एक्सप्लोरर

Lucknow News: लखनऊ के अस्पताल में दंपति ने बच्चे की अदला-बदली का लगाया आरोप, जांच के आदेश

प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग की प्रमुख प्रोफेसर स्मृति अग्रवाल को दी गई शिकायत में कमल कुमार रावत ने कहा कि उनकी पत्नी रेशम रावत ने 9 दिसंबर को अस्पताल में एक बच्चे को जन्म दिया था.

Lucknow News: लखनऊ के राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान (आरएमएलआईएमएस) के कर्मचारियों पर एक दंपति ने बच्चे की अदला-बदली करने का आरोप लगाया है. दंपति ने आरोप लगाया कि कर्मचारियों ने उनके बच्चे को एक लड़की से बदल दिया और नवजात लड़की को उन्हें सौंपने से पहले 1,200 रुपये की रिश्वत भी ली. हालांकि, आरएमएलआईएमएस के अधिकारियों ने आरोप से इनकार किया है और रिश्वत के आरोपों की जांच के आदेश दिए हैं.

प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग की प्रमुख प्रोफेसर स्मृति अग्रवाल को दी गई शिकायत में कमल कुमार रावत ने कहा कि उनकी पत्नी रेशम रावत ने 9 दिसंबर को अस्पताल में एक बच्चे को जन्म दिया था. डिलीवरी के बाद उन्हें जो पेपर मिला, उस पर 'ब्वॉय' लिखा हुआ था. लेकिन वहां के कर्मचारियों ने बाद में नवजात को एक बच्ची से बदल दिया और 'बॉय' शब्द पर 'क्रॉस' का निशान लगा दिया.

शिकायती पत्र में कही ये बात

रावत ने शिकायती पत्र में कहा, मैं अपना बच्चा वापस चाहता हूं. हालांकि, अधिकारियों ने दस्तावेजों की पुष्टि करने के बाद बच्चे की अदला-बदली के आरोप से इनकार किया. उन्होंने कहा कि अस्पताल में केवल एक ओटी है और प्रसव के समय वहां मौजूद डॉक्टरों और कर्मचारियों ने पुष्टि की है कि महिला ने एक बच्ची को जन्म दिया है और केवल एक को छोड़कर सभी दस्तावेजों में यही उल्लेख किया गया है.

एक दस्तावेज में कर्मचारी ने गलती से दूसरे बच्चे का विवरण भर दिया था, जिसे तत्काल ठीक कर लिया गया. एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, हम दंपति को समझाने की कोशिश कर रहे हैं कि मां ने एक लड़की को जन्म दिया है. हालांकि, रिश्वतखोरी के आरोप की जांच की जा रही है. आरएमएलआईएमएस की प्रवक्ता निमिषा सोनकर ने कहा, जांच के आदेश दे दिए गए हैं. जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें-

LAC Row: चीनी सैनिकों के साथ झड़प पर मायावती बोलीं- 'भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब, यही देश को उम्मीद'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ब्रेन हैमरेज, आतें और दिल फटा... अतीक अहमद के बेटे अबान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट
ब्रेन हैमरेज, आतें और दिल फटा... अतीक अहमद के बेटे अबान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट
SIR में मां को नोटिस मिलने पर भड़के कांग्रेस के पूर्व विधायक, दी अनशन की धमकी
SIR में मां को नोटिस मिलने पर भड़के कांग्रेस के पूर्व विधायक, दी अनशन की धमकी
आगरा एक्सप्रेसवे पर LDA बसाएगा वशिष्ठ नगर, 1035 एकड़ में नया औद्योगिक हब
आगरा एक्सप्रेसवे पर LDA बसाएगा वशिष्ठ नगर, 1035 एकड़ में नया औद्योगिक हब
'अखिलेश श्रीकृष्ण के वंशज नहीं, कंसवंशी' सुदामा वाले बयान पर ओपी राजभर
'अखिलेश श्रीकृष्ण के वंशज नहीं, कंसवंशी' सुदामा वाले बयान पर ओपी राजभर

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने 'नूरी' के साथ बनाया वीडियो, फिर बोले- 'मां सोनिया होंगी नाराज'
राहुल गांधी ने 'नूरी' के साथ बनाया वीडियो, फिर बोले- 'मां सोनिया होंगी नाराज'
RSS चीफ के बयान से JMM सांसद सहमत! कहा- मोहन भागवत ठीक कह रहे हैं...
RSS चीफ के बयान से JMM सांसद सहमत! कहा- मोहन भागवत ठीक कह रहे हैं...
राहुल गांधी के घर के बाहर साधु-संतों का हंगामा! दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया
राहुल गांधी के घर के बाहर साधु-संतों का हंगामा! दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी...'
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी राजनीति में नहीं पड़ता'
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
बेबी बंप के साथ प्रेग्नेंट महिला का डांस वीडियो वायरल, माधुरी दीक्षित के गाने पर लगाए ठुमके
बेबी बंप के साथ प्रेग्नेंट महिला का डांस वीडियो वायरल, माधुरी दीक्षित के गाने पर लगाए ठुमके
Embed widget