एक्सप्लोरर

Lucknow Corona Update: लखनऊ में कोरोना के मामलों ने बढ़ाई चिंता, आठ महीने बाद एक दिन में मिले 75 से ज्यादा मरीज

UP Corona Active Cases: उत्तर प्रदेश में लगातार कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं. जिसके बाद प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने और भीड़भाड़ वाले इलाकों में न जाने की हिदायत दी गई है.

UP Corona Cases: उत्तर प्रदेश में कोरोना (Covid 19) ने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं. पिछले कुछ दिनों में प्रदेश में दोगुनी रफ्तार से कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी देखी गई है, जिसे देखते हुए प्रशासन अलर्ट है. इस बीच राजधानी लखनऊ (Lucknow Corona Case) से कोरोना को लेकर डराने वाली खबर सामने आई है. यहां पर पिछले 24 घंटे में कोरोना के 78 मरीज सामने आने से हड़ंकप मच गया है. पिछले आठ महीनों में ये पहली बार है जब एक दिन में इतनी संख्या में कोरोना से संक्रमित मरीज मिले हैं. जबकि 10 लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है. 

राजधानी लखनऊ में मंगलवार को 78 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं. जिसके बाद जनपद में कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या 340 तक पहुंच गई है. जबकि 10 मरीजों का अब भी अस्पतालों में इलाज चल रहा है. जबकि 16 मरीजों कोरोना को मात देकर स्वस्थ्य हुए हैं. परेशान करने वाली बात ये है कि यहां पर करीब आठ महीने बाद एक दिन में इतने लोग संक्रमित पाए गए है. कोविड के बढ़ते मामलों को देखते हुए अफसरों ने कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग बढ़ाने के निर्देश दिए हैं. कोरोना के सबसे ज्यादा मामले लखनऊ के अलीगंज इलाके में पाए गए हैं जबकि दूसरे नंबर पर आलमबाग है. 

अलीगंज में आए सबसे ज्यादा मामले

सीएमओ डॉ. मनोज अग्रवाल ने बताया कि अलीगंज में 16 लोगों की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. आलमबाग में 14 लोग संक्रमण की जद में आए. कैसरबाग में 10, इंदिरानगर में चार लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. टूडियागंज व एनके रोड इलाके के दो-दो लोग संक्रमित मिले हैं. सरोजनीनगर में 10, चिनहट में आठ, काकोरी व गोसाईंगंज में एक-एक लोग संक्रमित पाए गए हैं. कोरोना के बढ़ते केसों को देखते हुए प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है. इसके साथ ही लोगों से भीड़भाड़ वाले इलाकों से दूर रहने की हिदायत दी गई है. 

ये भी पढ़ें- UP Nikay Chunav 2023: अखिलेश यादव से बिछड़े सभी बारी-बारी! यूपी निकाय चुनाव से पहले एक और सहयोगी ने दिया झटका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्रेटर नोएडा: फर्नीचर की दुकान में आग, दम घुटने से 1 शख्स की मौत
ग्रेटर नोएडा: फर्नीचर की दुकान में आग, दम घुटने से 1 शख्स की मौत
सांप ने 3 बार डसा, नशे में युवक ने उसे मारकर गांव में घूमाया
सांप ने 3 बार डसा, नशे में युवक ने उसे मारकर गांव में घूमाया
15 अगस्त से CG सिटी में दिखेगा नौसेना का शौर्य, 2 हफ्ते फ्री एंट्री
15 अगस्त से CG सिटी में दिखेगा नौसेना का शौर्य, 2 हफ्ते फ्री एंट्री
नौकरी का झांसा, फिर बंधक बनाकर महिला से गैंगरेप; SP से लगाई गुहार
नौकरी का झांसा, फिर बंधक बनाकर महिला से गैंगरेप; SP से लगाई गुहार

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
आज Hockey World Cup में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
आज हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
Bathroom Door Swelling: बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget