एक्सप्लोरर

Barabanki Suicide Case: बाराबंकी में परिजनों को प्रेम प्रसंग नहीं था मंजूर, प्रेमी जोड़े ने पेड़ से लटककर दे दी जान

Barabanki News: थाना प्रभारी सुरेश पांडे ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है. बताया गया कि दोनों के प्रेम प्रसंग से परिजन खुश नहीं थे.

Dead Body of Lover Couple Found Hanging from Tree in Barabanki: बाराबंकी जिले में प्रेमी जोड़े का शव मिलने से सनसनी मच गई. घटना रामनगर थाना क्षेत्र के साधारणपुर गांव की है. माना जा रहा है कि प्रेमी-प्रेमिका ने परिजनों के विरोध को देखते हुए जान देने का फैसला किया. शुक्रवार को दोनों पेड़ पर फांसी का फंदा बनाकर झूल गए. खुदकुशी करने वाले प्रेमी जोड़े की पहचान 18 वर्षीय शालिनी और 22 वर्षीय मंगल के रूप में की गई है. घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आशुतोष मिश्रा और प्रभारी निरीक्षक सुरेश पांडे ने मुआयना किया. पुलिस ने प्रेमी जोड़े का शव पेड़ से उतारकर पोस्टमार्मट के लिए भिजवा दिया.

कल घर से अचानक गायब हो गया था प्रेमी जोड़ा

थाना प्रभारी सुरेश पांडे ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है. पुलिस के मुताबिक साधारणपुर की रहने वाली शालिनी का प्रेम प्रसंग गांव के स्वजातीय और विवाहित मंगल से चल रहा था. बताया गया कि दोनों के प्रेम प्रसंग से परिजन खुश नहीं थे. दोनों परिवारों में कई बार हुए विवाद की वजह से मंगल को जेल भी जाना पड़ा था. परिजनों के विरोध करने पर भी दोनों नहीं माने. गुरुवार दोपहर प्रेमी जोड़ा घर से अचानक गायब हो गया.

आज दोनों के शव बरामद होने से मची सनसनी

एक बार फिर दोनों परिवारों में अफरा तफरी मच गई. प्रेमी-प्रेमिका को तलाश करने की कोशिश की गई. काफी खोजबीन के बावजूद दोनों का पता नहीं चला. पुलिस ने बताया कि आज दोनों का शव पेड़ से लटका मिला. राहगीरों ने पेड़ से लटकते मिले शव को देखकर पुलिस को सूचना दी. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रेमी जोड़े का शव पेड़ से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया. थाना प्रभारी सुरेश पांडे ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है.

Watch: मॉनसून की बारिश ने बिगाड़ी यूपी की सूरत, सड़क बने 'स्वीमिंग पूल', पूर्व CM अखिलेश यादव ने ऐसे ली चुटकी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजम परिवार से मिले अखिलेश यादव, क्या हुई बात? बड़े बेटे अदीब आजम ने बताया
आजम परिवार से मिले अखिलेश यादव, क्या हुई बात? बड़े बेटे अदीब आजम ने बताया
पीलभीत SIR मामला: पहले हटाया, अब FIR, 2 SDM कंप्यूटर ऑपरेटर समेत 3 घिरे
पीलभीत SIR मामला: पहले हटाया, अब FIR, 2 SDM कंप्यूटर ऑपरेटर समेत 3 घिरे
पीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन, जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई
पीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन, जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई
बाराबंकीः UP MLC चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, 72 बूथों पर 23 अक्टूबर को होगा मतदान
बाराबंकीः UP MLC चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, 72 बूथों पर 23 अक्टूबर को होगा मतदान

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कर्नाटक विधानसभा को उड़ाने का AI से बनाया वीडियो, आरोपी गिरफ्तार
कर्नाटक विधानसभा को उड़ाने का AI से बनाया वीडियो, आरोपी गिरफ्तार
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
Jio और Airtel के प्लान में 11 रुपये का अंतर, डेटा और वैलिडिटी में कौन आगे?
Jio और Airtel के प्लान में 11 रुपये का अंतर, डेटा और वैलिडिटी में कौन आगे?
Embed widget