एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024: वाराणसी में नए प्रयोग कर रहीं मायावती? फिर बदल दिया उम्मीदवार

UP Lok Sabha Election 2024: बहुजन समाज पार्टी ने वाराणसी लोकसभा सीट से एक बार फिर प्रत्याशी बदला है. बसपा ने प्रत्याशी सैयद नियाज अली मंजू का टिकट काट दिया है.

UP Lok Sabha Chunav 2024: देश में बढ़ती सियासी तपिश के बीच उम्मीदवारों का एक दलों से दूसरे दल जाना और अंतिम मौके पर पार्टी द्वारा उम्मीदवार को ही बदल देने का क्रम जारी है. इसी कड़ी में बहुजन समाज पार्टी ने वाराणसी से दूसरी बार अपना प्रत्याशी बदलकर सबको चौका दिया है. 14 अप्रैल को बहुजन समाज पार्टी की तरफ से अतहर जमाल लारी को वाराणसी से लोकसभा का प्रत्याशी बनाकर चुनावी मैदान में उतारा गया था लेकिन कुछ दिनों बाद उनका टिकट काट कर सैयद नियाज अली मंजू को दे दिया गया था. एक बार फिर बहुजन समाज पार्टी की तरफ से 2 मई की रात वाराणसी के बीएसपी प्रत्याशी सैयद नियाज अली मंजू का टिकट काटते हुए पुनः अतहर जमाल लारी को चुनावी मैदान में उतारा गया है.

बीएसपी पदाधिकारी ने एबीपी लाइव से बातचीत में बताया कि बसपा सुप्रीमो मायावती ने यह निर्णय लिया है कि वाराणसी से अतहर जमाल लारी ही लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे. 14 अप्रैल 2024 को बीएसपी ने सबसे पहले अतहर जमाल लारी के नाम पर फाइनल मुहर लगाई थी हालांकि उसके बाद सैयद नियाज अली मंजू को टिकट दे दिया गया था . इसके अलावा पूर्वांचल के कुछ अन्य जिलों में भी बहुजन समाज पार्टी की तरफ से टिकट में बदलाव किया गया है जो लोगों को हैरान कर रहा है.  वाराणसी के बीएसपी प्रत्याशी अतहर जमाल लारी अपने बेबाक बयानों के लिए जाने जा रहे हैं. इससे पहले भी वह लोकसभा और विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं.

7-10 मई के बीच बीएसपी प्रत्याशी का नामांकन
वाराणसी में सातवें चरण में चुनाव होगा इससे पहले 7 मई से 14 मई के बीच में नामांकन प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी. वहीं बहुजन समाज पार्टी के करीबी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 7 मई से 10 मई के बीच बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार अतहर जमाल लारी वाराणसी से नामांकन करेंगे. इसके अलावा अजय राय  ने 10 मई को नामांकन करने की तिथि स्पष्ट कर दी है. वहीं भारतीय जनता पार्टी की तरफ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 मई से 14 मई के बीच में नामांकन दाखिल करेंगे.

ये भी पढे़ं: राहुल गांधी के अमेठी से चुनाव नहीं लड़ने पर केशव प्रसाद मौर्य बोले- 'ये कांग्रेस की नैतिक पराजय'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्या में कल से सावन झूला मेला, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
अयोध्या में कल से सावन झूला मेला, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
गेमिंग की लत में रची अपहरण की कहानी, AI फोटो भेज पिता से मांगे 1 लाख
गेमिंग की लत में रची अपहरण की कहानी, AI फोटो भेज पिता से मांगे 1 लाख
देहरादून में मेडिकल छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, 10 KM तक बस का पीछा; ड्राइवर से मारपीट
देहरादून में मेडिकल छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, 10 KM तक बस का पीछा; ड्राइवर से मारपीट
CM योगी का संभल-अयोध्या पर बड़ा बयान, बोले- ‘बंटे थे, इसलिए कटे थे’
CM योगी का संभल-अयोध्या पर बड़ा बयान, बोले- ‘बंटे थे, इसलिए कटे थे’

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget