एक्सप्लोरर

उत्तराखंड: सावन भर भोलनाथ दक्षेश्वर में करते हैं निवास, यहीं से करते हैं सृष्टि का संचालन

सावन का महीना भगवान शिव को अतिप्रिय है. हिंदु मान्यताओं के मुताबिक शिव पूरे सावन के महीने अपनी ससुराल कनखल में निवास करते हैं. यहां स्थित दक्षेश्वर मंदिर की विशेष मान्यता है कि यह शिव का पहला मंदिर है

हरिद्वार. आज दूसरा सोमवार यानि शिव भक्ति का दिन. मान्यता है कि शिव को सोमवार का दिन सबसे ज्यादा प्रिय होता है, इसलिए इस दिन शिव की भक्ति और उनका जलाभिषेक करने पर शिव की अपार कृपा मिलती है. यह मान्यता है कि शिव, सावन के पूरे महीने अपनी ससुराल कनखल में ही निवास कर यहीं से सृष्टि का संचालन और लोगों का कल्याण करते हैं. हरिद्वार के शिव मंदिरों में भोले का जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगता था, मगर इस वर्ष कोरोना के चलते श्रद्धालुओं की संख्या में कमी आई है. शिव की ससुराल कनखल के दक्षेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगती थीं, लेकिन इस वर्ष मंदिर प्रबंधक और पुलिस प्रशासन ने कोरोना को देखते हुए कड़े प्रबंध किए हैं. श्रद्धालु गर्भ गृह में भगवान शिव का जलाभिषेक ना करके बाहर से ही भगवान शिव को जल अर्पित कर रहे हैं.

भोलेनाथ की ससुराल है कनखल

दक्ष प्रजापति मंदिर के महंत विसवेश्वर पुरी का कहना है कि सावन भगवान शिव का अति प्रिय महीना होता है और कनखल दक्ष प्रजापति, महादेव की ससुराल है और दुनिया में सबसे पहला भगवान शिव का मंदिर है. भगवान शिव ने राजा दक्ष को वचन दिया था कि सावन के एक महीने वह यहीं पर प्रवास करेंगे, इसलिए भगवान शिव सावन के एक महीने दक्ष प्रजापति में ही वास करते हैं. इनका कहना है कि भगवान शिव अपने ससुराल में एक महीने के लिए विराजमान हो गए हैं और भक्तों की दक्ष प्रजापति मंदिर में सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं.

बाहर से ही कर रहे हैं जलाभिषेक

इस वर्ष सावन के पहले सोमवार पर भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए भारी भीड़ नहीं जुट पाए, इसके लिये भी मंदिर प्रशासन और पुलिस प्रसाशन द्वारा खास इंतजाम किए गए हैं, मंदिर में भक्तों को सोशल डिस्टेंसिंग के साथ ही और गर्भ गृह से बाहर से ही जलाभिषेक करने दिया गया है.

वहीं मंदिर में जलाभिषेक करने वाले श्रद्धालु भी भगवान शिव का जलाभिषेक करके काफी उत्साहित नजर आए. श्रद्धालुओं का कहना है कि यह भगवान शिव की ससुराल है और भगवान शिव पूरे सावन में यहीं पर निवास करते हैं और सभी भक्तों की मुरादें पूरी करते हैं. इस मंदिर में आकर हमें काफी अच्छा लगता है. भक्तों का कहना है कि इस वर्ष कोरोना महामारी के चलते मंदिर में जलाभिषेक करने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग और मंदिर के गेट से ही भगवान शिव को जल अर्पित किया है.

ये भी पढ़ें.

यूपी: विश्वविद्यालयों के नए सत्र और परीक्षाओं को लेकर शासनादेश जारी, 4 अगस्त से शुरू होंगी ऑनलाइन कक्षाएं

अखिलेश यादव की मांग- कोरोना की रोकथाम के लिए हफ्ते में चार दिन काम की व्यवस्था लागू करे यूपी सरकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी में मतगणना स्थल पर हंगामा, बीजेपी कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच नोकझोंक
Live: वाराणसी में मतगणना स्थल पर हंगामा, बीजेपी कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच नोकझोंक
वाराणसी MLC नतीजों के बीच केशव के बाद ब्रजेश पाठक बोले- हम विश्लेषण करेंगे
वाराणसी MLC नतीजों के बीच केशव के बाद ब्रजेश पाठक बोले- हम विश्लेषण करेंगे
आगरा MLC चुनाव: शिक्षक सीट पर सपा का कब्जा, स्नातक सीट पर BJP ने मारी बाजी
आगरा MLC चुनाव: शिक्षक सीट पर सपा का कब्जा, स्नातक सीट पर BJP ने मारी बाजी
यूपी में अब इन लोगों का ही वोटर लिस्ट में जुड़ेगा नाम, योगी सरकार का आदेश जारी
यूपी में अब इन लोगों का ही वोटर लिस्ट में जुड़ेगा नाम, योगी सरकार का आदेश जारी

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR: रैली से पहले MLC चुनाव ने बिगाड़ा कांग्रेस का गेम, BJP-JDU बोली- ये तो बैलेट से हुआ
SIR: रैली से पहले MLC चुनाव ने बिगाड़ा कांग्रेस का गेम, BJP-JDU बोली- ये तो बैलेट से हुआ
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी में मतगणना स्थल पर हंगामा, बीजेपी कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच नोकझोंक
Live: वाराणसी में मतगणना स्थल पर हंगामा, बीजेपी कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच नोकझोंक
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20 हाउसफुल, सारे टिकट बिके; 40 हजार की होगी भीड़
भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20 हाउसफुल, सारे टिकट बिके; 40 हजार की होगी भीड़
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
Embed widget