Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव से पहले सपा की बड़ी सेंधमारी, अखिलेश यादव के साथ आए बीजेपी-रालोद के कई नेता
UP Lok Sabha Election 2024: बीजेपी नेता डॉ. सीता राजपूत ने सपा का दामन थाम लिया. वहीं रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लतेश बिधूड़ी भी जयंत चौधरी को छोड़कर अखिलेश यादव के साथ आ गए हैं.

Lok Sabha Election 2024 UP: लोकसभा चुनाव से पहले तमाम सियासी दल और नेता अपने कुनबे को मजबूत करने में जुटे हैं. इसी कड़ी में आज विभिन्न दलों के हजारों नेता और कार्यकर्ता समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए हैं. जिसके बाद सपा के संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूती मिलेगी. चुनाव से पहले इसे सपा के लिए बड़ी कामयाबी के तौर पर देखा जा रहा है. इन नेताओं में तमाम राजनीतिक दलों के नेता शामिल हैं फिर चाहे वो जयंत चौधरी की राष्ट्रीय लोकदल हो या फिर बहुजन समाज पार्टी और जेडीयू के नेता भी सपा में शामिल हो गए.
सपा में शामिल हुए कई बड़े नेता
खबर के मुताबिक सपा दफ्तर में आज हजारों की संख्या में अलग-अलग दलों के नेता सपा की साइकिल पर सवार हो गए. भारतीय जनता पार्टी की डॉ. सीता राजपूत ने भी बीजेपी को छोड़कर सपा का दामन थाम लिया. इनके अलावा राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लतेश बिधूड़ी भी जयंत चौधरी को छोड़कर अखिलेश यादव के साथ आ गए हैं. परवेज आलम और बसपा छोड़कर आए इलिज़ अंसारी भी सपा में शामिल हो गए हैं.
पूर्व विधायक और जेडीयू नेता सुभाष चन्द्र श्रीवास्तव, बसपा छोड़कर आए तिलक चन्द्र वर्मा, औरैया से पूर्व विधायक मदन गौतम, स्व भान चन्द्र यादव के सुपुत्र सुबोध यादव भी आज सपा में शामिल हो गए. इन नेताओं के आने से सपा जमीनी स्तर पर और मजबूत होगी.
आपको बता दें कि पिछले कुछ दिनों में सपा में दूसरे दलों के कई बड़े नेताओं को शामिल किया गया है. यही नहीं पिछले दिनों आजमगढ़ के बड़े मुस्लिम नेता और पिछले उपचुनाव में बसपा के प्रत्याशी रहे गुड्डू जमाली और गाजीपुर से बसपा सांसद अफजाल अंसारी भी सपा में शामिल हो गए थे, उनके आने के बाद सपा को पूर्वांचल में काफी मजबूती मिली है. इस क्षेत्र में मुस्लिम बड़ी संख्या में रहते हैं.
UP Politics: चंद्रशेखर आजाद ने मायावती को लेकर किया बड़ा दावा, क्या बदलेगा BSP सुप्रीमो का रुख?























