एक्सप्लोरर

Night Safari : सिंगापुर की तर्ज पर लखनऊ में बनेगी देश की पहली नाइट सफारी, CM योगी ने दी मंजूरी

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में नाइट सफारी बनाने की मंजूरी दी है. यह सिंगापुर की तर्ज पर बनाया जाएगा.

UP Night Safari: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) जल्द राजधानी लखनऊ को देश की पहली नाइट सफारी का तोहफा देंगे. कुकरैल पिकनिक स्पॉट पर बनने जा रही यह नाइट सफारी बिल्कुल सिंगापुर (Singapore) की तर्ज पर विकसित होगी जहां टाइगर, तेंदुआ और भालू के लिए अलग-अलग सफारी बनाई जाएगी. लखनऊ (Lucknow) के ऐतिहासिक नवाब वाजिद अली शाह प्राणी उद्यान को वर्तमान जगह से हटाकर नाइट सफारी में शिफ्ट किया जाएगा. कुकरैल नदी को खूबसूरत रिवरफ्रंट के रूप में विकसित किया जाएगा. नाइट सफारी में टॉय ट्रेन भी चलाई जाएगी.

350 एकड़ में बनेगी नाइट सफारी

कैबिनेट मीटिंग में पर्यटन विभाग की तरफ से रखे गए नाइट सफारी के प्रस्ताव को मुख्यमंत्री ने हरी झंडी दे दी है. देश का यह पहला नाइट सफारी होगा. देश में 13 ओपन डे सफारी हैं लेकिन एक भी नाइट सफारी नहीं है. पर्यटन और संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि सिंगापुर में विश्व की पहली नाइट सफारी की तर्ज पर 2027.46 हेक्टेयर क्षेत्रफल में फैले कुकरैल वन क्षेत्र में 350 एकड़ में नाइट सफारी विकसित की जाएगी और 150 एकड़ में प्राणी उद्यान बनाया जाएगा. विश्व स्तरीय सुविधाओं के तहत नाइट सफारी में स्थानीय गाइड के साथ ट्रेन की सवारी और जीप की सवारी भी की जा सकेगी. इसके अलावा कैनोपी वॉक, कैंपिंग गतिविधि, माउंटेन बाइक ट्रैक, दीवार पर्वतारोहण, ट्री टॉप रेस्टोरेंट, नेचर ट्रेल और फूड कोर्ट आदि सुविधाएं विकसित की जाएंगी.

नाइट सफारी में नहीं होंगे बाड़े, खुले आकाश के नीचे टहलेंगे वन्य जीव
नाइट सफारी का प्रवेश द्वार भव्य होगा. यहां व्याख्या केंद्र, बटरफ्लाई इंटरप्रिटेशन सेंटर भी बनाया जाएगा. इसके अलावा 75 एकड़ में तेंदुआ सफारी, 60 एकड़ में भालू सफारी और 75 एकड़ में टाइगर सफारी बनाने की योजना है. वन्य जीव बाड़े में न रखकर खुले आकाश में केटल ग्रिड में रखे जाएंगे. यहां एक ओपन एयर निशाचर चिड़ियाघर होगा, जो केवल रात में खुलेगा. सफारी में रात में जानवरों के लिए चंद्रमा की रोशनी की नकल करते हुए मंद प्रकाश की व्यवस्था की जाएगी. दिन में पर्यटकों के लिए आधुनिक थीम पार्क बनाया जाएगा.

नाइट सफारी में पर्यटकों को मिलेंगी विश्वस्तरीय सुविधाएं
प्राणी उद्यान और नाइट सफारी की स्थापना में मौजूदा वनस्पति और जीवों को यथासम्भव प्रभावित न करते हुए, अधिक से अधिक ऐसे खुले क्षेत्र, जो वर्तमान में उपयोग में नहीं हैं, उनका ही प्रयोग किया जाएगा. कुकरैल वन क्षेत्र जहां-जहां बाहरी क्षेत्र और मार्ग से जुड़ा है, वहां चार लेन के मार्गों का निर्माण किया जाएगा, जिससे वहां आने वाले पर्यटकों को कोई असुविधा न हो. प्राणी उद्यान और नाइट सफारी की स्थापना के लिए मुख्य सचिव के स्तर पर बैठक कराकर इसकी प्रक्रिया का निर्धारण जल्द कराया जाएगा. कुकरैल नदी को चैनलाइज कर आकर्षक रिवर फ्रंट के रूप में विकसित किया जाएगा. प्राणी उद्यान और कुकरैल नाइट सफारी में पर्यटकों के लिए विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी.

Firozabad News: बीजेपी की पूर्व MLA का बालू से भरा ओवरलोड ट्रक सीज, गाड़ी को रोकने वाला दबंग भी गिरफ्तार

इको टूरिज्म बोर्ड के तहत बनाई जाएगी नाइट सफारी
पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि कैबिनेट की बैठक में इको टूरिज्म बोर्ड गठित करने का फैसला हुआ है. बोर्ड के तहत ही नाइट सफारी विकसित की जाएगी. पर्यटन और सिंचाई समेत 10 विभागों को समन्वित करके इको टूरिज्म बोर्ड बनेगा. बोर्ड के अध्यक्ष मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ होंगे. चीफ सेक्रेटरी बोर्ड के सदस्य सचिव होंगे. पर्यावरण विशेषज्ञ और सभी अभयारण्यों के प्रतिनिधि बोर्ड में शामिल होंगे.

ये भी पढ़ें -

Farmers Protest: लखीमपुर खीरी में गुरुवार से किसानों का 75 घंटे का धरना, राकेश टिकैत भी होंगे शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'शिक्षा व्यवस्था बर्बाद करने वाले, आज कर रहे राजनीति', मंत्री धर्मपाल सिंह का सपा पर पटलवार
'शिक्षा व्यवस्था बर्बाद करने वाले, आज कर रहे राजनीति', मंत्री धर्मपाल सिंह का सपा पर पटलवार
Mahoba News: महोबा में गजब खेल! 1 लाख का कैश चोरी, रिकवरी में निकले 'चिल्ड्रन बैंक' के नोट, सुभासपा भड़की
महोबा में गजब खेल! 1 लाख का कैश चोरी, रिकवरी में निकले 'चिल्ड्रन बैंक' के नोट, सुभासपा भड़की
UP News: मंत्री कपिल देव का हमला, 'दिल्ली में छात्रों को गुमराह कर पत्थरबाजी करवा रहीं सपा-कांग्रेस'
मंत्री कपिल देव का हमला, 'दिल्ली में छात्रों को गुमराह कर पत्थरबाजी करवा रहीं सपा-कांग्रेस'
'भक्ति के बिना जीवन में अंधकार और अराजकता', श्रीराम कथा में CM योगी का संदेश
'भक्ति के बिना जीवन में अंधकार और अराजकता', श्रीराम कथा में CM योगी का संदेश

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget