एक्सप्लोरर

वोटिंग खत्म होते ही मुंबई रवाना हुए बीजेपी के 'राम', अरुण गोविल की कोठी में पसरा सन्नाटा

Lok Sabha Elections 2024: बीजेपी प्रत्याशी अरुण गोविल मेरठ के कैंट इलाके में सहरावत की कोठी में रह रहे थे. बीजेपी प्रत्याशी घोषित होते ही उन्हें इस कोठी में रुकवाने का इंतजाम कर दिया गया था

Arun Govil News: मेरठ लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी अरुण गोविल मतदान खत्म होते ही मुंबई के लिए रवाना हो गए. जिस कोठी में अरुण गोविल रुके हुए थे वहां सन्नाटा पसरा हुआ है. बताया जा रहा है शूटिंग के सिलसिले में उन्हें जल्दी मुंबई जाना पड़ा है. बीजेपी सूत्रों का दावा है कि उन्हें चुनाव प्रचार अभियान में उतारा जा सकता है, वहीं अरुण गोविल का मतदान खत्म होने ही मुंबई जाना मेरठ में चर्चा का विषय बना है.

मेरठ के सियासी मैदान में 'राम' अरुण गोविल को बीजेपी ने एक बड़ी रणनीति के तहत मैदान में उतारा था. कल मतदान खत्म होने तक अरुण गोविल ने मेरठ की रणभूमि में पूरी ताकत झोंकी. मतदान खत्म होते ही उन्होंने मुंबई जाने का प्लान बना लिया था. ये प्लान यूं तो कई दिन पहले ही तैयार हो गया था, सुबह के वक्त ही अरुण गोविल अपनी पत्नी श्री लेखा और सहायक के साथ मुंबई के लिए रवाना हो गए. कई लोग सुबह उनसे मिलने कोठी पहुंचे तो पता चला कि वो मुंबई चले गए. कुछ बीजेपी के नेता भी पहुंचे थे, लेकिन सभी को मायूसी हाथ लगी.

जिस कोठी में रुके राम वहां पसरा है सन्नाटा 

बीजेपी प्रत्याशी अरुण गोविल मेरठ के कैंट इलाके में सहरावत की कोठी में रह रहे थे. कोठी का नंबर 244 है, बीजेपी प्रत्याशी घोषित होते ही उन्हें इस कोठी में रुकवाने का इंतजाम कर दिया गया था. जिस दिन से अरुण गोविल इस कोठी में शिफ्ट हुए थे तभी से कोठी के बाहर और भीतर चहल-पहल रहती थी. गाड़ियों का काफिला भी आता जाता रहता था, लेकिन कल मतदान खत्म हुआ और आज कोठी पर सन्नाटा पसरा है. प्रत्याशी प्रभारी जयकरण गुप्ता ने बताया कि अरुण गोविल सुबह करीब 6 बजे अपनी पत्नी श्री लेखा और सहायक के साथ मुंबई के लिए रवाना हो गए. उन्हें शूटिंग के सिलसिले में मुंबई जाना पड़ा.

चुनाव प्रचार में बड़ा चेहरा हो सकते हैं अरुण गोविल 

दूसरे चरण का लोकसभा चुनाव संपन्न हो चुका है. अरुण गोविल मेरठ से लोकसभा प्रत्याशी हैं, कल मेरठ में भी मतदान संपन्न हो गया. बीजेपी सूत्रों की मानें तो अरूण गोविल को भाजपा चुनाव प्रचार अभियान में मैदान में उतार सकती है. अरुण गोविल ने रामायण में राम का किरदार निभाया था, आज भी उनकी छवि 'राम' की बनी हुई है. बीजेपी को लगता है कि अरुण गोविल की अपनी खुद की छवि है, लोगों में उन्हें देखने का भी क्रेज है और बीजेपी इसको ध्यान में रखते हुए उन्हें चुनाव मैदान में उतार सकती है. मेरठ में चुनाव प्रचार में जब अरुण गोविल जाते थे तो कई इलाकों में लोग उसी भाव से उनसे मिलने, उनके पैर छूने, पुष्पवर्षा करने आते थे और हाथ जोड़कर खड़े हो जाते थे. इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए बीजेपी अरुण गोविल को प्रचार अभियान में उतारने की तैयारी में हैं.

Lok Sabha Election 2024: यूपी की 8 सीटों पर दूसरे चरण में कम हुआ मतदान, जानें 2019 में कितना था वोट प्रतिशत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वतंत्रता दिवस की शाम अयोध्या में निकलेगी रामलला की पालकी, तैयारियां तेज
स्वतंत्रता दिवस की शाम अयोध्या में निकलेगी रामलला की पालकी, तैयारियां तेज
BJP के संपर्क में सपा नेता! योगी के विधायक के दावे से मची खलबली
BJP के संपर्क में सपा नेता! योगी के विधायक के दावे से मची खलबली
राम मंदिर ट्रस्ट के CEO पद के इंटरव्यू की आई डेट, फाइनल राउंड में पहुंचे 18 कैंडिडेट
राम मंदिर ट्रस्ट के CEO पद के इंटरव्यू की आई डेट, फाइनल राउंड में पहुंचे 18 कैंडिडेट
पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़, भक्तों ने किया बाबा का जलाभिषेक
पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़, भक्तों ने किया बाबा का जलाभिषेक

वीडियोज

Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
'उनकी काबिलियत पर शक...', रोहित-विराट के वर्ल्ड कप में खेलने पर बोले अजिंक्य रहाणे
'उनकी काबिलियत पर शक', रोहित-विराट के वर्ल्ड कप में खेलने पर बोले अजिंक्य रहाणे
AR Rahmaan के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
ए आर रहमान के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
गलत नक्शे पर लवलीना का करारा जवाब! ग्लासगो में जताई आपत्ति, PM मोदी ने की तारीफ
गलत नक्शे पर लवलीना का करारा जवाब! ग्लासगो में जताई आपत्ति, PM मोदी ने की तारीफ
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
Video: हाथी के सामने कार दौड़ाकर महिला ने बजाया हॉर्न, फिर जो हुआ वायरल हो गया
हाथी के सामने कार दौड़ाकर महिला ने बजाया हॉर्न, फिर जो हुआ वायरल हो गया
बिना Wall Outlet के ऐसे चार्ज करें अपना फोन! जानिए तरीका
बिना Wall Outlet के ऐसे चार्ज करें अपना फोन! जानिए तरीका
Embed widget