एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election: 2019 चुनाव में यूपी में किन सीटों पर हारी थी BJP, यहां पढ़ें पूरी लिस्ट

Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव 2019 में बीजेपी को यूपी की 80 सीटों में से 62 सीटों पर जीत हासिल हुई थी. इसके अलावा 10 पर बसपा, 5 सपा और एक सीट कांग्रेस के खाते में गई.

Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव (Loksabha Election) को लेकर सभी राजनीतिक दलों ने अभी से बिसात बिछाना शुरू दिया है. इस बार बीजेपी (BJP) की नजर यूपी पर टिकी है जहां से सबसे ज्यादा लोकसभा सीटें आती हैं. बीजेपी ने यूपी की सभी 80 सीटों पर फतह हासिल करने का लक्ष्य रखा हैं. ऐसे में बीजेपी की नजर उन सीटों पर टिकी हुई है जहां 2019 के चुनावों में पार्टी को शिकस्त का सामना करना पड़ा था. पिछली बार की तरह इस बार भी ये सीटें पार्टी के लिए सिरदर्द न बन जाएं, इसके लिए खास रणनीति तैयार की गई है. 

यूपी की हारी हुई 14 सीटों के लिए बीजेपी ने जो रणनीति तैयार की है उसके तहत पार्टी के वरिष्ठ नेता इन सीटों पर प्रवास करेंगे. इनमें कई केंद्रीय मंत्री समेत प्रदेश के मंत्रियों को भी जिम्मेदारी दी गई है. इन क्षेत्रों में खासतौर से लगातार कार्यक्रम किए जाएंगे और बीजेपी की नीति व रीति के बारे में मतदाताओं को बताया जाएगा. पार्टी के दिग्गज नेता इन हारी हुई सीटों पर अपनी कमजोरी और चुनौतियों का आंकलन करेंगे और उन पर काम करके पार्टी की स्थिति को मजबूत करने की कोशिश करेंगे.

80 में से 62 सीट पर जीती बीजेपी

लोकसभा चुनाव 2019 में बीजेपी को यूपी की 80 सीटों में से 62 सीटों पर जीत हासिल हुई है. दो सीटों पर उसकी सहयोगी अपना दल सोनेलाल ने जीत दर्ज की थी. इसके अलावा 16 सीटों पर बीजेपी को शिकस्त का सामना करना पड़ा था. इनमें से 10 सीटों पर बसपा, पांच सीटों पर समाजवादी पार्टी और एक सीट रायबरेली से कांग्रेस की सोनिया गांधी सांसद हैं. हालांकि बाद में रामपुर और आजमगढ़ लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में बीजेपी ने जीत हासिल की, जिसके बाद अब 14 सीटें रह गई हैं जिन पर गैर बीजेपी के सांसद हैं.

2019 में इन सीटों पर हार गई थी बीजेपी

लोकसभा चुनाव 2019 में बीजेपी को 16 सीटों पर हार का सामना करना पड़ा था. ये सीटें थीं बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, संभल, रायबरेली, घोसी, लालगंज, जौनपुर, अंबेडकर नगर, गाजीपुर, श्रावस्ती, मैनपुरी, सहारनपुर, आजमगढ़, रामपुर और नगीना. 2019 में रामपुर सीट पर सपा के आजम खान और आजमगढ़ सीट से अखिलेश यादव ने जीत हासिल की थी. इन दोनों सीटों पर सपा का वर्चस्व माना जाता था लेकिन 2022 में हुए उपचुनाव में ये दोनों सीटें बीजेपी के खाते में चली गईं. हालांकि मैनपुरी उपचुनाव में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव परिवार की विरासत बचाने में सफल रहीं और सपा जीत गई.

ये भी पढ़ें-  UP Politics: नेहा सिंह राठौर के समर्थन में उतरे अखिलेश यादव, यूपी पुलिस के एक्शन का यूं दिया जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ में पत्नी की हत्या के बाद व्हाट्सएप स्टेटस से खुला राज, क्या लिखा?
लखनऊ में पत्नी की हत्या के बाद व्हाट्सएप स्टेटस से खुला राज, क्या लिखा?
दिव्या-विभा हत्याकांड में लखनऊ पुलिस का पहला बयान, Whatsapp स्टेटस का किया जिक्र
दिव्या-विभा हत्याकांड में लखनऊ पुलिस का पहला बयान, Whatsapp स्टेटस का किया जिक्र
लखनऊ में पारिवारिक विवाद का खूनी अंत, पत्नी-बहन की हत्या के बाद खुदकुशी
लखनऊ में पारिवारिक विवाद का खूनी अंत, पत्नी-बहन की हत्या के बाद खुदकुशी
उत्तराखंड चुनाव की तैयारियों में जुटी बीजेपी, कम मार्जिन और हारी हुई सीटों पर फोकस
उत्तराखंड चुनाव की तैयारियों में जुटी बीजेपी, कम मार्जिन और हारी हुई सीटों पर फोकस

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
OTT पर 21 दिनों में रिलीज हो रही राशा थडानी की तेलुगु फिल्म 'श्रिनिवास मंगापुरम', जानें कब और कहां देखें
ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी राशा थडानी की 'श्रिनिवास मंगापुरम'?
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
सिख विरोधी दंगों के दोषी कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार का निधन
सिख विरोधी दंगों के दोषी कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार का निधन
Embed widget