एक्सप्लोरर

AAP ने लगाया 30 हजार करोड़ के घोटाले का आरोप, जलशक्ति मंत्री डॉ महेंद्र सिंह ने दिया जवाब

जल जीवन मिशन योजना में लगाए गए हजारों करोड़ के घोटाले के आरोप का यूपी के जलशक्ति मंत्री डॉ महेंद्र सिंह में खंडन किया हैं. उन्होंने कहा कि पाइप खरीद का कोई टेंडर अब तक हुआ ही नहीं है.

UP AAP Scam Allegation: आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह की तरफ से जल जीवन मिशन योजना में लगाए गए हजारों करोड़ के घोटाले का जलशक्ति मंत्री डॉ महेंद्र सिंह में खंडन किया हैं. संजय सिंह ने पाइप खरीद के टेंडर में घोटाले का आरोप लगाया था. इस पर मंत्री महेंद्र सिंह ने कहा कि यूपी में इस योजना के तहत पाइप खरीद का कोई टेंडर अब तक हुआ ही नहीं. उन्होंने कहा कि संजय सिंह के अनुसार योजना में 30 हजार करोड़ का घोटाला हुआ है जबकि अभी तक इस योजना में भुगतान ही 3 हजार करोड़ का हुआ है. महेंद्र सिंह ने सांसद संजय सिंह की तरफ से बताई गई कार्य की कुल लागत 1 लाख 20 हजार करोड़ पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि ये आंकड़ा उन्हें कहा से मिला पता नहीं. क्योंकि, 2021-22 में 15 हजार करोड़ का ही बजट है. 

कुछ लोग बाधा डालना चाहते हैं
मंत्री महेंद्र सिंह ने कहा कि कुछ लोग नहीं चाहते कि माताओं, बहनों और अन्य जनता को पाइप से स्वच्छ पेय जल मिले इसलिए इसमें बाधा डालना चाहते हैं. उन्होंने बताया कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत EPC मोड पर काम कराया जाता है. यानी जो कंपनी काम करती है वही खुद पाइप या अन्य समान भी खरीदती है. कंपनी का चयन ओपन बिडिंग से होता है. जो कंपनियां काम कर रही हैं उनको 10 साल तक प्रोजेक्ट के रख रखाव और संचालन की जिम्मेदारी भी है.

मंत्री ने दिखाए कागज 
मंत्री ने कहा कि सांसद संजय सिंह ने जिस रश्मि मैटेलिक लिमिटेड को कई राज्य में ब्लैकलिस्ट करने की बात बताई है वो अधूरे दस्तावेजों पर है. महेंद्र सिंह ने कहा कि कंपनी से उड़ीसा में अक्टूबर 2019 में आपूर्ति रोकने का आदेश दिखाया गया. लेकिन, संजय सिंह ने ये नहीं बताया कि जून 2021 में कंपनी को फिर अनुमति मिल चुकी थी, सप्लाई की. इसी तरह, एमपी, पश्चिम बंगाल, झारखंड, पंजाब, हिमाचल, जम्मू कश्मीर से जुड़े कागज भी मंत्री ने दिखाए. 

इंस्पेक्शन की दरों को लेकर कही ये बात 
मंत्री महेंद्र सिंह ने बताया कि सांसद संजय सिंह ने बीजेपी के दो विधायकों के शिकायती पत्र सार्वजनिक किए थे जिसमें योजना में घोटाले की बताई थी. जबकि, उन पत्रों में ऐसा नहीं है और वो पत्र इससे नहीं बल्कि लघु सिंचाई से जुड़े हैं. सांसद संजय सिंह की तरफ से थर्ड पार्टी इंस्पेक्शन की दरों पर उठाए सवालों को लेकर महेंद्र सिंह ने कहा कि यूपी ने 1.33 फीसदी की दर से इंस्पेक्शन कराया जबकि मध्य प्रदेश ने 1.71 फीसदी और आंध्र प्रदेश ने 1.85 व 1.53 फीसदी की दर से कराया जो यहां से बहुत अधिक है. 

ये भी पढ़ें: 

यूपी: AAP का जल जीवन मिशन में 30 हजार करोड़ के घोटाले का आरोप, सीबीआई जांच की मांग

बाढ़ प्रभावित औरैया और इटावा का हवाई सर्वेक्षण करेंगे सीएम योगी, हालात का लेंगे जायजा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी: दालमंडी का कायाकल्प शुरू, 221 करोड़ रुपये होंगे खर्च
वाराणसी: दालमंडी का कायाकल्प शुरू, 221 करोड़ रुपये होंगे खर्च
गोरखपुर को एक और सौगात देंगे CM योगी, रोड कनेक्टिविटी होगी मजबूत
गोरखपुर को एक और सौगात देंगे CM योगी, रोड कनेक्टिविटी होगी मजबूत
गाजियाबाद: रील बनाने पहुंचे किशोर को गार्ड ने मारी गोली, मौत
गाजियाबाद: रील बनाने पहुंचे किशोर को गार्ड ने मारी गोली, मौत
CM योगी आदित्यनाथ का निशाना, 'कांग्रेस और समाजवादी पार्टी फिर से...'
CM योगी आदित्यनाथ का निशाना, 'कांग्रेस और समाजवादी पार्टी फिर से...'

वीडियोज

Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार ने ED डायरेक्टर राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
सरकार ने ED डायरेक्टर राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
वायरलेस चार्जिंग में बार-बार हो रही दिक्कत? कहीं फोन कवर तो नहीं है कारण
वायरलेस चार्जिंग में बार-बार हो रही दिक्कत? कहीं फोन कवर तो नहीं है कारण
50 हजार की डाउन पेमेंट पर Fronx खरीदें तो कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
50 हजार की डाउन पेमेंट पर Fronx खरीदें तो कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
Embed widget