एक्सप्लोरर

Basti News: बस्ती में जिला पंचायत अध्यक्ष का आरोप- 'मेरे खिलाफ रची जा रही साजिश, सम्मान से बढ़कर कुछ नहीं'

UP News: बस्ती जनपद में जिला पंचायत के अध्यक्ष संजय चौधरी खिलाफ उनके ही सदस्यों ने मोर्चा खोल दिया. वहीं अध्यक्ष का कहना मेरे खिलाफ साजिश रची जा रही हैं. मै किसी के सामने झुकने वाला नहीं हूं.

Basti News: बस्ती जनपद के जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी के खिलाफ आज अचानक से उनके ही सदस्यों ने विरोध करते हुए मोर्चा खोल दिया और प्रस्तावित जिला पंचायत की बैठक में शामिल होने नहीं गए. जिसके बाद जिला पंचायत के सभागार में आयोजित बोर्ड की बैठक को अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया. बोर्ड मीटिंग के कैंसिल होते ही हंगामा मच गया और अटकलें लगाई जाने लगी कि जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी खतरे में आ गई है.

बागी सदस्यों ने तो यह तक कह दिया कि जिला पंचायत अध्यक्ष अब अल्पमत में है और अब अगली बैठक से पहले तय होगा कि जिला पंचायत का प्रतिनिधित्व कौन करेगा.जिला पंचायत सदस्य और भाजपा नेता गिल्लम चौधरी, जिला पंचायत प्रतिनिधि विद्यामणि सिंह राणा दिग्विजय सिंह सहित तमाम जिला पंचायत सदस्यों ने बागी तेवर दिखाते हुए ऐलान कर दिया है कि जिला पंचायत अध्यक्ष की भूमिका सरकार को धूमिल करने वाली है इसलिए अब सदस्य मिलकर विकास कार्यों को पास करेंगे.

मीटिंग में कई सदस्य नहीं पहुंचे
जिला पंचायत के सभागार में जिला पंचायत बोर्ड की मीटिंग होनी थी. इस मीटिंग में जिले के सभी 43 जिला पंचायत सदस्य और विधायक व सांसद को सम्मिलित होना था मगर सभागार के अंदर दोपहर 12 बजे तक कुछ ही सदस्य पहुंचे. इसके बाद यह सुगबुगाहट तेज होने लगी कि जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर खतरा मंडरा रहा है. जिला पंचायत सदस्य और भाजपा नेता गिल्लम चौधरी की आवास पर दावा किया गया कि बीजेपी के 29 जिला पंचायत सदस्य अपने ही अध्यक्ष के खिलाफ बागी होकर बैठक कर रहे हैं. जिसमें या रणनीति बनाई जा रही है कि अब इलाकों में होने वाले विकास के कार्य का निर्णय सदस्य खुद मिलकर करेंगे.

जिला पंचायत पर भ्रष्टाचार का आरोप
भाजपा पिछड़ा मोर्चा के क्षेत्रीय संयोजक और जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी के खिलाफ बगावत का बिल्कुल फूंकते हुए 29 जिला पंचायत सदस्यों ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से जिला पंचायत में भ्रष्टाचार का खेल चल रहा है. जिला पंचायत के अध्यक्ष संजय चौधरी सदस्यों के प्रस्ताव पर विचार करने के बजाय अपनी कहते ठेकेदारों के कहने पर कार्यों की रूपरेखा बना रहे हैं. इसी वजह से जिला पंचायत सदस्यों में भारी आक्रोश है. अब यह तय होगा कि आने वाले बैठक में अध्यक्ष की भूमिका में कौन बैठेगा. 

'मेरे खिलाफ साजिश रची जा रही'
संजय चौधरी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि जिले के एक बड़े नेता उनके खिलाफ गहरी साजिश रची जा रही हैं और वे चाहते हैं कि संजय चौधरी उनके सामने झुके मगर वह ऐसा कोई नहीं करेंगे और ना ही किसी के सामने झुकेंगे क्योंकि वह एक नेता है ना कि किसी के पिछलग्गू. संजय चौधरी ने कहा कि उनकी कुर्सी पर कोई खतरा नहीं है और उनके साथ सदस्यों का बहुमत है जो सदस्य आज बागी दिख रहा है वह कल फिर उनके साथ खड़े मिलेंगे. नाराज सदस्यों से वे बैठ कर बात करेंगे और उनकी नाराजगी को दूर करते हुए जिला पंचायत के द्वारा चलाई जा रही विकास कार्यों को आगे बढ़ाएंगे.

'सम्मान से बढ़कर कुछ नहीं'
जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी ने आरोप लगाया कि उनके सदस्य विरोध नहीं कर रहे हैं बल्कि पीछे से जिले के बड़े नेता के इशारे पर उन्हें ऐसा करना पड़ रहा है. संजय चौधरी ने साथ तौर पर ऐलान किया कि इसके पीछे जिन्होंने साजिश की है वे स्पष्ट सुन ले संजय चौधरी झुकने वाले नहीं है क्योंकि मान सम्मान से बढ़कर कुछ नहीं और इसके लिए अगर उनकी कुर्सी जाती भी है तो उसका हमें कोई गम नहीं होगा.

ये भी पढ़ें: सपा के बाद BJP ने BSP सांसद को बनाया प्रत्याशी, बीजेपी की आंधी में भी जीता था चुनाव, लंदन की लड़की से की है शादी

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्या में CM योगी बोले- हनुमानगढ़ी में पढ़वाई थी नमाज, जामा मस्जिद में हनुमान चालीस कराएंगे?
अयोध्या में CM योगी बोले- हनुमानगढ़ी में पढ़वाई थी नमाज, जामा मस्जिद में हनुमान चालीस कराएंगे?
सीएम योगी से मिलकर यह मुद्दा उठाने वाले थे बीजेपी नेता चंद्रमणि पांडेय, पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट!
सीएम योगी से मिलकर यह मुद्दा उठाने वाले थे बीजेपी नेता चंद्रमणि पांडेय, पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट!
लखनऊ: अलीगंज अग्निकांड में अवैध निर्माण पर आज आ सकता है फैसला, LDA ने आदेश रखा सुरक्षित
लखनऊ: अलीगंज अग्निकांड में अवैध निर्माण पर आज आ सकता है फैसला, LDA ने आदेश रखा सुरक्षित
ललिता गौतम हत्याकांड के बीच मायावती का बड़ा बयान, BSP चीफ ने कहा- सड़कों पर मत उतरिए
ललिता गौतम हत्याकांड के बीच मायावती का बड़ा बयान, BSP चीफ ने कहा- सड़कों पर मत उतरिए

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
Bihar NDA Meeting: CM सम्राट चौधरी ने क्यों बुलाई एनडीए की बैठक? सामने आया सरकार का पूरा एजेंडा
CM सम्राट चौधरी ने क्यों बुलाई NDA की बैठक? सामने आया सरकार का पूरा एजेंडा
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
Explained: पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर नितिन गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
Big Bash League: चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
Embed widget