एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024: वोट डालने के बाद रामगोपाल यादव बोले- 'हम सीएम योगी से पहले से हैं राम भक्त'

UP Lok Sabha Election 2024: समाजवादी पार्टी नेता राम गोपाल यादव ने मतदान से पूर्व केंद्र सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार पर जोरदार हमला बोला है. उन्होंने कहा तीसरा चरण बीजेपी को आउट करने जा रहा है.

UP Lok Sabha Chunav 2024: देशभर में मंगलवार को लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए वोटिंग जारी है. इनमें उत्तर प्रदेश की दस सीटों पर मतदाता सुबह से ही पोलिंग बूथों पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं. तो वहीं अब मतदान प्रक्रिया के बीच पार्टी नेताओं की प्रतिक्रिया आने दौर भी शुरू हो गया है. वोटिंग प्रक्रिया के बीच समाजवादी पार्टी महासचिव ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान केंद्र सरकार पर जोरदार हमला बोला है. 

सपा नेता राम गोपाल यादव ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि, तीसरा चरण बीजेपी को आउट करने जा रहा है. पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कभी सच नहीं बोला है. राम गोपाल यादव ने मीडिया से बातचीत के दौरान के कहा कि हमारी लड़ाई संविधान बचाने के लिए है, देश को बचाने के लिए है, हमारी लड़ाई आरक्षण को बचाने के लिए है. हमारी लड़ाई बेरोजगारों को रोजगार दिलाने और जनता की संपत्ति की रक्षा करने के लिए है. राम भक्त और रामद्रोही के सीएम योगी के बयान पर उन्होंने पलटवार करते हुए कहा कि, जब लोगों पर सत्ता का नशा चढ़ जाता है तो वहीं अनाप-शनाप बातें करने लगता है, वही हमारे मुख्यमंत्री योगी जी कर रहे हैं. 

केंद्र सरकार पर साधा निशाना
राम गोपाल यादव ने कहा कि भाजपा ने देश की अर्थव्यवस्था को विनाश के कगार पर लाकर खड़ा कर दिया है पिछले 14 प्रधानमंत्री के कार्यकाल में जितना देश में विदेशी कर्ज था उससे पांच गुना 10 साल में पीएम मोदी के कार्यकाल में हो गया. हंगर इंडेक्स में हम 150 से नीचे हैं. यहां तक ​​कि बांग्लादेश और श्रीलंका भी हमसे ऊपर हैं. वो '400 पार' का नारा पार्टी कार्यकर्ताओं को प्रेरित करने के लिए करते हैं. इसके अलावा उन्होंने मतदाताओं से अपील की है वे अपने घरों निकलकर मतदान करने के लिए जाएं.

ये भी पढ़ें: श्रीकृष्ण जन्मभूमि केस: इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई आज, हिंदू और मुस्लिम पक्ष पेश करेंगे दलीलें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Weather: यूपी में मानसून का कहर जारी, आज 23 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
यूपी में मानसून का कहर जारी, आज 23 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
Delhi Weather: दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट
दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Extension Board Capacity: एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
Embed widget