एक्सप्लोरर

UP Politics: चंद्रशेखर आजाद ने मायावती को लेकर किया बड़ा दावा, क्या बदलेगा BSP सुप्रीमो का रुख?

Chandra Shekhar Azad News: आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आज़ाद ने मायावती को लेकर बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा कि वो उनके साथ हैं.

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव से पहले यूपी की सियासत गरमाई हुई है. हाल में आजाद समाज पार्टी के मुखिया चंद्रशेखर आजाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर जमकर भड़ास निकालते दिखे थे, तो अब उन्होंने बसपा सुप्रीमो मायावती को लेकर ऐसा बयान दिया है, जिससे हलचल तेज हो गई है. 

चंद्रशेखर आज़ाद ने यूपी तक से बात करते हुए कहा, विपक्षी दलों के गठबंधन को लेकर कहा कि मैंने पहले ही कहा था कि अगर हम साथ नहीं रहे तो इसका परिणाम यूपी की जनता को भुगतना पड़ा. बीजेपी की तैयारी मजबूत होगी, इसलिए हमने पहले से ही अपनी तैयारी शुरू कर दी थी. लेकिन, गठबंधन में कुछ भी फाइनल नहीं हो पाया है. 

आजाद ने कहा कि अगर बीजेपी फिर से सत्ता में आई तो दलितों, गरीबों और अल्पसंख्यकों को नुकसान होगा. इसलिए हम अपने बलबूते पर तैयारी कर रहे हैं. पिछले डेढ़ साल से हमारी पार्टी वहाँ तैयारी कर रही है. हमारे साथ दलित, किसान और मुस्लिम समाज के लोग भी साथ हैं और अगर गठबंधन के साथियों ने ये ठान लिया है कि मुझे रोकना है तो आगे जनता तय करेगी.

मायावती को लेकर कही ये बात
बसपा सुप्रीमो मायावती को लेकर चंद्रशेखर ने कहा कि, उनका (मायावती) सहयोग मुझे हमेशा मिलता रहा है. इस बार भी जरूर मिलेगा. हम सभी सीटों पर नहीं लड़ रहे हैं. हमने अपने आंदोलन को आवाज बनाने के लिए नगीना को चुना है. पिछले दरवाजे से उनका (मायावती) आशीर्वाद भी साथ है. वो भी समझती हैं कि अब इस आंदोलन को ऐसे व्यक्ति की जरुरत है जो निडर होकर जनता की आवाज को उठाए. 

चंद्रशेखर आजाद ने आकाश आनंद को मिली सुरक्षा को लेकर भी कहा कि उनकी सुरक्षा होनी चाहिए. वो फ़ील्ड में जाएंगे तो उन्हें कोई नुकसान भी हो सकता है. वो जैसा संघर्ष करेंगे वैसा ही समाज साथ देगा. उन्होंने दावा किया कि हम कांशीराम के असली वारिस हैं. 

चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि हम एक सीट पर चुनावी लड़ाई लड़ेंगे ताकि संसद में गरीबों और दलितों की आवाज बन सके. लोगों के निडर और ना डरने वाला नेता चाहिए. हम बीजेपी को कोई अवसर नहीं देना चाहते हैं कि उसे किसी तरह का फ़ायदा मिले.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी के 48 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी के 48 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने दिया अलर्ट
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
IND vs SL: तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं
तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
Video: पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
NIOT Recruitment 2026 : 10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
Embed widget