एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024: यूपी में चौथे चरण के लिए आज थम जाएगा चुनाव प्रचार, इन सीटों पर होगा 13 मई को मतदान

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए चुनाव प्रचार आज शाम से थम जाएगा. चौथे चरण चरण उत्तर प्रदेश 13 सीटों पर 13 मई को मतदान होगा.

UP Lok Sabha Chunav 2024: उत्तर प्रदेश में चौथे चरण की चुनाव प्रक्रिया के लिए आज शाम से प्रचार थम जाएगा. इससे पहले सभी राजनैतिक  दल अपने प्रत्याशी को जिताने के लिए पूरी ताकत लगा देंगी. इनके साथ ही जिन सीटों के लिए चुनाव होना है वहां प्रत्याशी और स्टार प्रचारक अंतिम दिन में कई कई जनसभा कर कोई भी कोर कसर नही छोड़ना चाहते है. यूपी के सीएम योगी एक साथ कानपुर और कन्नौज लोकसभा क्षेत्र में जनसभा करेंगे.

इंडिया गठबंधन के दो बड़े नेता राहुल गांधी और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रचार थमने के एक दिन पहले ही एक दिन में  तीन जनसभा को संबोधित किया. कन्नौज, कानपुर,और कानपुर देहात में नेताओं की कड़ी मेहनत बता रही है कि टक्कर कहीं भीं कम  नही है. कोई भी पार्टी इस बार के जीत के दावे तो कर रही है लेकिन इस बार के समीकरण उनके दिलों की धड़कने बढ़ा रही है. जनता का मिजाज और उनके मन को इस बार कोई समझ नही पा रहा है.

कानपुर और अकबरपुर में सीएम योगी का रोड शो 

शनिवार को यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ कानपुर प्रत्याशी रमेश अवस्थी और अकबरपुर से बीजेपी प्रत्याशी देवेंद्र सिंह के लिए आखिरी अपील और जनसभा करेंगे. वहीं कन्नौज लोकसभा के रसूलाबाद विधान सभा क्षेत्र के झींझक कस्बे में भी बीजेपी प्रत्याशी सुब्रत पाठक के लिए जनसभा करने जा रहे हैं. प्रचार थामने के एक दिन पहले बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने भी कानपुर में जनसभा कर अपने प्रत्याशी कि जीत और मतदाताओं से अपील की थी.

चौथे चरण में इन सीटों पर होगी वोटिंग

चुनाव प्रचार पर आज विराम लग जायेगा. चौथे चरण के लिए अब 13 मई को मतदाता अपने मत के प्रयोग से प्रत्याशी के भाग्य का फैसला ईवीएम में कैद करेंगे. तमाम जनसभा और रैलियों में लगाई गई ताकत मेहनत बनकर ईवीएम में बंद हो जाएगी.  4 जून को पार्टियों की मेहनत और प्रत्याशी का भविष्य का परिणाम आयेगा. चौथे चरण में शाहजहांपुर, खीरी, धौरहरा, सीतापुर, हरदोई, मिश्रिख, उन्नाव, फर्रुखाबाद, इटावा, कन्नौज, कानपुर, अकबरपुर, बहराइच सीट पर चुनाव होना है.

ये भी पढे़ं: Siddharthnagar News: कुत्तों के झुंड ने मासूम को नोंचकर मार डाला, मां के साथ बकरी चराने गया था छह साल का मोजम्मिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्या में कल से सावन झूला मेला, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
अयोध्या में कल से सावन झूला मेला, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
गेमिंग की लत में रची अपहरण की कहानी, AI फोटो भेज पिता से मांगे 1 लाख
गेमिंग की लत में रची अपहरण की कहानी, AI फोटो भेज पिता से मांगे 1 लाख
देहरादून में मेडिकल छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, 10 KM तक बस का पीछा; ड्राइवर से मारपीट
देहरादून में मेडिकल छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, 10 KM तक बस का पीछा; ड्राइवर से मारपीट
CM योगी का संभल-अयोध्या पर बड़ा बयान, बोले- ‘बंटे थे, इसलिए कटे थे’
CM योगी का संभल-अयोध्या पर बड़ा बयान, बोले- ‘बंटे थे, इसलिए कटे थे’

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget