एक्सप्लोरर

2019 का अग्निपथ: विरोधियों पर बरसे पीएम मोदी, कहा- कश्मीर में हमला होता है तो आंसू भदोही में भी निकलता है

भदोही में पीएम ने कहा कि अगर आज दुनिया में भारत की गूंज सुनाई दे रही है तो इसके पीछे आपके वोट की ताकत है। जब कश्मीर में हमला होता है तो भदोही भी रोता है। हमला कश्मीर में हो तो आंसू भदोही में भी निकलता है।

भदोही, एबीपी गंगा। यूपी में लोकसभा चुनाव की तपिश बढ़ती जा रही है। सियास दल मतदाताओं को लुभाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पांचवें चरण के मतदान से एक दिन पहले ही छठे चरण के क्षेत्र के मतदाताओं को साधने भदोही पहुंचे।

कश्मीर में हमला होता है तो भदोही भी रोता है

भदोही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विजय संकल्प रैली को संबोधित करते हुए कहा कि हमने देश के अंदर के साथ सीमा पर भी सब दुरुस्त करने का प्रयास किया है। देश में कोई आतंकी हमला हो तो सबको दर्द होता है। जब कश्मीर में हमला होता है तो भदोही भी रोता है। हमला कश्मीर में हो तो आंसू भदोही में भी निकलता है।

महामिलावटी ने सत्ता को पैसा बनाने के लिये इस्तेमाल किया

पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में विभिन्न पंथ को भी परिभाषित किया। उन्होंने कहा हमारे देश में स्वतंत्रता के बाद की राजनीति में चार अलग-अलग तरह के दल और पॉलिटिकल कल्चर देखे गए हैं। पहला नामपंथी, दूसरा वामपंथी, तीसरा दाम-दमन पंथी और चौथा- विकास पंथी। उन्होंने कहा कि नामपंथी यानी जो सिर्फ अपने वंशवादी नेता का नाम जपे। वामपंथी यानी जो विदेशी विचारधारा को भारत पर थोपने की कोशिश करे। दाम-दमन पंथी यानी जो धन और बाहुबल की ताकत पर सत्ता पर कब्जा करे। विकास पंथी, जिसके लिए सिर्फ और सिर्फ देश के लोगों का विकास ही सबसे बड़ी प्राथमिकता हो। उन्होंने कहा कि जिसके लिए दल से भी बड़ा देश हो। जब सिर्फ अपना और अपने परिवार का नहीं बल्कि देश का विकास करने की इच्छाशक्ति के साथ सरकारें चलाई जाती है, तो इसी तरह का परिवर्तन आता है। आज दुनिया में भारत की सफाई की बात होती है। महामिलावटी ने सत्ता को पैसा बनाने के लिये इस्तेमाल किया। हमें सत्ता मिलती है तो हम सबका साथ सबका विकास करते हैं।

2019 का अग्निपथ: विरोधियों पर बरसे पीएम मोदी, कहा- कश्मीर में हमला होता है तो आंसू भदोही में भी निकलता है

दुनिया में भारत की सफाई की बात होती है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश में सपा-बसपा-रालोद गठबंधन पर भी कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि महामिलावटी हर चीज को चुनाव के चश्मे से देखते हैं। अब महामिलावटी कह रहे हैं कि देश में चुनाव था, इसलिए मोदी ने मसूद अजहर पर बैन लगवा दिया। हर चीज को चुनाव के चश्मे से देखने की वजह से ही आज कांग्रेस और उसके साथियों की यह हालत हो गई है। पीएम मोदी ने कहा कि जब परिवार नहीं देश के लिये कुछ काम किया जाता है तो परिवर्तन आता है। आज दुनिया में भारत की सफाई की बात होती है।

ये आपके वोट की ताकत है

पीएम ने कहा कि अगर आज दुनिया में भारत की गूंज सुनाई दे रही है तो इसके पीछे आपके वोट की ताकत है। दो-तीन दिन पहले ही आपने देखा कि दुनिया की सबसे बड़ी संस्था ने भारत में सैकड़ों लोगों की जान लेने के गुनहगार मसूद अजहर को अंतरराष्ट्रीय आतंकी घोषित किया है। अब तक पाकिस्तान उसे दावत खिला रहा था। अब वही पाकिस्तान मसूद अजहर पर कार्रवाई के लिए मजबूर हुआ है।

सीएम योगी ने किया स्वागत

इससे पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने पीएम मोदी का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि भदोही की प्रसिद्धि विदेशों तक है। यहां के बुनकर रंगों के माध्यम से अपने सपनों को कालीन पर उतारते हैं। पीएम मोदी की प्रेरणा से हम इस बहुरंगी कला को 'वन डिस्ट्रिक, वन प्रोडक्ट' के माध्यम से नई ऊंचाइयों तक ले जा रहे हैं।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जामिया में फ्री कश्मीर के नारे, AAP सांसद संजय सिंह बोले- 'मुझे नहीं मालूम...'
जामिया में फ्री कश्मीर के नारे, AAP सांसद संजय सिंह बोले- 'मुझे नहीं मालूम...'
'मेरी हत्या कराना चाहते थे अखिलेश यादव', संगीत सोम का सपा चीफ पर आरोप
'मेरी हत्या कराना चाहते थे अखिलेश यादव', संगीत सोम का सपा चीफ पर आरोप
CM योगी बोले- 'पहले माफिया जमीन कब्जाते थे और पुलिस लाचार...'
CM योगी बोले- 'पहले माफिया जमीन कब्जाते थे और पुलिस लाचार...'
अमेठी-रायबरेली की 10 सीटों पर कांग्रेस का दावा, सपा ने क्यों खींचे हाथ?
अमेठी-रायबरेली की 10 सीटों पर कांग्रेस का दावा, सपा ने क्यों खींचे हाथ?

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अभिजीत दीपके जैसे लोग...', CJP को लेकर क्या बोले पीयूष गोयल
'अभिजीत दीपके जैसे लोग...', CJP को लेकर क्या बोले पीयूष गोयल
अमृतसर में मामूली विवाद पर खूनी खेल, युवक की गोली मारकर हत्या
अमृतसर में मामूली विवाद पर खूनी खेल, युवक की गोली मारकर हत्या
OTT पर आई 'गजब रात', पहले नाम था 'घूसखोर पंडित', जानें कहां देखें मनोज बाजपेयी की फिल्म
OTT पर आई 'गजब रात', जानें कहां देखें मनोज बाजपेयी की फिल्म
ओपनिंग नहीं करेंगे वैभव सूर्यवंशी, अय्यर ने किया खुलासा; देखें IND-NZ दूसरे टी20 की प्लेइंग 11
ओपनिंग नहीं करेंगे वैभव सूर्यवंशी, अय्यर ने किया खुलासा; देखें IND-NZ दूसरे टी20 की प्लेइंग 11
दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटे 47 लाख नाम? योगेंद्र यादव प्रदर्शन, ECI ने क्या बताया
दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटे 47 लाख नाम? योगेंद्र यादव प्रदर्शन, ECI ने क्या बताया
'जेल की सलाखों के पीछे ट्रंप', ईरान पोस्टर लगाकर अमेरिका पर साधा निशाना
'जेल की सलाखों के पीछे ट्रंप', ईरान पोस्टर लगाकर अमेरिका पर साधा निशाना
शरीर में विटामिन D की कमी से दिखते हैं ये लक्षण, ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी से दिखते हैं ये लक्षण, ऐसे करें पहचान
बच्चे को बचाने के लिए सब्जी वाले ने दांव पर लगा दी जान, लोग देखते रहे तमाशा
बच्चे को बचाने के लिए सब्जी वाले ने दांव पर लगा दी जान, लोग देखते रहे तमाशा
Embed widget