एक्सप्लोरर

'दलों को मिलाने की बात हो रही थी लेकिन...', नीतीश कुमार पर बोले कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम

Lok Sabha Elections 2024: इंडिया गठबंधन के घटक दलों में सीट शेयरिंग को लेकर स्थिति कुछ साफ नहीं हो पाई है जबकि अलग-अलग राज्यों में पार्टियों के बीच बिखराव नजर आ रहा है.

Uttar Pradesh News: लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) में अब ज्यादा वक्त नहीं है लेकिन बीजेपी के खिलाफ खड़ी की गई इंडिया गठबंधन (INDIA Alliance) में दरार दिख रही है. दरअसल, बिहार के सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) एकबार फिर एनडीए से जुड़ सकते हैं जिसके खिलाफ खुद उन्होंने इंडिया गठबंधन तैयार करने की अगुवाई की थी. दूसरी तरफ बंगाल में ममता बनर्जी कांग्रेस के साथ सीट शेयर नहीं करना चाहती तो पंजाब में आप भी अड़ी हुई है. इस बीच कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम का बयान आया है. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार की विश्वसनीयता नहीं बची है.

आचार्य प्रमोद ने कहा, ''दलों को मिलाने की बात हो रही थी, लेकिन दिल नहीं मिले. नीतीश की विश्वसनीयता बची नहीं है. ये बात लोग सोच भी रहे थे कि नीतीश कुछ भी कर सकते हैं, .'' उधर, ममता बनर्जी को लेकर प्रमोद ने कहा, ''बंगाल में ममता जी ने कह दिया कि हम अकेले लड़ना चाहती है. पंजाब में आम आदमी पार्टी ने कहा कि हम अकेले लड़ेंगे. यूपी में समाजवादी पार्टी, कांग्रेस को खत्म करने की फिराक में हैं. इंडिया गठबंधन जिन उम्मीदों के साथ बना था उसपर संकट मंडराता दिख रहा है.''

आचार्य प्रमोद का तंज, नीतीश बड़े मौसम वैज्ञानिक
प्रमोद ने आगे कहा, ''वहां (बिहार) जो भी स्थितियां बनी है, वह नीतीश जी की पाला बदलने की सियासत है. नीतीश जी की विश्वसनीयता बची नहीं है जिसके लिए वह खुद जिम्मेदार हैं. उनके फैसले और हरकतें ऐसी हैं जिससे ऐसा लगता है कि इंडिया गठबंधन पर संकट मंडरा रहा है. कांग्रेस को पूरे देश में लोकसभा चुनाव अकेले लड़ना चाहिए और बैसाखियों का सहारा छोड़ना होगा. नीतीश बड़े मौसम वैज्ञानिक हैं. बारिश कब होगी उन्हें खूब पता है.'' नीतीश कुमार की पार्टी एनडीए में शामिल हो सकती है. इसके लिए केवल औपचारिक घोषणा का इंतजार किया जा रहा है. 28 जनवरी को जेडीयू की विधायक दल की बैठक होने वाली है.

ये भी पढ़ें- बिहार के CM नीतीश कुमार को लेकर अखिलेश यादव का बड़ा बयान, जानें क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कन्नौज में JNV छात्रों ने खाने की क्वालिटी के खिलाफ किया हंगामा, हॉस्टल के कमरों में किया कैद
कन्नौज में JNV छात्रों ने खाने की क्वालिटी के खिलाफ किया हंगामा, हॉस्टल के कमरों में किया कैद
सीएम योगी का आरोप- बंटवारे में पाकिस्तान को सिंध कांग्रेस ने जबरदस्ती दे दिया
सीएम योगी का आरोप- बंटवारे में पाकिस्तान को सिंध कांग्रेस ने जबरदस्ती दे दिया
खराब मौसम के बीच भी चमोली पहुंचे CM धामी, रेस्क्यू ऑपरेशन का लिया जायजा
खराब मौसम के बीच भी चमोली पहुंचे CM धामी, रेस्क्यू ऑपरेशन का लिया जायजा
Chamoli Tunnel Accident Live: CM धामी ने घायल मजूदरों से की मुलाकात, मृतकों के परिवार को मिलेगा 4-4 लाख रुपये का मुआवजा
Live: CM धामी ने घायल मजूदरों से की मुलाकात, मृतकों के परिवार को मिलेगा 4-4 लाख रुपये का मुआवजा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, वीर सावरकर से जुड़ा है केस
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, वीर सावरकर से जुड़ा है केस
Best Solar Panel: कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
Uttarakhand Tunnel Accident: चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
Embed widget