एक्सप्लोरर

Lok Sabha Chunav: मैनपुरी से चुनाव लड़ेंगी अपर्णा यादव! जेठानी डिंपल यादव का जवाब- 'वो पहले भी मिलीं हैं...'

Lok Sabha Election 2024: अपर्णा यादव की सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात के बाद कयास लग रहे हैं कि बीजेपी ने उन्हें मैनपुरी सीट से उतार सकती है. इस पर डिंपल यादव का बयान आया है.

UP Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के बीच मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू और बीजेपी नेता अपर्णा यादव ने सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की है. जिसके बाद उनके मैनपुरी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने के कयास तेज हो गए हैं. इस पर अब सपा सांसद और अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव की प्रतिक्रिया सामने आई है.

डिंपल यादव ने इन दिनों अपने क्षेत्र मैनपुरी में सक्रिय है. इसी दौरान जब पत्रकारों ने उनसे बीजेपी नेता अपर्णा यादव की सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात को लेकर सवाल किया तो डिंपल यादव ने कहा कि, "मुझे इस बात का संज्ञान नहीं है क्योंकि मैं अभी क्षेत्र में हूं और वो पहले भी मिलीं हैं कई बार और अब भी मिल रही है तो इसमें कोई रोक टोक तो नहीं हैं. कोई भी किसी से भी मिल सकता है." 

अपर्णा यादव पर क्या बोलीं डिंपल?
वहीं जब डिंपल यादव पूछा गया कि बीजेपी अपर्णा यादव को मैनपुरी सीट से टिकट दे सकती है तो सपा सांसद ने कहा कि, "मुझे लगता है कि सपा बहुत मजबूती के साथ मैनपुरी में चुनाव लड़ रही है और हमें लोगों का प्यार और साथ मिल रहा है." 

डिंपल यादव ने इस दौरान राहुल गांधी के ईवीएम को लेकर दिए बयान पर भी प्रतिक्रिया दी और कहा कि लोगों में ईवीएम को लेकर असमंजस की स्थिति हैं. लोग कई बार कहते हैं कि हमने वोट तो इस पार्टी को दिया लेकिन हमारा वोट निकला नहीं है. तो इस तरह की बातें साफ होनी चाहिए. भले ही ईवीएम सही तो भी लोग चाहते हैं कि बैलेट पेपर से ही चुनाव हो. दुनिया भर में बैलेट पेपर ही चुनाव हो रहा है. 

दरअसल अपर्णा यादव ने इससे पहले दिल्ली में बीजेपी के महामंत्री सुनील बंसल से भी मुलाकात की थी और अब वो सीएम योगी से मिली है. ऐसे में माना जा रहा है कि बीजेपी उन्हें मैनपुरी लोकसभा सीट से डिंपल यादव के खिलाफ मैदान में उतार सकती है. अगर ऐसा होता है तो मैनपुरी में देवरानी (अपर्णा यादव) और जेठानी (डिंपल यादव) के बीच मुकाबला हो सकता है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
कुंभ 2027 की तैयारियों को लेकर CS की अहम बैठक, आपदा प्लान होगा तैयार
कुंभ 2027 की तैयारियों को लेकर CS की अहम बैठक, आपदा प्लान होगा तैयार
आशु से लड़ते रहे इमरान, सहारनपुर सांसद के दामाद को अखिलेश ने जॉइन कराई सपा
आशु से लड़ते रहे इमरान, सहारनपुर सांसद के दामाद को अखिलेश ने जॉइन कराई सपा
प्रयागराज बारिश में डूबा तो केशव मौर्य हुए नाराज, नगर निगम की व्यवस्था पर उठे सवाल
प्रयागराज बारिश में डूबा तो केशव मौर्य हुए नाराज, नगर निगम की व्यवस्था पर उठे सवाल

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
बलूचिस्तान के सरनान इलाके पर बलूचों का कब्जा, पुलिस थाने को उड़ाया
बलूचिस्तान के सरनान इलाके पर बलूचों का कब्जा, पुलिस थाने को उड़ाया
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
Embed widget