एक्सप्लोरर

चौथी बार घर से भागे प्रेमी युगल को पुलिस ने पकड़ा, थानेदार ने पढ़े मंत्र, कराई शादी

परिवार वालों की नाराजगी के कारण प्रेमी प्रेमिका तीन बार घर से भागे लेकिन हर बार पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। बृहस्पतिवार की सुबह पुलिस ने उन्हें चौथी बार रेलवे स्टेशन से पकड़ा और थाने में शादी करा दी।

गोंडा, एबीपी गंगा। जिले के धानेपुर थाने में एक अनोखा वैवाहिक समारोह का आयोजन किया गया जिसमें प्रेमी प्रेमिका ने थाना परिसर में अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लिए। इस वैवाहिक कार्यक्रम में दोनों परिवारों के अलावा थाने की पुलिस भी बाराती की भूमिका में रही और मित्र पुलिस का नायाब उदाहरण प्रस्तुत किया। पुलिसकर्मियों ने नवविवाहित जोड़े को उपहार भी दिए। इस विवाह के देखने के लिए थाना क्षेत्र के आसपास के गांवों के लोग जुटे और समारोह के साक्षी बने।

धानेपुर थाना क्षेत्र के ख्वाजाजोत के सेवकपुरवा गांव के रहने वाले राजू का गांव की ही एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। परिवार वालों की नाराजगी के कारण दोनों तीन बार घर से भागे लेकिन हर बार पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। बुधवार को एक बार फिर से प्रेमी प्रेमिका घर से भाग निकले लेकिन इस बार भी उनकी किस्मत खराब रही और बृहस्पतिवार की सुबह पुलिस ने उन्हें रेलवे स्टेशन से पकड़ लिया।

पुलिस द्वारा पकड़े गए प्रेमी प्रेमिका जब थाने लाए गए तो थानाध्यक्ष रतन कुमार पांडेय ने दोनों के परिवार वालों को बुलाकर मामले की जानकारी की। परिजनों ने जब दोनों के कई बार घर छोड़कर भागने की बात कही तो थानाध्यक्ष ने उन्हें दोनों के बालिग होने और उनके सच्चे प्रेम का हवाला देकर समझाया बुझाया।

अधिकारी की बात मानकर दोनों के परिवार वाले उनकी शादी के लिए राजी हो गए। परिवार की सहमति मिलते ही पुलिस ने थाने में ही वैवाहिक समारोह का आयोजन कर दिया। थानाध्यक्ष रतन पांडेय ने पुरोहित की भूमिका निभाई। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ थाना परिसर में ही ब्रम्हदेव के मंदिर के सामने अग्नि को साक्षी मानकर प्रेमी प्रेमिका ने सात फेरे लिए और जन्म जन्मांतर तक एक दूसरे के साथ रहने की कसम खाई।

gonda

इस अनोखे वैवाहिक समारोह को देखने के लिए थाने पर बड़ी संख्या में लोग जुटे। पुलिस व स्थानीय लोग बाराती की भूमिका में शामिल हुए। थानाध्यक्ष रतन पांडेय व अन्य पुलिस कर्मियों ने नवदंपति को उपहार प्रदान किए। इस अनोखे वैवाहिक कार्यक्रम के आयोजन के लिए सभी ने मित्र पुलिस की सराहना की। इस मौके पर उप निरीक्षक बृजेश गुप्ता, सतीश सिंह, तारकेश्वर सिंह बिसेन, एडमिरल गंगादीन यादव, समेत थाने के पुलिसकर्मी, ख्वाजाजोत के ग्राम प्रधान जगदीश पांडेय समेत अन्य मौजूद रहे।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी विधानसभा का मानसून सत्र 3 अगस्त से, बीजेपी और सपा के बीच हंगामे के आसार, उठेंगे ये मुद्दे
यूपी विधानसभा का मानसून सत्र 3 अगस्त से, बीजेपी और सपा के बीच हंगामे के आसार, उठेंगे ये मुद्दे
'जान से मार दो लेकिन...', प्रेमानंद महाराज पर CJP प्रवक्ता विजेता दहिया की फिर विवादित टिप्पणी
'जान से मार दो लेकिन...', प्रेमानंद महाराज पर CJP प्रवक्ता विजेता दहिया की फिर विवादित टिप्पणी
योगी कैबिनेट बैठक में 16 प्रस्तावों पर लगी मुहर, रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना का भी नाम
योगी कैबिनेट बैठक में 16 प्रस्तावों पर लगी मुहर, रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना का भी नाम
Exclusive: यूपी में कमल के विजय रथ का सारथी बनेगा AI ऐप! विधायकों को एक क्लिक पर मिलेंगी ये जानकारियां
Exclusive: यूपी में कमल के विजय रथ का सारथी बनेगा AI ऐप! विधायकों को एक क्लिक पर मिलेंगी ये जानकारियां

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नहीं मनाऊंगा जन्मदिन...', मल्लिकार्जुन खरगे का ऐलान, CJP बवाल के बीच बताया क्यों लिया ये फैसला
'नहीं मनाऊंगा जन्मदिन...', मल्लिकार्जुन खरगे का ऐलान, बताया क्यों लिया ये फैसला
किसानों के दिल्ली कूच का असर 2027 चुनाव में भी? 2022 का सियासी इतिहास फिर दोहराएगा पंजाब?
किसानों के दिल्ली कूच का असर 2027 चुनाव में भी? 2022 का सियासी इतिहास फिर दोहराएगा पंजाब?
Explained: CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, आंसू गैस, पत्थर और हजारों युवा... दोनों तरफ का सच क्या?
CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, पत्थर और हजारों युवा.. दोनों तरफ का सच क्या?
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
Mahua Moitra Remark: 'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
'जान से मार दो लेकिन...', प्रेमानंद महाराज पर CJP प्रवक्ता विजेता दहिया की फिर विवादित टिप्पणी
'जान से मार दो लेकिन...', प्रेमानंद महाराज पर CJP प्रवक्ता विजेता दहिया की फिर विवादित टिप्पणी
गार्डन में लगे गुलाब के पौधे में नहीं आ रहे फूल, ये गलतियां तो नहीं कर रहे आप?
गार्डन में लगे गुलाब के पौधे में नहीं आ रहे फूल, ये गलतियां तो नहीं कर रहे आप?
Embed widget