एक्सप्लोरर

UP Politics: यूपी चुनाव को लेकर BJP इस प्लान पर कर रही है काम, जानें- आने वाले दिनों के कार्यक्रम

UP Elections:  विजय बहादुर पाठक (Vijay Bahadur Pathak) ने बताया कि 10 सितंबर को सभी मंडलो में मंडलीय बैठकें होनी है. 11 सितंबर को 27 हजार से ऊपर शक्ति केंद्रों पर कार्यक्रम होगा.

UP Elections 2022: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में आगामी विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) के मद्देनजर भाजपा (BJP) माइक्रो लेवल की प्लानिंग में जुटी है. इसी कड़ी में आज भाजपा कार्यालय पर प्रदेश पदाधिकारियों और जिला प्रभारियों की अहम बैठक (Meeting) हुई. इस बैठक में सितंबर में होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई. भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष व एमएलसी विजय बहादुर पाठक (Vijay Bahadur Pathak) ने बताया कि 10 सितंबर को सभी मंडलो में मंडलीय बैठकें होनी है. फिर 11 सितंबर को 27 हजार से ऊपर शक्ति केंद्रों पर कार्यक्रम होगा जिसमें शाम 4 बजे राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) जुड़ेंगे. 

होने वाले कार्यक्रमों को लेकर हुई चर्चा
11 सितंबर से ही पन्ना प्रमुख बनाने का काम होगा जो 20 सितंबर तक चलेगा. प्रदेश भर में 24 सितंबर को पन्ना प्रमुखों का सम्मेलन ब्लॉक स्तर पर होगा. इससे पहले 17 सितंबर को पीएम मोदी के जन्मदिन पर प्रदेश भर में कार्यक्रम होंगे. 19 सितंबर को सरकार के साढ़े 4 साल पूरे हो रहे हैं. इसे लेकर जो कार्यक्रम होने है उन पर भी चर्चा हुई. इसी महीने 26 सितंबर को पीएम मोदी का मन की बात कार्यक्रम होगा, जिसमे जगह-जगह भाजपा कार्यकर्ता अन्य लोगों साथ जुड़कर शामिल होंगे. 

कांग्रेस पर बरसे स्वतंत्र देव सिंह
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि संगठन की परंपरा है नियमित बैठकों की, हर महीने होती है. ये परिवारवाद की नहीं कार्यकर्ता आधारित पार्टी है. गरीब तक योजनाओं का लाभ कैसे पहुंचे इस पर चर्चा करते हैं. वहीं, प्रदेश अध्यक्ष ने प्रियंका गांधी के लखनऊ आने पर कहा कि वो ड्रामा करने आए हैं. प्रियंका और कांग्रेस ना राष्ट्रहित में काम करते है ना गरीबों के लिए. गरीब को 70 साल लगे अपने मकान, शौचालय, बिजली कनेक्शन, रसोई गैस मिलने में. राहुल गांधी के वैष्णो देवी जाने पर स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि आज मंदिर जा रहे हैं, लेकिन सबको पता है नेहरू जी ने राम मंदिर पर क्या बोला था. इंदिरा गांधी ने संतों पर गोली चलवाई थी. सोनिया गांधी ने कहा था रामसेतु नहीं है, इन्होंने राम को नकारा था. 

पहले से बड़ी जीत होगी
प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक खत्म होने के बाद पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और सांसद रेखा वर्मा ने कहा कि इस बार पहले से बड़ी जीत होगी. बैठक में सभी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए चर्चा हुई.

ये भी पढ़ें:

राकेश टिकैत बोले- 'अल्लाह-हु-अकबर' बयान को किया जा रहा ट्रोल, मेरा फोन नंबर किया गया सार्वजनिक

UP Election 2022: ब्राह्मण पॉलिटिक्स पर बोले ओम प्रकाश राजभर, ‘चालाक हैं ब्राह्मण सबको पानी पिला देंगे’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
सर्दियों से पहले CM योगी के सख्त निर्देश, हाईवे-एक्सप्रेसवे पर तैनात होंगी एंबुलेंस
सर्दियों से पहले CM योगी के सख्त निर्देश, हाईवे-एक्सप्रेसवे पर तैनात होंगी एंबुलेंस
योगी सरकार के मिशन शक्ति को बड़ी कामयाबी, 7 दिन में खोज निकाले 32 लाख के मोबाइल
योगी सरकार के मिशन शक्ति को बड़ी कामयाबी, 7 दिन में खोज निकाले 32 लाख के मोबाइल

वीडियोज

SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!
जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget