एक्सप्लोरर

UP Politics: 32 साल से नहीं मनाते होली ओमप्रकाश राजभर! दावा कर खुद बताई ये खास वजह

UP News: पीएम मोदी वाराणसी से तीसरी बार चुनाव लड़ने जा रहे हैं. इसको लेकर ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि वो सबसे ज्यादा वोट से जीत हासिल करेंगे. उन्होंने देश के सभी वर्गों के लिए काम किया हैं.

Lok Sabha Election 2024: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रमुख ओमप्रकाश राजभर ने आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर एबीपी लाइव से बातचीत की. इस दौरान उन्होंने देर शाम वाराणसी से प्रधानमंत्री मोदी के आगामी लोकसभा चुनाव में एक बार फिर वाराणसी सीट तय होने पर कहा कि वाराणसी हो उत्तर प्रदेश हो या पूरा देश हो प्रधानमंत्री मोदी ने अपने स्पष्ट विजन से सभी वर्गों के लिए काम किया हैं. यहां से प्रधानमंत्री मोदी रिकॉर्ड मतो से जीतने वाले हैं. 

ओम प्रकाश राजभर ने यह भी कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं की प्रधानमंत्री मोदी यहां से तीसरी बार सभी रिकॉर्ड को ध्वस्त करते हुए सबसे बड़ी जीत हासिल करने जा रहे हैं. और असलियत में जनता उन्हें वोट करने के लिए उत्सुक भी है और ऐसा इसलिए क्योंकि उन्होंने हर क्षेत्र में काम किया है. यह स्वीकारना होगा कि उनके सामने कोई नहीं टिकता और आगामी लोकसभा चुनाव में वाराणसी में सबसे बड़ी जीत होगी.

युवाओं के हर संघर्ष में हम साथ रहे हैं और रहेंगे
इसके अलावा भर्ती परीक्षा मामले में युवाओं पर दिए गए बयान को लेकर ओमप्रकाश राजभर ने कहा है कि  हम स्पष्ट करने देना चाहते हैं कि भर्ती परीक्षा बेरोजगारी जैसे संवेदनशील मामलों में किसी भी पार्टी का टोपी पहन कर धरना देने वाले लोगों पर हमारी प्रतिक्रिया थी. हमने किसी भी युवाओं के लिए ऐसी बात नहीं कही. हम खुद युवाओं के लिए रोजगार की अहमियत और उनके संघर्ष को समझते हैं और हमेशा उनकी आवाज को उठाते रहेंगे.

यूपी से सुभासपा को एक सीट ! 
आपको उत्तर प्रदेश में एक सीट मिलने जा रहा. इस सवालों का जवाब देते हुए ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि हमारा काम है मांगना, भारतीय जनता पार्टी का शीर्ष नेतृत्व जो भी तय करेगा उस हिसाब से सीट मिलेगी. हम अपनी बात को रख सकते हैं. वहीं गाज़ीपुर सीट को लेकर एक बार फिर स्पष्ट करते हुए ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि बृजेश सिंह को गाजीपुर से चुनाव लड़ाने के लिए हम पूरी तरह तैयार हैं. इस मामले पर भारतीय जनता पार्टी का शीर्ष नेतृत्व अगर तैयार हैं तो हमें कोई एतराज नहीं.

32 सालों से होली नहीं मनाते 
होली मनाने वाले बयान को लेकर ओमप्रकाश राजभर से जब पूछा गया सवाल तो उन्होंने कहा कि हमारे बयान को गलत तरीके से पेश किया गया है. हम तो 32 सालों से होली नहीं मनाते. दरअसल इसके पीछे वजह यह है कि मुगलों द्वारा अपने शासनकाल में होली के दिन ही हमारे समाज को खिला पीला कर राज पाठ छीन लिया गया था. इसलिए अपने समाज को मुख्य धारा से जोड़ने के लिए हमारा संघर्ष लगातार जारी रहेगा. 

ये भी पढ़ें: Basti News: बस्ती में जिला पंचायत अध्यक्ष का आरोप- 'मेरे खिलाफ रची जा रही साजिश, सम्मान से बढ़कर कुछ नहीं'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सुनियोजित साजिश थी संभल हिंसा? सपा सांसद बर्क पर लोगों को भड़काने का आरोप!
सुनियोजित साजिश थी संभल हिंसा? सपा सांसद बर्क पर लोगों को भड़काने का आरोप!
सावन के बाद वाराणसी आ सकते हैं PM मोदी, काशी में होगा यह बड़ा काम
सावन के बाद वाराणसी आ सकते हैं PM मोदी, काशी में होगा यह बड़ा काम
प्रतापगढ़ में भारी बारिश से ढहा 100 साल पुराना मकान, 6 लोगों की मौत
प्रतापगढ़ में भारी बारिश से ढहा 100 साल पुराना मकान, 6 लोगों की मौत
उत्तराखंड में भारी बारिश रेड अलर्ट, देहरादून के सभी स्कूलों की छुट्टी
उत्तराखंड में भारी बारिश रेड अलर्ट, देहरादून के सभी स्कूलों की छुट्टी

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बांग्लादेश दूसरा पाकिस्तान', शेख हसीना के बेटे ने भारत के लिए क्या कहा?
'बांग्लादेश दूसरा पाकिस्तान', शेख हसीना के बेटे ने भारत के लिए क्या कहा?
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत के लिए तैयार हुए छात्र, स्टेट गेस्ट हाउस में होगी बात
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत के लिए तैयार हुए छात्र, स्टेट गेस्ट हाउस में होगी बात
जंतर-मंतर के बाद अब आगे क्या? अभिजीत दीपके के घर CJP, होगा बड़ा ऐलान
जंतर-मंतर के बाद अब आगे क्या? अभिजीत दीपके के घर CJP, होगा बड़ा ऐलान
Ramayana Release Date: रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
3 दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
3 दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
यूपी में सुबह से बारिश, हरियाणा से दिल्ली तक IMD की चेतावनी, आज देश का मौसम कैसा?
यूपी में सुबह से बारिश, हरियाणा से दिल्ली तक IMD की चेतावनी, आज देश का मौसम कैसा?
Xप्लेन: क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम? जानें सबकुछ
क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम?
Embed widget