एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024: गठबंधन में इन सीटों पर होंगे RLD उम्मीदवार! पश्चिमी यूपी में बनेगा नया समीकरण

UP Lok Sabha Election 2024: पश्चिमी यूपी मे समाजवादी पार्टी और रालोद के बीच गठबंधन का एलान हो गया है. रालोद यहां की सात सीटों पर चुनाव लड़ सकती है.

UP Lok Sabha Election 2024: उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव को  लेकर समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल के बीच औपचारिक गठबंधन का एलान कर दिया गया है. दोनों दलों में सीटों को लेकर सहमति बन गई है. जिसके बाद जयंत चौधरी पश्चिमी यूपी में जाट वोटरों के प्रभाव वाली सात सीटों सीटों पर चुनाव लड़ेंगे. ऐसे में रालोद के सामने इन सीटों पर अपना खाता खोलने की चुनौती होगी. इसके साथ ही यहां एक नया समीकरण भी देखने को मिल सकता है. 

शुक्रवार को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने जयंत चौधरी के साथ एक्स पर फ़ोटो शेयर करते हुए गठबंधन की घोषणा कर दी और सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर चुनाव की तैयारी में जुटने का आह्वान किया. सपा अध्यक्ष ने कहा, 'राष्ट्रीय लोक दल और समाजवादी पार्टी के गठबंधन की सभी को बधाई. जीत के लिए सभी एकजुट हो जाएं, जुट जाएं. जयंत चौधरी ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए मिलकर आगे बढ़ने की अपील की. 

इन सीटों पर लड़ सकती है रालोद
सूत्रों की मानें तो रालोद पश्चिमी यूपी की सात सीटों पर चुनाव लड़ सकती है. इनमें मेरठ, मथुरा, बागपत, मुज्जफरनगर, बिजनौर, अमरोहा और कैराना जैसी सीटें शामिल हैं. ये इलाक़े जाट बहुल क्षेत्र हैं. यहां जाट मतदाता निर्णायक भूमिका में रहते हैं. रालोद के सामने यहां अपना खाता खोलने की चुनौती होगी. 2019 के लोकसभा चुनाव में रालोद का सपा-बसपा से गठबंधन था. रालोद को मथुरा, बागपत और मुजफ्फरनगर सीट मिली थीं, लेकिन वह तीनों सीट पर हार गई, जबकि सपा और बसपा ने क्रमश: पांच और 10 सीट जीतीं 

पश्चिमी यूपी में बनेगा नया समीकरण
गठबंधन के एलान के बाद पश्चिमी यूपी में एक नया समीकरण देखने को मिल सकता है. रालोद के लिए यहां कई ऐसे फ़ैक्टर हैं जो मुसीबत बन सकते हैं. बीजेपी का भी इस इलाक़े में ख़ासा असर हैं. यहाँ बीजेपी के पक्ष में 2013 के दंगों का प्रभाव फिर दिख सकता है, तो वहीं लोग मुस्लिम वोटर्स के ख़िलाफ एकजुट होकर वोटिंग कर सकते हैं. इस बीच राम मंदिर भी बड़ा मुद्दा रहने वाला है. 

दूसरी तरफ़ रालोद एक बार फिर अपने पुराने समीकरण जाट, दलित और मुस्लिम गठजोड़ पर दांव लगा सकती है. इनमें से कुछ सीटें ऐसी हैं जहां यादव वोटर्स नहीं के बराबर हैं. लेकिन रालोद को यहां भीम आर्मी का समर्थन मिल सकता है, खतौली उपचुनाव में भीम आर्मी चीफ़ चंद्रशेखर ने रालोद के समर्थन में चुनाव प्रचार किया था, जिसके बाद इस सीट पर रालोद की जीत भी हुई थी.

Ramlalla Pran Pratishtha समारोह का रास्ता साफ, हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका, की गई थी ये मांग 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP चुनाव: अखिलेश यादव के बदले सुर! कांग्रेस से गठबंधन पर संशय?
UP चुनाव: अखिलेश यादव के बदले सुर! कांग्रेस से गठबंधन पर संशय?
मुजफ्फरनगर: कांवड़ यात्रा के चलते बदले गए रास्ते, एडवाइजरी जारी
मुजफ्फरनगर: कांवड़ यात्रा के चलते बदले गए रास्ते, एडवाइजरी जारी
झांसी: LLB छात्र संजय सिंह की हत्या का खुलासा, 2 गिरफ्तार
झांसी: LLB छात्र संजय सिंह की हत्या का खुलासा, 2 गिरफ्तार
पीछे छूटे बच्चों को पढ़ाएगी योगी सरकार! कैच-अप अभियान शुरू
पीछे छूटे बच्चों को पढ़ाएगी योगी सरकार! कैच-अप अभियान शुरू

वीडियोज

CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE
New Maruti Brezza facelift turbo drive review: अब ज़्यादा fun? #maruti #brezza #autolive
बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Assam Flood: पानी में डूबे गांव, उजड़े घर... असम में 50 साल की सबसे भयावह बाढ़, अब तक 4 लाख जिंदगियां प्रभावित
पानी में डूबे गांव, उजड़े घर... असम में 50 साल की सबसे भयावह बाढ़, अब तक 4 लाख जिंदगियां प्रभावित
राहुल गांधी को LoP से हटाने की कोशिश में BJP? आएगा प्रस्ताव!
राहुल गांधी को LoP से हटाने की कोशिश में BJP? आएगा प्रस्ताव!
दिल्ली में पेलेट गन, बिहार में AK-47, राहुल गांधी बोले- मोदी जी कहां गया आपका वादा
दिल्ली में पेलेट गन, बिहार में AK-47, राहुल गांधी बोले- मोदी जी कहां गया आपका वादा
‘My Person’ अर्शदीप ने समरीन कौर संग तस्वीरें शेयर कर क्या लिखा ये मैसेज
‘My Person’ अर्शदीप ने समरीन कौर संग तस्वीरें शेयर कर क्या लिखा ये मैसेज
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
CJP के बाद छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर, E20 जनता पार्टी ने भी दी टेंशन
CJP के बाद छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर, E20 जनता पार्टी ने भी दी टेंशन
Explained: आखिर पेपर कैसे लीक हो जाता है? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
आखिर पेपर कैसे लीक हो जाता है? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
अखिलेश यादव बोले- 'सरकार को चेतना को चुनौती नहीं देनी चाहिए'
अखिलेश यादव बोले- 'सरकार को चेतना को चुनौती नहीं देनी चाहिए'
Embed widget