एक्सप्लोरर

UP Politics: ओमप्रकाश राजभर के बेटे अरविंद का अलग है रुख, बृजेश सिंह के चुनाव लड़ने को लेकर कही ये बात

Lok Sabha Election 2024: सुभासपा के राष्टीय महासचिव अरविंद राजभर ने कहा कि हमें जो सीट चाहिए उस पर तैयारी चल रही है और हमें कुल 5 सीट चाहिए. वहीं उन्होंने कहा कि हमें गाजीपुर सीट भी नहीं चाहिए.

Lok Sabha Election 2024 UP: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्टीय महासचिव अरविंद राजभर ने माफिया बृजेश सिंह के चुनाव लड़ने को लेकर बड़ा बयान दिया है. सुभासपा नेता अरविंद राजभर का रुख अपने पिता और पूर्व मंत्री ओम प्रकाश राजभर से अलग है. माफिया बृजेश सिंह को चुनाव लड़ाने के ओमप्रकाश राजभर के बयान के बाद अब उनके पुत्र अरविंद राजभर ने इनकार किया है. अरविंद राजभर ने कहा कि बृजेश सिंह को चुनाव लड़ने के लिए एनडीए में प्रयास करे हमें चुनाव नहीं लड़ाना है और हमें गाजीपुर सीट भी नहीं चाहिए.

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हमें जो सीट चाहिए उस पर तैयारी चल रही है और हमें कुल 5 सीट चाहिए. बृजेश सिंह या धनंजय सिंह को चुनाव लड़ाने के पक्ष में भारतीय सुहेलदेव समाज पार्टी नहीं है. बीजेपी में उनके लोग हैं और वह बीजेपी या एनडीए में बात करें. अगर गाजीपुर से चुनाव किसी को लड़ना होगा तो हम अपने कार्यकर्ताओं को लड़ाएंगे. सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी जिन पांच सीटों की मांग कर रही है उन सीटों पर बीजेपी हारी हुई है.

वहीं उन्होंने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को भस्मासुर कहा और कहा कि सपा मुखिया उनकी पार्टी को खत्म करना चाहते थे. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि ओम प्रकाश राजभर मंत्री बनें या ना बनें वंचित समाज की लड़ाई लड़ते रहेंगे.

बता दें कि हाल ही में ओम प्रकाश राजभर ने कहा था कि अगर एनडीए का शीर्ष नेतृत्व  बृजेश सिंह को सुभासपा के सिंबल पर गाजीपुर सीट से उम्मीदवार बनाए जाने का फैसला लेता है तो पार्टी स्वागत करेगी. इसके साथ ही जब उनसे पूछा गया कि मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी भी आपकी पार्टी से विधायक हैं तो ऐसे में कैसा होगा. इस सवाल पर ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि एक जंगल में दो शेर का होना बिल्कुल मुमकिन है.

UP News: आजमगढ़ में मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस पर पथराव, ग्रामीणों ने गाड़ी को भी तोड़ा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिंदू लड़कियों के बुर्के में डांस करने पर बवाल, BSA ने दिए जांच के आदेश
हिंदू लड़कियों के बुर्के में डांस करने पर बवाल, BSA ने दिए जांच के आदेश
थानाभवन सीट पर 2027 में पलटेगा पासा या RLD फिर मारेगी बाजी? जानें यहां समीकरण
थानाभवन सीट पर 2027 में पलटेगा पासा या RLD फिर मारेगी बाजी? जानें यहां समीकरण
'अल्लाह के अलावा किसी की इबादत...', वंदे मातरम विवाद पर बोले इमरान मसूद
'अल्लाह के अलावा किसी की इबादत...', वंदे मातरम विवाद पर बोले इमरान मसूद
चारपाई से उठा ले गए कुत्ते, डेढ़ साल के मासूम को 14 जगह नोचा
चारपाई से उठा ले गए कुत्ते, डेढ़ साल के मासूम को 14 जगह नोचा

वीडियोज

Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन नवीन की नई टीम में कौन शामिल? विनोद तावड़े समेत ये 3 नाम तय
नितिन नवीन की नई टीम में कौन शामिल? विनोद तावड़े समेत ये 3 नाम तय
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
बांग्लादेश से हार के बाद बढ़ी ऑस्ट्रेलिया की मुश्किल, ICC लगाएगा 44000 डॉलर का जुर्माना!
बांग्लादेश से हार के बाद बढ़ी ऑस्ट्रेलिया की मुश्किल, ICC लगाएगा 44000 डॉलर का जुर्माना!
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Viral Old Man Dance Video: हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
Embed widget