एक्सप्लोरर

UP Politics: लोकसभा चुनाव से पहले बढ़ेगा एनडीए का कुनबा, ओम प्रकाश राजभर के बाद ये पार्टी होगी शामिल, जल्द होगा एलान

UP Politics: यूपी में एनडीए लगातार अपना कुनबा बढ़ाने की कोशिश कर रहा है. ओम प्रकाश राजभर के बाद दूसरे छोटे-छोटे दल भी बीजेपी के साथ जुड़ सकते हैं. जल्द इसका एलान हो सकता है.

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव से पहले यूपी में एनडीए (NDA) का कुनबा अभी और बड़ा होने जा रहा है. ओम प्रकाश राजभर (Om Prakash Rajbhar) के बाद अब प्रेमचंद बिंद (Premchand Bind) की प्रगतिशील मानव समाज पार्टी भी एनडीए में शामिल होने वाली है. अगस्त के पहले हफ्ते में इसका औपचारिक एलान हो जाएगा. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेमचंद बिंद ने एबीपी न्यूज़ से फोन पर हुई बातचीत में इस बात की पुष्टि की है कि वो जल्द ही एनडीए में शामिल होने जा रहे हैं.

प्रेमचंद बिंद ने बताया कि उनकी इस बारे में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह समेत बीजेपी के कई नेताओं से बातचीत हो चुकी है. उनकी गृहमंत्री अमित शाह से 19 जुलाई को दोपहर 2 बजे नई दिल्ली में मुलाकात हुई है. अमित शाह ने उन्हें जानकारी दी है कि कुछ अन्य पार्टियों को साथ लेकर यूपी में एनडीए का कुनबा बढ़ाए जाने को लेकर जल्द ही औपचारिक तौर पर ऐलान किया जाएगा. गृह मंत्री अमित शाह समेत बीजेपी नेताओं से हुई बातचीत में औपचारिक तौर पर कोई चर्चा नहीं हुई है. 

दिल्ली में बीजेपी नेताओं से मुलाकात

प्रेमचंद बिंद के मुताबिक लोकसभा चुनाव में वह 3 सीटों पर दावेदारी करेंगे. इनमें सबसे ज्यादा फोकस भदोही की सीट को लेकर होगा. इसके अलावा जौनपुर, चंदौली और गाजीपुर में से भी कोई दो सीटें क्लेम करेंगे. बिंद के मुताबिक उन्होंने गृहमंत्री को भदोही जिले में एक बड़ी रैली के लिए न्योता भी दिया है, जल्द ही इस पर फैसला लिया जा सकता है. प्रेमचंद बिंद मुख्य रूप से भदोही जिले के वारी गांव के रहने वाले हैं.

प्रेमचंद बिंद बीजेपी नेताओं से मुलाकात के सिलसिले में आज भी नई दिल्ली में ही है. प्रयागराज, भदोही, जौनपुर, चंदौली, मिर्जापुर और वाराणसी जिलों में उनकी पार्टी का मजबूत संगठन है. इन जिलों के कुछ इलाकों में बिंद, निषाद वोटरों पर उनकी पार्टी की मजबूत पकड़ मानी जाती है. उनकी पार्टी से पूर्व बाहुबली एमएलसी बृजेश सिंह और यूपी के पूर्व कैबिनेट मंत्री राकेश धर त्रिपाठी चुनाव लड़ चुके हैं. विधानसभा चुनाव के वक्त भी उनकी बीजेपी से बातचीत हुई थी, लेकिन सीटों को लेकर बात नहीं बन सकी थी.


UP Politics: लोकसभा चुनाव से पहले बढ़ेगा एनडीए का कुनबा, ओम प्रकाश राजभर के बाद ये पार्टी होगी शामिल, जल्द होगा एलान

पूर्वांचल में और मजबूत होगा एनडीए

प्रेमचंद बिंद का दावा है कि इस बार वह एनडीए का हिस्सा बनेंगे, सीटों को लेकर इस बार कोई रुकावट कतई नहीं होगी. उन्होंने कहा कि प्रगतिशील मानव समाज पार्टी के शामिल होने से पूर्वांचल में एनडीए को मजबूती मिलेगी. संजय निषाद की निषाद पार्टी, ओम प्रकाश राजभर की सुभासपा और अनुप्रिया पटेल का अपना दल भी पूर्वांचल में ही प्रभाव रखते हैं. 

दूसरी छोटी पार्टियां भी हो सकती हैं शामिल

प्रेमचंद के मुताबिक यूपी में जल्द ही कुछ अन्य छोटी पार्टियां भी एनडीए का हिस्सा बनेंगी. इन छोटी पार्टियों में केशव देव मौर्य का महान दल और संजय चौहान की जनवादी पार्टी हो सकती है. पिछले साल हुए विधानसभा चुनाव में यह दोनों पार्टियां अखिलेश यादव के साथ गठबंधन में थी. केशव देव मौर्य ने पिछले दिनों मायावती के साथ जाने की बात कही थी, लेकिन माना जा रहा है कि उनके अकेले चुनाव लड़ने के एलान के बाद महान दल भी अब एनडीए का हिस्सा हो सकता है. 

वहीं दूसरी तरफ जनवादी पार्टी के नेता संजय चौहान से जब एबीपी ने बात की तो उन्होंने साफ कर दिया कि वो पहले की तरह समाजवादी पार्टी के अखिलेश यादव के साथ ही रहेंगे. 

ये भी पढ़ें- Atiq ahmed: शाइस्ता परवीन की तलाश में आजमगढ़ में छापेमारी, एक नकाबपोश महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अखिलेश जी... बेचैन मत होइए, पश्चाताप कीजिए', जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर ओपी राजभर का निशाना
'अखिलेश जी... बेचैन मत होइए, पश्चाताप कीजिए', जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर ओपी राजभर का निशाना
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में जांच तेज, रोजाना के कामकाज में शामिल सभी लोगों से होगी पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में जांच तेज, रोजाना के कामकाज में शामिल सभी लोगों से होगी पूछताछ
'बाबरी वाली मस्जिद और मदरसों की फंडिंग...', राम मंदिर चंदा चोरी सवाल पर भड़के ब्रजेश पाठक
'बाबरी वाली मस्जिद और मदरसों की फंडिंग...', राम मंदिर चंदा चोरी सवाल पर भड़के ब्रजेश पाठक
आजम खान को नहीं मिली राहत, इस मामले में कोर्ट ने बरकरार रखी 2 साल की सजा
आजम खान को नहीं मिली राहत, इस मामले में कोर्ट ने बरकरार रखी 2 साल की सजा

वीडियोज

Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
'अखिलेश जी... बेचैन मत होइए, पश्चाताप कीजिए', जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर ओपी राजभर का निशाना
'अखिलेश जी... बेचैन मत होइए, पश्चाताप कीजिए', जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर ओपी राजभर का निशाना
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
लखनऊ में 5 साल के मासूम को क्लास मॉनिटर ने बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद हुई खौफनाक घटना
लखनऊ में 5 साल के मासूम को क्लास मॉनिटर ने बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद हुई खौफनाक घटना
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Embed widget