एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024 Date: चुनावों का एलान होते ही आचार संहिता लागू, महोबा में DM-SP ने बताई आगे के कार्यक्रमों की रूपरेखा

UP Election: भारत निर्वाचन आयोग ने शनिवार को चुनाव तारीखों का ऐलान कर दिया है. चुनाव तारीखों के ऐलान के साथ ही देशभर आचार संहिता लागू हो गई है. महोबा में चुनाव को लेकर बैठक हुई.

Lok Sabha Election 2024: आगामी लोकसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान होते ही देश भर में आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हो गई है. भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चुनावों की तारीख घोषित किये जाने के बाद बुंदेलखंड के महोबा में जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने प्रेस वार्ता कर निर्वाचन कार्यक्रमों की रूपरेखा बताई. साथ ही जिले में निष्पक्ष व पारदर्शी चुनाव कराने की बात की और मतदान के दौरान मतदाताओं को दी जाने वालीं सुविधाओं के बारे में भी बताया, यहीं नही शहर में लगी प्रचार होर्डिंग सामग्री को हटाने का काम भी किया गया है. आपको बता दें यूपी में सात चरणों में लोकसभा चुनाव होने हैं. मतदान प्रक्रिया 19 अप्रैल से शुरू होगी और 1 जून तक अलग-अलग सीटों पर वोटिंग होगी. 4 जून को वोटों की काउंटिंग होगी. 

आपको बता दें कि सात चरणों में होने वाले आगामी लोकसभा चुनावों की तारीखें चुनाव आयोग ने घोषित कर दीं हैं. हमीरपुर महोबा लोकसभा सीट पर पांचवें चरण में 20 मई को मतदान होगा, जिसको लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी मृदुल चौधरी ने प्रेसवार्ता कर मतदान कार्यक्रमों की रूपरेखा बताई. लोकसभा चुनाव के लिए जनपद में 489 मतदान केंद्र और 735 मतदेय स्थल बनाए गए है. जहां कुल 675918 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे. जिनमे पुरुष मतदाता 363358, महिला मतदाता 312540 और थर्ड जेंडर 20 मतदाता है. 

प्रशासन ने होर्डिंग को हटाया
प्रशासन ने होर्डिंग को हटाया

राजनीतिक दलों से डीएम ने की ये अपील 
डीएम ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि निष्पक्ष व पारदर्शी चुनाव कराने के लिए जिला प्रशासन प्रतिबद्ध है. उन्होंने बताया कि निर्वाचन आयोग ने 85 वर्ष से अधिक व विकलांग मतदाताओं के लिए पोस्टल बैलेट की सुविधा भी उपलब्ध कराई है, यदि ऐसे मतदाता मतदान केंद्र आने में असमर्थ हैं तो प्रशासन उनके घर जाकर बैलेट पेपर से मतदान कराएगा. 

डीएम ने राजनैतिक दलों से भी अपील करते हुए कहा कि मीडिया, सोशल मीडिया या अन्य जगह किसी पर निजी हमले करने से बचें. चुनाव में एक दूसरे पर व्यक्तिगत अटैक न करने साथ ही चुनाव आयोग के निर्धारित नियमों और मर्यादा के तहत चुनाव में भाग लेने की अपील की गई. डीएम ने बताया कि चुनाव में नए मतदाताओं को जोड़ा गया है जिले में 12134 नए वोटर बने हैं जो अपने मत का प्रयोग करेंगे निर्वाचन आयोग की कोशिश रहेगी कि सभी लोग इस लोकतंत्र के उत्सव में अपनी भागीदारी करें.

आाचार संहिता लगने के साथ ही एक्शन में प्रशासन
आाचार संहिता लगने के साथ ही एक्शन में प्रशासन

अराजक तत्वों और हिस्ट्रीशीटरों पर रहेगी कड़ी निगरानी
एसपी अपर्णा गुप्ता ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि चुनावों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रहे, इसकी पूरी तैयारियां कर लीं गईं हैं. एसपी ने आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों व अराजक तत्वों को चेतावनी देते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाहें न फैलाएं, और कोई ऐसा कार्य न करें जिससे कानून का उल्लंघन हो. उन्होंने सभी से भयमुक्त होकर मतदान करने की अपील करते हुए सुरक्षा का भरोसा दिया. साथ ही उन्होंने कहा कि राज्य और जिला के बॉर्डर पर जांच के लिए नाकेबंदी की जाएगी और हर हिस्ट्रीशीटर अपराधिक प्रवृत्ति ई लोगों पर नजर रहेगी.

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Elections 2024: बागपत सीट पर बसपा ने घोषित किया प्रत्याशी, मायवती के 'गुर्जर कार्ड' से बढ़ेंगी RLD की मुश्किलें?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM योगी के आरोपों पर सपा MLA फरीद महफूज किदवई का पलटवार, 'चार बार मिलने का समय मांगा लेकिन...'
CM योगी के आरोपों पर सपा MLA फरीद महफूज किदवई का पलटवार, 'चार बार मिलने का समय मांगा लेकिन...'
गोरखपुर में ढांचागत विकास की ऊंची उड़ान, CM योगी के नेतृत्व में बिछा फोरलेन का जाल
गोरखपुर में ढांचागत विकास की ऊंची उड़ान, CM योगी के नेतृत्व में बिछा फोरलेन का जाल
राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में आज क्या-क्या हुआ? अब 2 सितंबर को फाइनल होगा महासचिव और CEO का नाम!
राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में आज क्या-क्या हुआ? अब 2 सितंबर को फाइनल होगा महासचिव और CEO का नाम!
राम मंदिर ट्रस्ट को CEO के लिए आए 5,500 से ज्यादा आवेदन, जानें कब होगा नाम का ऐलान?
राम मंदिर ट्रस्ट को CEO के लिए आए 5,500 से ज्यादा आवेदन, जानें कब होगा नाम का ऐलान?

वीडियोज

Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा, हिंसा करने वाले पुलिस एक्शन और पीएम मोदी…, राहुल गांधी ने रखी ये 3 मांगें
धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा, हिंसा करने वाले पुलिस एक्शन और PM मोदी…, राहुल गांधी ने रखी ये 3 मांगें
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
'जब हिंसा होती है तो पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ती है', हाईकोर्ट में केन्द्र सरकार ने दी ये दलील
'जब हिंसा होती है तो पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ती है', हाईकोर्ट में केन्द्र सरकार ने दी ये दलील
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!

Embed widget