड कांग्रेस के कई विधायक बदलेंगे पाला? मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के बाद बढ़ी बेचैनी
उत्तराखंड कांग्रेस के कई विधायक बदलेंगे पाला? मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के बाद बढ़ी बेचैनी
UP Election 2027: यूपी की इस सीट पर कांग्रेस ने की दावेदारी तो नहीं दे पाएंगे अखिलेश? 2022 चुनाव में मिले थे 780 वोट
यूपी की इस सीट पर कांग्रेस ने की दावेदारी तो नहीं दे पाएंगे अखिलेश? 2022 चुनाव में मिले थे 780 वोट
केदारनाथ धाम हवाई यात्रा का रास्ता साफ, 15 सितंबर से उड़ान की तैयारी
केदारनाथ धाम हवाई यात्रा का रास्ता साफ, 15 सितंबर से उड़ान की तैयारी

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
मेसी ने पिता को खोया, क्रिस्टीयानो रोनाल्डो का छलका दर्द, किया भावुक पोस्ट
मेसी ने पिता को खोया, क्रिस्टीयानो रोनाल्डो का छलका दर्द, किया भावुक पोस्ट
45 साल की उम्र में तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी, पावर स्टार ने यूं किया रिएक्ट
तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
Embed widget