एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024: लोगों को कितना पसंद आए नेताओं के वादे, बड़े-बड़े वादों और इरादों के बीच 7 मई को जवाब देगी जनता

UP Lok Sabha Election 2024: आगरा और फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट पर चुनाव प्रचार थम चुका है. अब जनता की बारी है. 7 मई को तीसरे चरण में मतदान होना है. जब जनता अपना फैसला ईवीएम मे कैद करेगी.

UP Lok Sabha Chunav 2024: लोकसभा चुनाव के दो चरण का मतदान संपन्न हो चुका हैं और तीसरे चरण के मतदान के लिए चुनाव प्रचार थम गया. लंबे समय से चुनाव प्रचार का शोर गुल लगातार सुनाई दे रहा था. सभी राजनीतिक दलों के प्रत्याशी और नेता लगातार जनता से जनसमर्थन मांगने में जुटे हुए थे. इसके साथ ही लोकसभा चुनाव को लेकर लगातार बड़े-बड़े नेताओं की बड़ी-बड़ी रैलियां हो रही थी, बड़ी-बड़ी रैलियां में बड़े-बड़े वादे और इरादे किए जा रहे थे. आगरा और फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट पर चुनाव प्रचार अब थम गया है.

चुनाव प्रचार के दौरान नेता, प्रत्याशी और राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता लगातार अपने-अपने लिए जनसमर्थन जटाने में लगे हुए थे. सभी राजनीतिक दलों के प्रत्याशी मतदाताओं से जनसंपर्क कर वोट की अपील कर रहे थे. अब नेताओं के वादे जनता तक कितना पहुंचे यह 7 मई को मतदाता मत देकर अपना फैसला सुरक्षित कर देंगे. वोटों की गिनती 4 जून को होनी है तब तय होगा कि आखिर मतदाताओं ने किसे अपना प्यार और आशीर्वाद देकर सरताज बनाया.

दिग्गजों ने दिखाया, अब जनता तय करेगी प्रत्याशी का भाग्य
अगर  फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट और आगरा लोकसभा सीट की बात करें तो दोनों ही सीट पर बड़े नेताओं की रैलियां हुई है. आगरा के कोठी मीना बाजार पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा हुई. मुख्यमंत्री आदित्यनाथ फतेहपुर सीकरी और आगरा लोकसभा सीट की संयुक्त रैली को संबोधित कर जनसमर्थन मांगा , तो वही जीआईसी मैदान पर सपा मुखिया अखिलेश यादव गठबंधन प्रत्याशी के लिए जन समर्थन मांगने मांगा था. एनडीए गठबंधन के साथी जयंत चौधरी भी फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी के लिए प्रचार में जुटे हुए थे. इनके अलावा उत्तर प्रदेश सरकार के दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक लगातार जनसभाओं को संबोधित कर रहे थे.

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट ने गठबंधन के प्रत्याशी के लिए जनसभा कर जनसमर्थन की अपील की. फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी समर्थन की अपील की. वहीं बसपा के नेशनल कोऑर्डिनेटर आकाश आनंद ने भी आगरा लोकसभा सीट पर लोगो से अपील की थी. उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री नंद गोपाल नंदी भी भाजपा प्रत्याशी के लिए अपील करते हुए नजर आए थे. बसपा प्रत्याशियों के समर्थन के लिए बसपा अध्यक्ष मायावती ने भी जनसभा को संबोधित किया था. फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट पर गठबंधन प्रत्याशी के लिए प्रियंका गांधी भी रोड शो करती हुई नजर आई थी. 

7 मई को डाले जाएंगे वोट
इन बड़े नेताओं की बड़ी जनसभाओं का कितना असर मतदाताओं पर हुआ. इसका पता 7 मई को होने वाले मतदान में चलेगा, जिसका परिणाम 4 जून को आएगा. आखिर लोगों को नेताओं के वादे कितना पसंद आए और प्रभावित कर पाए. लोकतंत्र के इस महापर्व में मतदाता ही है जो अपनी सहभागिता निभा कर परिणाम तक पहुंचाते हैं. चुनाव प्रचार थम जाने के बाद अब नेताओं का दौर भी थम गया है. अब बारी है जनता जनार्धन की जो 7 मई को लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में अपना फैसला सुरक्षित करेंगे.

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: बेटियां संभाल रहीं पिता की सियासी बागडोर, गाजीपुर में BJP-सपा प्रत्याशियों की बेटियों ने संभाला मोर्चा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मेरठ में ब्लैकमेल कर होटल में नाबालिग से रेप! हिंदू संगठन ने पकड़ा आरोपी
मेरठ में ब्लैकमेल कर होटल में नाबालिग से रेप! हिंदू संगठन ने पकड़ा आरोपी
कन्नौज: बारिश से तालाब बना स्कूल, घुटनों तक पानी में फंसे बच्चे
कन्नौज: बारिश से तालाब बना स्कूल, घुटनों तक पानी में फंसे बच्चे
सिद्धार्थनगर में बुलडोजर एक्शन, सरकारी जमीन पर बना मदरसा ध्वस्त
सिद्धार्थनगर में बुलडोजर एक्शन, सरकारी जमीन पर बना मदरसा ध्वस्त
दरोगा की पिटाई के बाद लखनऊ नगर निगम सख्त, अवैध डेयरियों पर एक्शन
दरोगा की पिटाई के बाद लखनऊ नगर निगम सख्त, अवैध डेयरियों पर एक्शन

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली लाठीचार्ज: पुलिस ने SC में दाखिल किया हलफनामा, 'अधूरी वीडियो दिखाकर...'
दिल्ली लाठीचार्ज: पुलिस ने SC में दाखिल किया हलफनामा, 'अधूरी वीडियो दिखाकर...'
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
CMRL केस में ED की बड़ी कार्रवाई, कोझिकोड में 8 ठिकानों पर छापेमारी
CMRL केस में ED की बड़ी कार्रवाई, कोझिकोड में 8 ठिकानों पर छापेमारी
Monsoon Trekking: पहाड़ों में ट्रेकिंग का है प्लान? मानसून में गलती से भी न जाएं यहां
पहाड़ों में ट्रेकिंग का है प्लान? मानसून में गलती से भी न जाएं यहां
Crocodile Enters House Video Viral: घर के अंदर अचानक पहुंचा आदमखोर हैवान, दहशत में यूजर्स
घर के अंदर अचानक पहुंचा आदमखोर हैवान, दहशत में यूजर्स
Embed widget