एक्सप्लोरर

राहुल गांधी के अमेठी से चुनाव नहीं लड़ने पर केशव प्रसाद मौर्य बोले- 'ये कांग्रेस की नैतिक पराजय'

UP Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस नेता राहुल गांधी वायनाड के बाद अब रायबरेली लोकसभा सीट से भी चुनाव लड़ेंगे. जिसे लेकर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने निशाना साधा है

Lok Sabha Elections 2024: कांग्रेस नेता राहुल गांधी उत्तर प्रदेश की अमेठी नहीं बल्कि रायबरेली लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे. कांग्रेस ने यूपी की दो बची सीटों पर अमेठी और रायबरेली के लिए प्रत्याशियों के नाम का एलान कर दिया है. राहुल गांधी रायबरेली सीट से चुनाव लड़ेंगे, जिसे लेकर यूपी की डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने निशाना साधा और इस फ़ैसले को नैतिक पराजय बताया.

केशव प्रसाद मौर्य ने राहुल गांधी के रायबरेली सीट से चुनाव लड़ने के फैसले पर हमला करते हुए दावा किया है कि ये कांग्रेस की नैतिक रुप से हार है. भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर से केंद्र में सरकार बनाएगी. केशव मौर्य ने एक्स पर लिखा, 'अमेठी से श्री राहुल गांधी का चुनाव नहीं लड़ना कांग्रेस की नैतिक पराजय और भाजपा की विजय है' इसके साथ उन्होंने हैशटैग में लिखा- #फिर_एकबार_मोदी_सरकार 

राहुल गांधी अमेठी से लडे़ंगे चुनाव
कांग्रेस पार्टी की ओर से जारी सूची में अमेठी सीट से किशोरी लाल शर्मा को उम्मीदवार बनाया गया है जबकि राहुल गांधी इस बार अपनी मां सोनिया गांधी की रायबरेली सीट से चुनाव लड़ेंगे. जबकि प्रियंका गांधी इस बार चुनाव नहीं लड़ेंगी. राहुल गांधी आज रायबरेली में अपना नामांकन पत्र भरेंगे. इसके लिए कांग्रेस की ओर से भी बड़े स्तर पर तैयारियां की गई है. कांग्रेस आज एक बड़ा रोड शो रायबरेली में करेगी, इसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं के शामिल होने की उम्मीद है. 

राहुल गांधी के नामांकन के दौरान उनके साथ कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और प्रियंका गांधी भी मौजूद रहेंगी. इनके अलावा कांग्रेस प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे और प्रदेश अध्यक्ष अजय राय भी मौजूद रहेंगे. राहुल गांधी के रायबरेली पहुंचने से पहले ही वहां पर उनके बड़े-बड़े होर्डिंग्स लगाए गए हैं. राहुल गांधी के नाम का एलान होने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भी जबरदस्त जोश देखने को मिल रहा है. 

रायबरेली सीट से भारतीय जनता पार्टी ने दिनेश प्रताप सिंह को टिकट दिया है. जबकि अमेठी में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी मैदान में हैं. राहुल गांधी के रायबरेली में आने से ये लड़ाई बेहद दिलचस्प हो गई है, रायबरेली में कांग्रेस पार्टी अब भी काफी मजबूत हैं. पीएम मोदी की लहर में भी भाजपा को इस सीट पर हार का सामना करना पड़ा था.  

Lok Sabha Election 2024: गाजीपुर की पॉलिटिक्स में 'संजीवनी और कालनेमि' की एंट्री, बीजेपी नेता ने अंसारी परिवार पर लगाए गंभीर आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत, वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा का कब्जा
Live: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत, वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा का कब्जा
'UP में अपराधी केले बेच रहे', कॉमेडियन हर्ष गुजराल के जोक पर CM योगी ने लगाए ठहाके
'UP में अपराधी केले बेच रहे', कॉमेडियन हर्ष गुजराल के जोक पर CM योगी ने लगाए ठहाके
लखनऊ ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, आरोपी के मकान पर चलेगा बुलडोजर
लखनऊ ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, आरोपी के मकान पर चलेगा बुलडोजर
धान खरीदी में सपा सरकार का रिकॉर्ड ध्वस्त, योगी सरकार ने रचा नया कीर्तिमान
धान खरीदी में सपा सरकार का रिकॉर्ड ध्वस्त, योगी सरकार ने रचा नया कीर्तिमान

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget