एक्सप्लोरर

UP Politics: 'कोई आप पर हमला करेगा तो आप क्या करेंगे', सपा सांसद ने आचार्य प्रमोद कृष्णम पर किया पलटवार

UP News: लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर पूछे गए सवाल के जवाब में संभल सांसद शफीकुर्रहमान बर्क ने कहा कि सपा ने मुझ से अभी कोई मशवरा नहीं किया है. उन्होंने कहा कि जिम्मेदारी भी नहीं सौंपी गई है.

UP Politics: संभल सांसद शफीकुर्रहमान बर्क ने कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम पर पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि कोई आपकी जान पर हमला करेगा तो आप क्या करेंगे? बता दें कि आचार्य प्रमोद कृष्णम  समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा था. उन्होंने कहा था कि सपा ने राम भक्तों पर गोली चलाकर पाप का काम किया. कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम पर पलटवार करते हुए सपा सांसद ने कहा कि राम भक्तों ने बाबरी मस्जिद को ध्वस्त कर दिया. उन्होंने कहा कि बाबरी मस्जिद को ध्वस्त करते वक्त इंसानियत तक का ख्याल नहीं रखा गया.

क्या चुनाव लड़ेंगे शफीकुर्रहमान बर्क?

सपा सांसद ने कहा कि बाबरी मस्जिद की जगह राम मंदिर बना दिया. बाबरी मस्जिद की जगह राम मंदिर बनाकर इंसानियत और कानून के खिलाफ काम किया गया. हिंदुस्तान में लोकतंत्र होने का हरगिज मतलब नहीं कि बाबरी मस्जिद की जगह मंदिर बना दिया जाये. लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर पूछे गए सवाल के जवाब में  शफीकुर्रहमान बर्क ने कहा कि सपा ने मुझ से अभी कोई मशवरा नहीं किया है और न ही आपस में कुछ तय हुआ है. उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव की तरफ से भी जिम्मेदारी नहीं सौंपी गई है.

सपा में फैसला होने पर देंगे जानकारी

चुनाव मैदान में उतारे जाने का फैसला होने पर बता दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि हालात बदलने चाहिये. देश में सत्ता परिवर्तन की जरुरत है. सीएए पर पूछे गए सवाल का भी उन्होंने जवाब दिया. सपा सांसद ने कहा कि अभी सीएए का ड्राफ्ट सामने नहीं आया है. ड्राफ्ट सामने आने पर बात करेंगे. उन्होंने कहा कि हमारी चाहत है कि देश तरक्की करे. देश पर आंच नहीं आने दिया जाएगा. मुसलमान का बच्चा बच्चा कुर्बानी देगा. उन्होंने कहा कि जलियांवाला बाग में सीने पर गोलियां हमने खाईं और जेलें भी भरीं. आजादी की लड़ाई में कुर्बानियां मुसलमानों ने भी दी. उस वक्त घरों में मुंह छिपाए बैठे आरएसएस वाले आज मालिक बने बैठें हैं. 

UP News: निर्माणाधीन नाले का औचक निरीक्षण करने पहुंचे सीएम योगी, PWD अधिकारियों को लगाई फटकार

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP में चुनाव से पहले महिलाओं को 50 हजार रुपये देगी योगी सरकार? साफ हो गई तस्वीर
UP में चुनाव से पहले महिलाओं को 50 हजार रुपये देगी योगी सरकार? साफ हो गई तस्वीर
आजमगढ़ः मेले में विवाद के बाद युवक को मारी गोली, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
आजमगढ़ः मेले में विवाद के बाद युवक को मारी गोली, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
गैरसैंण: हंगामे के बीच डेढ़ दिन में विधानसभा सत्र खत्म, 7844 करोड़ का बजट पास
गैरसैंण: हंगामे के बीच डेढ़ दिन में विधानसभा सत्र खत्म, 7844 करोड़ का बजट पास
योगी सरकार का बिजली उपभोक्ताओं को दिवाली गिफ्ट! नवंबर के बिल में मिलेगी इतनी छूट
योगी सरकार का बिजली उपभोक्ताओं को दिवाली गिफ्ट! नवंबर के बिल में मिलेगी इतनी छूट

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव: बैलेट पेपर से चुनाव में कांग्रेस की हार पर PM का तंज, रांका ने पूछ लिया ये सवाल
MLC चुनाव: बैलेट पेपर से चुनाव में कांग्रेस की हार पर PM का तंज, रांका ने पूछ लिया ये सवाल
UP में चुनाव से पहले महिलाओं को 50 हजार रुपये देगी योगी सरकार? साफ हो गई तस्वीर
UP में चुनाव से पहले महिलाओं को 50 हजार रुपये देगी योगी सरकार? साफ हो गई तस्वीर
MLC Election Results 2026 LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
Embed widget