एक्सप्लोरर

अखिलेश यादव की मांग- कोरोना की रोकथाम के लिए हफ्ते में चार दिन काम की व्यवस्था लागू करे यूपी सरकार

कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि सप्ताह के अंत में लॉकडाउन लागू करने की बजाय सरकार को सप्ताह में चार कार्य दिवस की व्यवस्था लागू करनी चाहिए.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से सप्ताहा के अंत शनिवार और रविवार को पूरे प्रदेश में लॉकडाउन लागू करने के फैसले के बाद समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कोरोना संक्रमण के प्रसार को देखते हुए हफ्ते में चार कार्य दिवस लागू करने की वकालत की है. अखिलेश ने रविवार को कहा कि कोरोना संक्रमण के प्रसार को देखते हुए सप्ताह के अंत में लॉकडाउन लागू करने की बजाय सरकार को सप्ताह में चार दिन काम की व्यवस्था लागू करनी चाहिए और यह लंबे समय तक रहनी चाहिए.

अखिलेश यादव ने कहा कि कार्य दिवस सोमवार से गुरुवार तक होने चाहिए और साप्ताहिक बंदी शुक्रवार, शनिवार और रविवार को होनी चाहिए. कोरोना वायरस को देखते हुए अतिरिक्त प्रतिबंध भी लगाए जाने चाहिए. इससे वायरस के प्रसार को रोकने में ही नहीं बल्कि लोगों को घर में परिवार के साथ रहने और अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने में भी मदद मिलेगी. उन्होंने कहा कि सरकार को नई कार्य संस्कृति विकसित करनी चाहिए ताकि कुछ भी प्रभावित न हो. आपात सेवाएं हर दिन चौबीसों घंटे उपलब्ध रहनी चाहिए.

बता दें कि, उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने कोरोना वायरस के संक्रमण पर प्रभावी रोकथाम के लिए सप्ताह के अंतिम दो दिन यानी हर शनिवार और रविवार को लॉकडाउन का फैसला किया है. मुख्यमंत्री योगी ने रविवार को कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए अब सभी बाजार सोमवार से शुक्रवार तक खुलेंगे. शनिवार और रविवार को साप्ताहिक बंदी रहेगी.

अखिलेश यादव की मांग- कोरोना की रोकथाम के लिए हफ्ते में चार दिन काम की व्यवस्था लागू करे यूपी सरकार

अपर मुख्य सचिव (गृह एवं सूचना) अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि कोरोना संक्रमण का प्रसार रोकने के मकसद से सप्ताह के अंत में लॉकडाउन लागू किया जाएगा. यह आगामी सप्ताह शनिवार और रविवार से लागू होगा. अवस्थी ने बताया कि सप्ताह के अंत में बंदी वाले दिनों में बाजार और कार्यालय बंद रहेंगे हालांकि बैंक खुले रहेंगे. उन्होंने बताया कि लॉकडाउन प्रदेश के शहरी और ग्रामीण दोनों ही क्षेत्रों में लागू किया जाएगा.

यह भी पढ़ें:

एबीपी गंगा की खबर पर लगी मुहर, यूपी में अब हफ्ते में दो दिन होगा लॉकडाउन, शनिवार-इतवार रहेगा सब बंद

Vikas Dubey Encounter एसआईटी के इन सवालों से खुलेगा विकास दुबे और अफसरों की मिलीभगत का कच्चा-चिट्ठा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस MP तनुज पुनिया का योगी सरकार पर हमला, 'चुनाव आते ही BJP को...'
कांग्रेस MP तनुज पुनिया का योगी सरकार पर हमला, 'चुनाव आते ही BJP को...'
सपा के बागी MLA कल बीजेपी में होंगे शामिल, 2027 में टिकट तय?
सपा के बागी MLA कल बीजेपी में होंगे शामिल, 2027 में टिकट तय?
अमेठी: 8वीं क्लास की छात्रा अंशिका बनीं एक दिन की SDM, सुनीं समस्याएं
अमेठी: 8वीं क्लास की छात्रा अंशिका बनीं एक दिन की SDM, सुनीं समस्याएं
'अमेरिकी डीप स्टेट की मदद से अराजकता फैलाना चाहती है कांग्रेस', BJP सांसद का आरोप
'अमेरिकी डीप स्टेट की मदद से अराजकता फैलाना चाहती है कांग्रेस', BJP सांसद का आरोप

वीडियोज

Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘अगर अभी नहीं रोका गया तो...’, राहुल गांधी के SC मार्च के खिलाफ 200 वकीलों ने सौंपा ज्ञापन
‘अगर अभी नहीं रोका गया तो...’, राहुल गांधी के SC मार्च के खिलाफ 200 वकीलों ने सौंपा ज्ञापन
ओपी राजभर का बड़ा बयान, 'अब ओवैसी हैं मुसलमानों के नेता, अखिलेश नहीं'
ओपी राजभर का बड़ा बयान, 'अब ओवैसी हैं मुसलमानों के नेता, अखिलेश नहीं'
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
'लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती', MEA की चीन को दो टूक
'लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती', MEA की चीन को दो टूक
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
Embed widget