एक्सप्लोरर

लखनऊ में रिटायर्ड IAS की पत्नी की हत्या के बाद एक्शन में पुलिस, बाथरूम में मिला था शव

Lucknow Crime News: रिटायर्ड आईएएस अधिकारी देवेंद्र नाथ दुबे सुबह गोल्फ खेलने गए थे, जब लौट कर घर आए तो उन्होंने देखा कि घर का दरवाजा खुला है. उन्होंने पत्नी को आवाज लगाई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला.

Lucknow IAS officer Wife Murder: रिटायर्ड आईएएस अधिकारी देवेंद्र नाथ दुबे की पत्नी की हत्या आज सुबह तब हो गई जब वो रोज के अनुरूप गोल्फ खेलने के लिए गोल्फ कोर्स गए थे. देवेंद्र नाथ दुबे की 58 वर्षीय पत्नी मोहिनी दूबे की हत्या लूटपाट के बाद हुई है. देवेंद्र नाथ दुबे जब सुबह बाहर से लौट कर आए तो उन्होंने देखा कि घर का दरवाजा खुला है, उन्होंने अपनी पत्नी को आवाज दी लेकिन उधर से पलट कर कोई आवाज नहीं आई, जिसके बाद वह घर में ऊपर गए तो देखा कि पत्नी मोहिनी का शव बाथरूम के बगल में बने चेंजिंग रूम में पड़ा है, जिसके बाद उन्होंने शोर मचाया तब आस के लोग पहुंचे और फिर पुलिस को बुलाया गया.

घटना की जानकारी होने पर स्थानीय पुलिस के अधिकारियों के साथ वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे. लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट के जेसीपी क्राइम आकाश कुलहरी ने घटनास्थल पर पहुंच कर शुरुवाती जांच के बाद मीडिया से बातचीत में बताया कि लखनऊ के थाना गाजीपुर के सेक्टर 20 में रिटायर्ड आईएएस देवेंद्र नाथ दुबे अपनी पत्नी के साथ रहते थे. वह आज सुबह गोल्फ खेलने गए थे और लगभग 10:00 बजे के करीब घर आए तो अपनी पत्नी मोहनी दुबे को एक कमरे में मृत हालत में पाया.

जांच में जुटी पुलिस 

आकाश कुलहरी ने बताया कि डेड बॉडी को सील करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. चार टीमें क्राइम ब्रांच की, डॉग स्क्वायड, फॉरेंसिक सेल के साथ मौके का निरीक्षण किया गया है और पूछताछ किया गया है. उन्होंने कहा प्रथम दृष्टया अभी कुछ भी कहना उचित नहीं होगा. जांच अभी चल रही है. मिली तहरीर के अनुसार जेवरात लूटने की भी बात कही गई है. साथ ही घर का सीसीटीवी के डीवीडी को भी अपराधी अपने साथ लेकर चले गए हैं. घटना की विवेचना के कई पहलू होते हैं और अभी शुरुआती स्तर पर जांच है. मौके से फिंगरप्रिंट्स भी एकत्रित किए गए हैं और यह ओपन एंडेड इन्वेस्टिगेशन है. उन्होंने कहा हम किसी पॉसिबिलिटी से इनकार नहीं करते हैं.

पुलिस कर रही पूछताछ 

पुलिस ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी के दो संदिग्ध नजर आए हैं. पुलिस को शक है कि इनमें से किसी व्यक्ति ने हत्या की हो सकती है और पुलिस उनका पता कर रही है. पुलिस ने कहा कि देवेंद्र दुबे के घर पर एक किराएदार भी रहता था, जो कि तीन दिन पहले ही घर खाली कर गया है. पुलिस उससे भी बात कर रही है. जानकारी में भी पता चला कि देवेंद्र दुबे के घर पर दो ड्राइवर और चार नौकर काम करते थे. उनमें से ड्राइवर रवि और उसका भाई अखिलेश उनके घर में ही रहता था. इनको भी पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.

ये भी पढ़ें: UP Lok Sabha Election 2024: कौन होगा इंडिया गठबंधन की तरफ से PM का चेहरा? अखिलेश के विधायक ने कर दिया ऐलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी के मंत्री ने बताई 'PDA' की परिभाषा, अखिलेश पर साधा निशाना
योगी के मंत्री ने बताई 'PDA' की परिभाषा, अखिलेश पर साधा निशाना
Exclusive: 2027 में किसकी होगी जीत? बृजभूषण शरण सिंह ने बढ़ा दिया सस्पेंस
2027 में किसकी होगी जीत? बृजभूषण शरण सिंह ने बढ़ा दिया सस्पेंस
उत्तराखंड के युवक ने बनाई 'फ्लाइंग कार', CM धामी भी हुए टैलेंट के मुरीद
उत्तराखंड के युवक ने बनाई 'फ्लाइंग कार', CM धामी भी हुए टैलेंट के मुरीद
अलीगढ़: 50 KM तक कीलों पर 'दंडवत' कांवड़ यात्रा, लोग हैं हैरान
अलीगढ़: 50 KM तक कीलों पर 'दंडवत' कांवड़ यात्रा, लोग हैं हैरान

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
Embed widget