एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024: 'नीतीश कुमार को देश का अगला प्रधानमंत्री बनाना है', सपा की INDIA गठबंधन से मांग

UP Lok Sabha Election 2024: INDIA अलायंस की ओर से अभी तक गठबंधन के संयोजक और पीएम फेस पर कोई अंतिम फैसला नहीं हुआ है. इस बीच सपा ने बड़ी मांग की है.

UP Lok Sabha Chunav 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए बने भारतीय राष्ट्रीय विकासशील समावेशी गठबंधन (INDIA Alliance) की ओर से अभी तक संयोजक और प्रधानमंत्री पद के फेस का फैसला नहीं हुआ है. इस बीच समाजवादी पार्टी ने बड़ी मांग रखी है. सपा प्रवक्ता आईपी सिंह के ट्वीट ने इंडिया अलायंस के अन्य सहयोगियों की धड़कनें बढ़ा दी हैं.

सपा नेता आईपी सिंह ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट कर बड़ी मांग की है. रविवार सुबह आईपी सिंह ने सपा नेता अखिलेश यादव और बिहार के सीएम और जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री बनाने की अपील की.

उन्होंने पोस्ट किया- देशभर के पटेल समाज और PDA ने तय कर लिया है कि पिछड़े वर्ग के पटेल श्री नीतीश कुमार जी को देश का अगला प्रधानमंत्री बनाना है. "सिंहासन खाली करो की जनता आती है."

10 से 15 दिन के भीतर निर्णय लेंगे: खरगे
दीगर है कि भारतीय राष्ट्रीय विकासशील समावेशी गठबंधन की बीते दिनों दिल्ली में हुई बैठक के दौरान तृणमूल कांग्रेस, आम आदमी पार्टी ने एक सुर में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद मल्लिकार्जुन खरगे को अलायंस का संयोजक और पीएम फेस बनाने की मांग की थी. हालांकि खरगे ने इस खारिज करते हुए कहा था कि पहले चुनाव हो जाएं फिर इस पर चर्चा होगी.

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शनिवार को कहा कि विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) में शामिल घटक दलों के नेता गठबंधन में पदों के आवंटन पर 10 से 15 दिन के भीतर निर्णय लेंगे. खरगे की यह टिप्पणी उन अटकलों के बीच आई है कि गठबंधन लोकसभा चुनाव से पहले एक संयोजक चुन सकता है.

खरगे ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ में सीट बंटवारे सहित अन्य सभी मामलों को जल्द ही सुलझा लिया जाएगा. पार्टी सूत्रों ने संकेत दिया है कि इस महीने के अंत तक इस संबंध में कोई निष्कर्ष निकलने की संभावना है.

UP Politics: 'कोई आप पर हमला करेगा तो आप क्या करेंगे', सपा सांसद ने आचार्य प्रमोद कृष्णम पर किया पलटवार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रवि किशन का 'मौन व्रत' वाला वीडियो वायरल, बोले- 'आज शांत रहने दो'
रवि किशन का 'मौन व्रत' वाला वीडियो वायरल, बोले- 'आज शांत रहने दो'
UP में बुजुर्गों के लिए योगी सरकार का बड़ा ऐलान, 1500 करोड़ रुपये आवंटित
UP में बुजुर्गों के लिए योगी सरकार का बड़ा ऐलान, 1500 करोड़ रुपये आवंटित
उत्तराखंड सरकार का MSME मिशन, 2 साल में 1 लाख नई नौकरियों का लक्ष्य
उत्तराखंड सरकार का MSME मिशन, 2 साल में 1 लाख नई नौकरियों का लक्ष्य
'मेरे पिता सदन तो नहीं गए...' बृजभूषण सिंह का जिक्र कर भावुक हुए बेटे प्रतीक
'मेरे पिता सदन तो नहीं गए...' बृजभूषण सिंह का जिक्र कर भावुक हुए बेटे प्रतीक

वीडियोज

Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल
Ramayana पर बढ़ा विवाद, Shri Ramlila Mahasangh ने दी चेतावनी, Preview Screening की रखी मांग
London में Shah Rukh Khan का नया लुक वायरल, क्या King का First Look गलती से हुआ Reveal?
Jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC-JSSC पर बड़ा बवाल! अभिजीत दीपके की एंट्री ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किसी का फटा सिर, किसी के कान…, फ्लाइट टर्बुलेंस से जख्मी पैसेंजर की आपबीती
किसी का फटा सिर, किसी के कान…, फ्लाइट टर्बुलेंस से जख्मी पैसेंजर की आपबीती
पप्पू यादव के खिलाफ प्रयागराज में FIR, गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
पप्पू यादव के खिलाफ प्रयागराज में FIR, गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
कितनी दौलत के मालिक हैं जसप्रीत बुमराह? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
कितनी दौलत के मालिक हैं जसप्रीत बुमराह? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
उदयनिधि स्टालिन की हिरासत पर मद्रास हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कहा- पूछताछ के बाद...
उदयनिधि की हिरासत पर मद्रास हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कहा- 'पूछताछ के बाद रिहा कीजिए'
तृषा से सनातन तक, उदयनिधि के विवादित बयानों ने कब-कब मचाया बवाल, जानें
तृषा से सनातन तक, उदयनिधि के विवादित बयानों ने कब-कब मचाया बवाल, जानें
यूसुफ पठान लौटेंगे ममता बनर्जी के साथ? लंच के बाद बदल गई कहानी
यूसुफ पठान लौटेंगे ममता बनर्जी के साथ? लंच के बाद बदल गई कहानी
Old Coin: पुराने सिक्के बेचकर कमाएं 10 लाख, PM मोदी ने वीडियो में कहा? सरकार ने क्या बताया
पुराने सिक्के बेचकर कमाएं 10 लाख, PM मोदी ने वीडियो में कहा? सरकार ने क्या बताया
Embed widget